• About
  • Advertise
  • Contact
Wednesday, September 16, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home यूपी

18 नवंबर से चलेगी वाराणसी – भटनी अनारक्षित सवारी गाड़ी 01748, बिल्थरारोडवासियों में खुशी की लहर

up80.online by up80.online
November 12, 2021
in यूपी
0
railway

इंडियन ट्रेन

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

कारोबारियों एवं बलिया, मऊ, देवरियावासियों में खुशी की लहर

यूपी80 न्यूज, बलिया

रेलवे ने 18 नवम्बर से वाराणसी – भटनी रूट पर 01748 अनारक्षित सवारी गाड़ी के चलाए जाने की घोषणा की है। रेलवे की इस घोषणा से बिल्थरारोड के व्यवसायियों एवं आम जनता में खुशी की लहर है।

बिल्थरारोड नगर का व्यवसाय काफी कुछ ट्रेनों पर निर्भर करता है। क्योंकि मऊ के इंदारा जंक्शन, चकरा रोड के साथ ही भीमपुरा क्षेत्र के किड़िहरापुर से लगायत गोविन्द पुर दुगौली हाल्ट स्टेशन से आसपास के गांवों के सैकड़ों ग्रामीण बाजार करने के लिए सवारी रेलगाड़ी से सुबह बेल्थरारोड रेलवे स्टेशन आते थे तथा भटनी से ट्रेन की वापसी के साथ पुनः अपने घर लौट जाते थे। कोविड-19 के दौरान वाराणसी – भटनी के इस सवारी गाड़ी के बंद होने व बेल्थरारोड के चौकिया मोड़ से देवेन्द्र पी0जी0 कालेज तक की 4 किमी सड़क के जर्जर होने से यहां के व्यवसाय पर दोहरी मार पड़ रही थी। फिलहाल जहां चौकिया मोड़ से देवेन्द्र पी0जी0 कालेज तक की सड़क का निर्माण कछुए की गति से लगभग 8 माह से जारी रहने से इसका लाभ यहां के लोगों को नहीं मिल रहा था। वहीं रेलवे विभाग द्वारा गाड़ी संख्या 01748 वाराणसी – भटनी अनारक्षित ट्रेन के 18 नवम्बर से संचालन की घोषणा ने व्यवसायियों में एक बार फ़िर से खुशी का संचार कर दिया है। इस गाड़ी में सभी कोच आरक्षित श्रेणी के होंगे तथा इसमें यात्रा करने वाले यात्रियों को कोविड-19 नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा। भाजपा नेता व जेडआरयूसीसी मेम्बर देवेंन्द्र कुमार गुप्त ने इस सम्बन्ध में रेलवे विभाग से काफी पत्राचार किया था।

Black wheat
औषधी गुणों से भरपूर काला गेंहू के बीज के लिए करें संपर्क

ट्रेन की समय सारणी:

गाड़ी संख्या 01748 बनारस-भटनी अनारक्षित एक्सप्रेस गाड़ी बनारस से 06:40 बजे, वाराणसी जं 07:00, वाराणसी सिटी से 07:15 बजे,सारनाथ से 07:25 बजे,कादीपुर से 07:38 बजे,रजवाड़ी से 07:42 बजे, सिधौना रामपुर हाल्ट से 07:48 बजे, औड़िहार से 08:10 बजे,माहपुर 08:22 बजे,सादात 08:40 बजे, हरमुजपुर हाल्ट से 08:48 बजे, जखनियाँ से 08:57 बजे, दुल्लहपुर से 09:16 बजे, नाइक डीह हाल्ट से 09:23 बजे,पिपरिडीह से 09:32 बजे,पनियरा हाल्ट से 09:38 बजे,मऊ से 10:10 बजे,इंदारा से 10:23 बजे,चकरा रोड हाल्ट से 10:31 बजे,किरिहरपुर से 10:40 बजे,गोविंदपुर हाल्ट से 10:49 बजे,बेल्थरा रोड से 10:57 बजे,तुर्ति पार हाल्ट से 11:06 बजे,लाररोड से 11:14 बजे,सलेमपुर से 11:36 बजे,पीओकोल हाल्ट से 11:45 बजे छूटकर 12:10 बजे भटनी पहुँचेगी।

