चर्चित उन्नाव रेप कांड पीड़िता की मां हैं आशा सिंह, इस मामले में भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को हो चुकी है उम्र कैद की सजा
यूपी80 न्यूज, लखनऊ
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने उन्नाव में कांग्रेस की उम्मीदवार आशा सिंह को समर्थन देने का फैसला किया है। चर्चित उन्नाव रेप कांड पीड़िता की मां आशा सिंह को कांग्रेस ने यहां से उम्मीदवार घोषित किया है। समाजवादी पार्टी इनके खिलाफ कोई उम्मीदवार नहीं उतारेगी।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि वे उन्नाव में कांग्रेस प्रत्याशी के सामने कोई प्रत्याशी नहीं उतारेंगे। बता दें कि 2017 में उन्नाव की एक लड़की के साथ बलात्कार की घटना हुई थी। इस मामले में भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को 2019 में उम्रकैद की सजा सुनाई गई। दिसंबर 2019 में रेप पीड़िता को जिंदा जलाने की कोशिश की गई। इस घटना के बाद रेप पीड़िता की इलाज के दौरान मौत हो गई। यह मामला अंतराष्ट्रीय स्तर पर चर्चित हुआ था।

बता दें कि कांग्रेस ने गुरुवार को 125 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी। इसमें से 50 सीटों पर महिलाओं को टिकट दिया गया। इसी के तहत कांग्रेस ने आशा सिंह सहित कई आंदोलनकारी एवं अपने अधिकारों को लेकर लड़ने वाली महिलाओं को भी टिकट दिया गया।
