शुक्रवार से शुरू हो रही है पहले चरण के चुनाव की नामांकन प्रक्रिया
यूपी80 न्यूज, लखनऊ
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सपा गठबंधन ने गुरुवार को 29 प्रत्याशियों की सूची जारी की। इनमें से 19 प्रत्याशी रालोद के और 10 प्रत्याशी समाजवादी पार्टी के हैं। एक दिन पहले भाजपा से इस्तीफा देने वाले विधायक अवतार सिंह भड़ाना एवं गजराज सिंह भी रालोद की सूची में शामिल हैं। अवतार सिंह भड़ाना पूर्व में फरीदाबाद से सांसद भी रह चुके हैं।

बता दें कि शुक्रवार से पहले चरण के चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो रही है और पहले चरण के चुनाव की शुरूआत पश्चिमी उत्तर प्रदेश से होगी, जिसे रालोद का गढ़ माना जाता है।

विधायकों की सूची:
1.साहिबाबाद – अमरपाल शर्मा – सपा
2. मोदीनगर – सुदेश शर्मा – रालोद
3. धौलाना – असलम चौधरी – सपा
4. लोनी – मदन भैया – रालोद
5. हापुड़ – गजराज सिंह – रालोद
6. जेवर – अवतार सिंह भड़ाना – रालोद
7. बुलंदशहर – हाजी युनूस – रालोद
8. स्याना – दिलनवाज खान – रालोद
9. खैर – भगवती प्रसाद सूर्यवंशी – रालोद
10 . कौल – सलमान शाहिद – सपा

11. अलीगढ़ – जफर आलम – सपा
12. सादाबाद – प्रदीप चौधरी गुड्डू – रालोद
13. छाता – तेजपाल सिंह – रालोद
14 . गोवर्धन – पीतम सिंह – रालोद
15. बल्देव – बबीता देवी – रालोद
16. आगरा कैंट – कुंवर सिंह वकील- सपा
17. आगरा देहात – महेश कुमार जाटव – रालोद
18. फतेहपुर सीकरी – ब्रिजेश कुमार चाहर – रालोद
19. खैरागढ़ – रौतान सिंह – रालोद
20. बाह – मुधसूदन शर्मा – सपा

21. कैराना – नाहिद हसन – सपा
22. शामली – प्रसन्न चौधरी – रालोद
23. चरथावल – पंकज मलिक – सपा
24. पुरकाजी – अनिल कुमार – रालोद
25. खतौली -राजपाल सिंह सैनी – रालोद
26. नहटौर – मुंशी राम – रालोद
27. किठौर – शाहिद मंजूर – सपा
28. मेरठ – रफीक अंसारी – सपा
29. बागपत – अहमद हमीद – रालोद
पढ़ते रहिए www.up80.online यूपी का दंगल: 343 पर सपा व 60 सीटों पर सहयोगी दल लड़ेंगे चुनाव !