• About
  • Advertise
  • Contact
Thursday, July 2, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home यूपी अखिलेश यादव

पुत्र अखिलेश यादव की जीत के लिए चुनाव प्रचार में उतरे सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव

up80.online by up80.online
February 17, 2022
in अखिलेश यादव, यूपी, यूपी विधानसभा चुनाव, राजनीति, सपा
0
MSY

Mulayam Singh Yadav, Karhal

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

करहल की लड़ाई दिलचस्प हुई, पुत्र व शिष्य के बीच है मुकाबला

यूपी80 न्यूज, मैनपुरी/लखनऊ

बेटे अखिलेश यादव को ऐतिहासिक जीत दिलाने के लिए समाजवादी पार्टी Samajwadi Party के संरक्षक मुलायम सिंह यादव Mulayam Singh Yadav भी गुरुवार को चुनाव प्रचार में कूद पड़े। उन्होंने बेटे अखिलेश यादव Akhilesh Yadav के समर्थन में अपने गृह क्षेत्र मैनपुरी Mainpuri के करहल Karhal में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस मौके पर उन्होंने किसान, नौजवान और व्यापारियों का मुद्दा उठाते हुए कहा कि यही देश को मजबूत करेंगे। सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने लंबे समय बाद सार्वजनिक सभा को संबोधित किया।

DG institute
Dr Dileep Gangwar Institute, Kanpur

इस मौके पर सपा संरक्षक ने कहा कि देश के युवा बेरोजगार हैं। उनको नौकरी चाहिए। युवाओं को नौकरी दिलाने में योगी सरकार विफल है। उन्होंने आश्वासन दिया कि प्रदेश में सपा की सरकार आई तो युवाओं को नौकरी मिलेगी। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के किसानों को खाद और बीज नहीं मिल रही है। खाद व बीज की व्यवस्था की जाए, उनके फसलों की उचित कीमत मिले। ताकि किसान की आर्थिक स्थिति में सुधार हो। उन्होंने कहा कि किसान, नौजवान और व्यापारी ही देश को मजबूत करेंगे।

Bagia
Lil’s Bagia, Kanpur

करहल पहुंचे अमित शाह:

उधर, भाजपा प्रत्याशी एवं केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल के समर्थन में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी करहल पहुंचे और जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव पर जमकर हमला किया। उन्होंने कहा कि करहल में कमल खिला दो तो पूरे  प्रदेश से समाजवादी पार्टी का सूपड़ा साफ हो जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि हार का डर देखकर अखिलेश यादव को अपने बुजुर्ग पिता को चुनाव प्रचार में उतारना पड़ा।

फूल मंडी
जय मां दुर्गे फूल मंडी, जौनपुर

कभी मुलायम सिंह यादव के सुरक्षाकर्मी थे एसपी सिंह बघेल:

इस बार करहल की लड़ाई बेहद दिलचस्प हो गई है। यहां पुत्र और शिष्य के बीच मुकाबला है। कभी एसपी सिंह बघेल सपा के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के सुरक्षाकर्मी हुआ करते थे। मुलायम सिंह यादव ने ही एसपी सिंह बघेल को राजनीति में लाया था और आज एसपी सिंह बघेल सपा संरक्षक के पुत्र एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के प्रतिद्वंदी बन गए हैं।

लाट घाट
शिवम साड़ी इम्पोरियम, लाट घाट

 

Previous Post

फतेहपुर में पीएम मोदी ने कहा- यूपी का होता रहा अपमान, गांधी परिवार बजाता रहा तालियां

Next Post

बुंदेलखंड में कमल फिर खिलेगा या साइकिल अथवा हाथी की रफ्तार होगी तेज!

up80.online

up80.online

Related Posts

दिलीप पटेल
बड़ी खबर

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

June 30, 2026
वीपी सिंह को क्यों याद करे?
अन्य राज्य

वीपी सिंह को क्यों याद करे?

June 25, 2026
“आजादी के क्रांति युगल” पुस्तक में पढ़िये डॉ गया प्रसाद कटियार के संघर्षों की कहानी
अन्य राज्य

“आजादी के क्रांति युगल” पुस्तक में पढ़िये डॉ गया प्रसाद कटियार के संघर्षों की कहानी

June 23, 2026
Next Post
यूपी

बुंदेलखंड में कमल फिर खिलेगा या साइकिल अथवा हाथी की रफ्तार होगी तेज!

सपा

अखिलेश यादव का दावा-दो चरणों में सपा गठबंधन 100 सीटों पर सफल

Swami Prasad Maurya

स्वामी प्रसाद मौर्य के सामने मंच पर चढ़ने को लेकर दो गुट भिड़े

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

दिलीप पटेल

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

4 days ago
VP Singh

भूदान यज्ञ में जननायक वीपी सिंह ने अपनी 30 हजार बीघा जमीन दान कर दी थी

6 years ago
वैज्ञानिक डॉ संतोष सचान बने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सदस्य

वैज्ञानिक डॉ संतोष सचान बने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सदस्य

2 years ago
reservation

छात्रपति शाहूजी महाराज: राजर्षि ने वंचितों के लिए ‘आरक्षण’, छात्रावास व छात्रवृति की व्यवस्था की

6 years ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

नवंबर-दिसंबर में यूपी सहित पांच राज्यों में चुनाव की तैयारी!

आजमगढ़ का एक लाख का इनामी भानू प्रताप सिंह मुठभेड़ में ढेर

पुलिस मुठभेड़ में अंतरराज्यीय गांजा तस्कर घायल

क्या डीके शिवकुमार के बाद यूपी के इस नेता की खुलेगी किस्मत?

झुका नगर निगम, सपा पार्षद को दिलाई शपथ

गंगोत्री से गंगा सागर तक खिला कमल

Trending

दिलीप पटेल
बड़ी खबर

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

by up80.online
June 30, 2026
0

क्षेत्रीय अध्यक्ष से प्रदेश महामंत्री पद पर हुआ प्रमोशन बलिराम सिंह, लखनऊ बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी...

वीपी सिंह को क्यों याद करे?

वीपी सिंह को क्यों याद करे?

June 25, 2026
“आजादी के क्रांति युगल” पुस्तक में पढ़िये डॉ गया प्रसाद कटियार के संघर्षों की कहानी

“आजादी के क्रांति युगल” पुस्तक में पढ़िये डॉ गया प्रसाद कटियार के संघर्षों की कहानी

June 23, 2026
CM Yogi

आजम खान के खिलाफ मुकदमे लड़ रहे 6 शासकीय अधिवक्ताओं की सेवा समाप्त

June 21, 2026
UP politics

भ्रष्टाचार: दो अधिशासी अधिकारी निलंबित

June 17, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

वीपी सिंह को क्यों याद करे?

“आजादी के क्रांति युगल” पुस्तक में पढ़िये डॉ गया प्रसाद कटियार के संघर्षों की कहानी

आजम खान के खिलाफ मुकदमे लड़ रहे 6 शासकीय अधिवक्ताओं की सेवा समाप्त

भ्रष्टाचार: दो अधिशासी अधिकारी निलंबित

पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक में उठा 68500 शिक्षक भर्ती का मुद्दा

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online