वापसी यात्रा में गाड़ी संख्या 01747 अनारक्षित एक्सप्रेस गाड़ी भटनी जं से 15:20 बजे प्रस्थान कर पीओकोल हाल्ट से 15:38,सलेमपुर से 15:35 पर, लाररोड से 15:50 पर, तुर्तीपार हाल्ट से 15:57,बेल्थरा रोड से 16:07,गोविंदपुर दुगली हाल्ट से 16:15,किरिहरापुर से 16:25,चकरा रोड से 16:35,इंदारा जं से 16:45 बजे,मऊ जं से 17:05 बजे, पनियरा हाल्ट से 17:14बजे, पिपरिडीह से 17:20 पर,नाइक डीह हाल्ट से 17:28 बजे, दुल्लहपुर से 17:35 बजे,जखनियाँ से 17:45बजे, हरमुजपुर हाल्ट से 17:50बजे,सादात से 18:05 बजे,माहपुर से 18:30बजे,औड़िहार से 18:48बजे, सिधौना रामपुर हाल्ट से 18:56 बजे,राजवाड़ी से 19:02,कादीपुर से 19:15 बजे,सारनाथ से 19:30बजे छूटकर 20:10 बजे वाराणसी सिटी पहुँचकर टर्मिनेट होगी।

Previous Post

नाबालिग लड़की से गैंगरेप मामले में पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति को उम्र कैद

Next Post

पूर्वांचल में सियासी उबाल, आजमगढ़ में अमित शाह तो गोरखपुर में अखिलेश यादव ने भरी हुंकार

up80.online

up80.online

Related Posts

ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक
अखिलेश यादव

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

September 1, 2026
किशोरी
यूपी

प्रेमी से बात करने पर रोका तो किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

August 13, 2026
कौशल पटेल, इसरो
देश

पान की दुकान से ISRO तक पहुंचा किसान का बेटा

August 13, 2026
Next Post
Amit Shah

पूर्वांचल में सियासी उबाल, आजमगढ़ में अमित शाह तो गोरखपुर में अखिलेश यादव ने भरी हुंकार

Banda

केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा- दलित-पिछड़ों की आवाज तेज करने के लिए अपना दल एस को मजबूत कीजिए

Patel

केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा- सरदार पटेल की जगह कोई नहीं ले सकता है, सरदार पटेल अतुलनीय हैं   

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

वैज्ञानिक डॉ संतोष सचान बने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सदस्य

वैज्ञानिक डॉ संतोष सचान बने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सदस्य

3 years ago
दहेज रहित

दहेज रहित व अंतर्जातीय विवाह करके नायब तहसीलदार डॉ.भागीरथी सिंह ने समाज को दिया सकारात्मक संदेश

3 years ago
3d Laparoscopic surgery

रामरती अस्पताल में शुरू हुई 3 डी लैप्रोस्कोपिक सर्जरी

6 years ago
VP Singh

भूदान यज्ञ में जननायक वीपी सिंह ने अपनी 30 हजार बीघा जमीन दान कर दी थी

6 years ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

अयोध्या विकास प्राधिकरण के ओएसडी वाराणसी का नगर मजिस्ट्रेट नियुक्त

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

आजम खान के खिलाफ मुकदमे लड़ रहे 6 शासकीय अधिवक्ताओं की सेवा समाप्त

पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक में उठा 68500 शिक्षक भर्ती का मुद्दा

नवंबर-दिसंबर में यूपी सहित पांच राज्यों में चुनाव की तैयारी!

Trending

ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक
अखिलेश यादव

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

by up80.online
September 1, 2026
0

डिप्टी सीएम के साले ने सपा की सरकार बनवाने की घोषणा की यूपी80 न्यूज, लखनऊ चुनावी साल...

Uttar Pradesh

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

August 13, 2026
पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

August 13, 2026
किशोरी

प्रेमी से बात करने पर रोका तो किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

August 13, 2026
कौशल पटेल, इसरो

पान की दुकान से ISRO तक पहुंचा किसान का बेटा

August 13, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

प्रेमी से बात करने पर रोका तो किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

पान की दुकान से ISRO तक पहुंचा किसान का बेटा

बिना मान्यता मैरिज हॉल में चल रहा था स्कूल!

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online