जौनपुर के माता बदल तिवारी को मिली राष्ट्रीय सचिव की जिम्मेदारी, संजीव सिंह राठौर बने युवा मंच के प्रदेश महासचिव
लखनऊ, 9 फरवरी
ऑटो चालक के रूप में जिंदगी का सफर शुरू करने वाले प्रतापगढ़ सदर विधायक राजकुमार पाल को अब अपना दल (एस) के कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 2019 में हुए उपचुनाव में राजकुमार पाल प्रतापगढ़ सदर सीट से विधायक निर्वाचित हुए थे।

एक सामान्य परिवार से आने वाले प्रतापगढ़ जनपद के निवासी राजकुमार पाल कभी गुजारा करने के लिए मुंबई में ऑटो चलाते थे। लेकिन लंबे समय तक राजकुमार पाल को मुंबई रास नहीं आई और मुंबई छोड़कर गांव चले आए और ग्राम पंचायत में हिस्सा लिए एवं ग्राम प्रधान चुने गए। 2019 में विधायक बनने से पहले राजकुमार पाल पांच बार ग्राम प्रधान रह चुके हैं।
कृष्णा पटेल के आने से अपना दल एस ने सीट छोड़ दी:
केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल की मां कृष्णा पटेल के प्रतापगढ़ से नामांकन करने के फैसला के बाद अपना दल एस ने यह सीट उनके सम्मान में छोड़ दी है।
राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेश पटेल ने कहा कि अपना दल एस ने कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार पाल के अलावा राष्ट्रीय एवं प्रदेश के 7 पदाधिकारियों की सूची जारी की है। जौनपुर के निवासी माता बदल तिवारी को पार्टी का राष्ट्रीय सचिव एवं गोरखपुर के विनय वर्मा को व्यापार मंच का राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।

राष्ट्रीय/प्रदेश पदाधिकारियों की सूची:
माता बदल तिवारी – जौनपुर – राष्ट्रीय सचिव
अटल गुप्ता (जायसवाल)- गोण्डा – राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य
शकील आरफी – फतेहपुर – राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य
विनय वर्मा – गोरखपुर – राष्ट्रीय अध्यक्ष (व्यापार मंच)
अहमद खां मंसूरी – झांसी – प्रदेश अध्यक्ष (अल्पसंख्यक मंच)
संजीव सिंह राठौर – बहराइच –प्रदेश महासचिव (युवा मंच)
अभिषेक पटेल – लखीमपुर- प्रदेश महासचिव (आईटी मंच)