• About
  • Advertise
  • Contact
Tuesday, June 16, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home यूपी

केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा- दलित-पिछड़ों की आवाज तेज करने के लिए अपना दल एस को मजबूत कीजिए

up80.online by up80.online
November 13, 2021
in यूपी, राजनीति
0
Banda

केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल, बांदा

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

बांदा से शुरू हुआ चुनावी अभियान;  2022 में और बड़ी भमिका में अपना दल एस नजर आएगा: अनुप्रिया पटेल

बांदा, 13 नवंबर

“यदि आप चाहते हैं कि दलित-वंचितों की संघर्ष को और तेज किया जाए तो आपको अपना दल को मजबूत करना होगा। देश की संसद व विधानसभा में हमारी संख्या बढ़ानी होगी।” अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने शनिवार को बुंदेलखंड की धरती बांदा के नरैनी से अपना चुनावी अभियान का शुभारंभ करने के दौरान यह बात कही। इस मौके पर अनुप्रिया पटेल ने बुंदेलखंड के महापुरुषों एवं योद्धाओं को नमन करते हुए 2022 में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए पूरी तरह से कमरकस करके नीला- केसरिया झंडा का परचम बुलंद करना है।

श्रीमती पटेल ने कहा कि पार्टी के संस्थापक यशकायी डॉ.सोनेलाल पटेल जी के विचारों को आत्मसात करने वाली पार्टी अपना दल (एस) निरंतर कमेरों, वंचितों, पिछड़ों, आदिवासी भाइयों के हक-हुकूक के लिए संघर्ष कर रही है। अपना दल (एस) की तरफ से हमने राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा दिलाने के लिए सड़क से लेकर संसद तक आवाज उठाया। आप सबकी मेहनत का ही नतीजा है कि आज आयोग को संवैधानिक दर्जा प्राप्त हो चुका है। अपना दल (एस) के संघर्ष का ही नतीजा है कि आज सैनिक व केंद्रीय स्कूलों में प्रवेश हेतु पिछड़ा वर्ग के छात्रों को 27 परसेंट आरक्षण मिलना शुरू हुआ है।

केंद्रीय मंत्री श्रीमती पटेल ने कहा कि  हम 69 हजार शिक्षक भर्ती में बरती गई अनियमितता मामले में पिछले 4 महीने से ज्यादा समय से धरना दे रहे अन्य पिछड़ा वर्ग व दलित भाइयों को आश्वासन देती हूं कि उन्हें न्याय जरूर मिलेगा। हम इसके लिए निरंतर आवाज उठा रहे हैं। आशा है कि इस समस्या का निदान जरूर निकलेगा। उन्होंने पिछड़ों के विकास के लिए अल्पसंख्यक मंत्रालय की तर्ज पर ओबीसी मंत्रालय की मांग की।

डॉक्टर साहब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाएं:

श्रीमती पटेल ने कार्यकर्ताओं से कहा कि आपका मात्र एक ही लक्ष्य होना चाहिए-डॉक्टर साहब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना। आप डाक्टर साहब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाइए, सफलता खुद ब खुद आपके कदम चूमेगी।

श्रीमती पटेल ने आह्वान किया कि 2022 में हमें बुंदेलखंड की धरती पर भी अपना दल (एस) का खाता खोलना है। यहां भी नीला- केसरिया झंडा का परचम बुलंद करना है।

दर्जनों स्थानों पर स्वागत समारोह:

बांदा आगमन के दौरान कार्यकर्ताओं ने अपने राष्ट्रीय नेता का जगह-जगह फूलों की बारिश कर स्वागत किया। रैली में डॉ. सोनलाल पटेल के पुराने साथी शकील आरफी ने पार्टी की सदस्यता ली। मंच पर जेल राज्य मंत्री जय कुमार सिंह जैकी, दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री रामलखन पटेल, राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेश पटेल, पार्टी के बुन्देलखण्ड प्रभारी पटेल कालिका प्रसाद निरंजन, जिलाध्यक्ष रामनरेश पटेल, जिला पंचायत सदस्य मीरा बाई पटेल, विधानसभा अध्यक्ष श्याम बाबू पटेल, महिला मंच की प्रदेश पदाधिकारी अंकिता सचान, कानपुर महानगर अध्यक्ष नवीन श्रीवास्तव, सहित कई पदाधिकारी मौजूद थे। संचालन राष्ट्रीय महासचिव आरबी सिंह पटेल तथा कृष्णेन्दू पटेल ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से मंगल सिंह पटेल, राजकिशोर पटेल, ओमप्रकाश पटेल, लालबहादुर पटेल, विष्णु पटेल, अमर सिंह रैकवार, रवि चंद्र बाल्मीकि, संजय सिंह यादव आदि उपस्थिति थे।

Previous Post

पूर्वांचल में सियासी उबाल, आजमगढ़ में अमित शाह तो गोरखपुर में अखिलेश यादव ने भरी हुंकार

Next Post

केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा- सरदार पटेल की जगह कोई नहीं ले सकता है, सरदार पटेल अतुलनीय हैं   

up80.online

up80.online

Related Posts

Election
बड़ी खबर

नवंबर-दिसंबर में यूपी सहित पांच राज्यों में चुनाव की तैयारी!

June 14, 2026
उपजातियों के भेदों को छोड़कर ‘पटेल’ नाम के सूत्र में बंधें समाज- आरबी सिंह पटेल
अन्य राज्य

उपजातियों के भेदों को छोड़कर ‘पटेल’ नाम के सूत्र में बंधें समाज- आरबी सिंह पटेल

June 12, 2026
Indian Train
यूपी

पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए रेलवे ने चलाईं तीन जोड़ी विशेष ट्रेनें

June 6, 2026
Next Post
Patel

केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा- सरदार पटेल की जगह कोई नहीं ले सकता है, सरदार पटेल अतुलनीय हैं   

Buddha

तालिबानियों का समर्थन करने वाले बुद्ध व देश विरोधी हैं: सीएम योगी

Mayawati

बसपा सुप्रीमो मायावती की मां का निधन,  प्रियंका गांधी ने घर पहुंच कर दी श्रद्धांजलि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

उपजातियों के भेदों को छोड़कर ‘पटेल’ नाम के सूत्र में बंधें समाज- आरबी सिंह पटेल

उपजातियों के भेदों को छोड़कर ‘पटेल’ नाम के सूत्र में बंधें समाज- आरबी सिंह पटेल

4 days ago
Patel

सरदार पटेल के नाम पर हो किसान पथ का नामकरण

5 months ago
Election

नवंबर-दिसंबर में यूपी सहित पांच राज्यों में चुनाव की तैयारी!

2 days ago
uppsc topper Anju Katiyar

अंजू कटियार के बारे में ये भी जानिए, फिर फैसला कीजिए,,

7 years ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

क्या डीके शिवकुमार के बाद यूपी के इस नेता की खुलेगी किस्मत?

झुका नगर निगम, सपा पार्षद को दिलाई शपथ

गंगोत्री से गंगा सागर तक खिला कमल

सोनभद्र: खनन कार्य में लापरवाही, 7 अधिकारियों पर एक्शन

“शिक्षा का अधिकार” लिखे बैग जलाने से मचा हड़कंप

राज्य कर्मचारियों को परेशान कर रही है सरकार: तिवारी

Trending

Election
बड़ी खबर

नवंबर-दिसंबर में यूपी सहित पांच राज्यों में चुनाव की तैयारी!

by up80.online
June 14, 2026
0

जनगणना के दूसरे चरण से पहले चुनाव संपन्न कराने की तैयारी बलिराम सिंह, लखनऊ उत्तर प्रदेश में...

उपजातियों के भेदों को छोड़कर ‘पटेल’ नाम के सूत्र में बंधें समाज- आरबी सिंह पटेल

उपजातियों के भेदों को छोड़कर ‘पटेल’ नाम के सूत्र में बंधें समाज- आरबी सिंह पटेल

June 12, 2026
भानू प्रताप सिंह

आजमगढ़ का एक लाख का इनामी भानू प्रताप सिंह मुठभेड़ में ढेर

June 8, 2026
Indian Train

पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए रेलवे ने चलाईं तीन जोड़ी विशेष ट्रेनें

June 6, 2026
बलिया रेलवे स्टेशन

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बलिया रेलवे स्टेशन का हुआ गहन निरीक्षण

June 5, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

नवंबर-दिसंबर में यूपी सहित पांच राज्यों में चुनाव की तैयारी!

उपजातियों के भेदों को छोड़कर ‘पटेल’ नाम के सूत्र में बंधें समाज- आरबी सिंह पटेल

आजमगढ़ का एक लाख का इनामी भानू प्रताप सिंह मुठभेड़ में ढेर

पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए रेलवे ने चलाईं तीन जोड़ी विशेष ट्रेनें

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बलिया रेलवे स्टेशन का हुआ गहन निरीक्षण

बेल्थरा रोड में आज जीएसटी संगोष्ठी, व्यापारी रख सकेंगे अपनी समस्याएं

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online