• About
  • Advertise
  • Contact
Friday, July 31, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home यूपी

विधानसभा चुनाव से पहले एएनएम के 9212 पदों पर महिलाओं की होगी भर्ती

up80.online by up80.online
November 10, 2021
in यूपी
0
Yogi Cabinet.

सीएम योगी, उत्तर प्रदेश

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

परीक्षा योजना और पाठ्यक्रम को शासन ने दी मंजूरी, नवंबर में ही शुरू हो सकती है आवेदन की प्रक्रिया

यूपी80 न्यूज, लखनऊ

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश में स्वास्थ्य कार्यकर्ता के तौर पर 9212 महिलाओं को नौकरी देगी। इन महिलाओं की सहायक नर्सेस एंड मिडवाइब्ज (एएनएम ANM) के पदों पर होगी भर्ती। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने इस परीक्षा के लिए आवश्यक तैयारी शुरू कर दी है। माना जा रहा है कि इसी महीने इस भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर दिया जाएगा और आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

आयोग की उप सचिव प्रियंका सिंह ने जानकारी दी है कि महानिदेशक परिवार कल्याण के नियंत्रण वाले स्वास्थ्य कार्यकर्ता (महिला) के रिक्त 9212 पदों पर भर्ती से संबंधित परीक्षा योजना और पाठ्यक्रम को शासन ने मंजूरी दे दी है। इसके अंतर्गत 100 प्रश्नों की दो घंटे की लिखित परीक्षा होगी। प्रत्येक प्रश्न के एक अंक होंगे। लिखित परीक्षा एक पाली में होगी। परीक्षा के प्रश्न वस्तुनिष्ठ व बहुविकल्पीय प्रकार के होंगे। लिखित परीक्षा में माइनस मार्किंग होगी। प्रत्येक गलत उत्तर पर उस प्रश्न के पूर्णांक के 1/4 अर्थात 25 प्रतिशत अंक की कटौती होगी। हालांकि इस भर्ती में पीईटी में शामिल रहे वे अभ्यर्थी ही आवेदन कर पाएंगे जो इस पद के लिए तय अर्हता रखते हैं।

bjp
Prashant Singh Patel, BJP

वेबसाइट पर अपलोड किया गया पाठ्यक्रम:

पाठ्यक्रम व परीक्षा योजना आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। ताकि संबंधित अभ्यर्थी भर्ती की तैयारी शुरू कर सकें।

परीक्षा के लिए शैक्षिक अर्हता:

– अभ्यर्थी ने माध्यमिक शिक्षा परिषद की इंटरमीडिएट परीक्षा या उसके समकक्ष कोई परीक्षा उत्तीर्ण की हो।

– अभ्यर्थी ने भारतीय परिचर्या परिषद के नियमों के अनुसार एक वर्ष छह माह/दो वर्ष का सहायक नर्सेस एंड मिडवाइब्ज (एएनएम) प्रशिक्षण पाठ्यक्रम (प्रसूति से संबंधित छह माह का प्रशिक्षण सहित) सफलतापूर्वक अवश्य पूर्ण कर लिया हो और जो यूपी नर्सेस एंड मिडवाइफ काउंसिल लखनऊ में विधिवत रजिस्टर्ड हों।

Hospital
रामा देवी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल, लखनऊ

पाठ्यक्रम:

– स्वास्थ्य के निर्धारित तत्व

– भारतीय स्वास्थ्य समस्याओं का वाह्य रूप व योजनाएं।

– एससी, पीएचसी, सीएमसी और जिला अस्तपाल का संगठन।

– स्वास्थ्य संस्थाएं: डब्ल्यूएचओ: यूनीसेफ, यूएनएफपीए, यूएनडीपीए, विश्वबैंक, एफएओ, डीएएनआईडीए, यूरोपीय आयोग। रेड क्रास, अमेरिकी सहायता, यूनेस्को। कोलंबो प्लान, आईएलओ, केयर आदि। स्वास्थ्य सेवाएं: राष्ट्रीय: इंडियन रेड क्रास, इंडियन काउंसिल फॉर चाइल्ड वेलफेयर, फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया।

– स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के कार्य एवं दायित्व।

– एएनएम के लिए आचार संहिता।

– समुदाय में लोगों की सलाह देने में स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की भूमिका।

– स्वास्थ्य के लिए पोषण की आवश्यकता, पोषण व बीमारी का आपसी संबंध।

– खाद्य पदार्थों का पोषण के आधार पर वर्गीकरण।

– विभिन्न आयु वर्ग के लिए संतुलित आहार।

– विटिामिन और खनिज की कमी से होने वाले रोग और महिलाओं में पोषणजनित रक्ताल्पता।

– पांच वर्ष तक के बच्चों का पोषण, पोषण में एएनएम/एफएचडब्ल्यू, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की भूमिका।

– मानसिक स्वास्थ्य की अवधारणा।

– संक्रामक रोगों के नियंत्रण व रोकथाम के सामान्य उपाय।

– मानव शरीर की संरचना, शरीर प्रणाली और उनके कार्य।

– शरीर की स्वच्छता।

– संक्रामक रोग एवं मरीज की देखभाल:

लक्षण, बचाव और उपचार। डिप्थीरिया, काली खांसी, टिटनेस, पोलियो, खसरा और तपेदिक, चिकन पॉक्स, कंठमाला, रूबेला, आंत्र ज्वर, हेपेटाइटिस, रेबीज, मलेरिया, डेंगू, फाइलेरिया, काला-अजार, ट्रेकोमा, ट्रेकोमा, नेत्रश्लेष्मलाशोथ, खुजली, एसटीडी और एचआईवी/एड्स, एन्सेफेलाइटिस, लेप्टोस्पायरोसिस, तीव्र श्वसन संक्रमण, दस्त रोग, कृमि संक्रमण व कुष्ठ रोग। इतिहास लेना, शारीरिक परीक्षण:महत्वपूर्ण लक्षण। बुखार के लक्षण: तापमान, नाड़ी, श्वसन, रक्तचाप। घरेलू उपचार। महिलाओं के स्वास्थ्य एवं मातृ एवं शिशु व गर्भवती महिलाओं से संबंधित जानकारी।

Previous Post

गांधीवादी विचारधारा के वाहक अपना दल एस के वरिष्ठ नेता राम नयन सिंह पटेल का निधन

Next Post

भाजपा ने 2017 में 68 ब्राह्मण व 65 ठाकुर चेहरों को दिया था टिकट

up80.online

up80.online

Related Posts

Uttar Pradesh
बड़ी खबर

अयोध्या विकास प्राधिकरण के ओएसडी वाराणसी का नगर मजिस्ट्रेट नियुक्त

July 28, 2026
इनरव्हील क्लब ओबरा की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रियंका सिंह बनीं अध्यक्ष
यूपी

इनरव्हील क्लब ओबरा की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रियंका सिंह बनीं अध्यक्ष

July 25, 2026
ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड
देश

ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड

July 19, 2026
Next Post
BJP

भाजपा ने 2017 में 68 ब्राह्मण व 65 ठाकुर चेहरों को दिया था टिकट

Uttar Pradesh

पुलिस कस्टडी में हुई मौत पर अखिलेश यादव का सवाल-2 फीट की टोटी से युवक ने कैसे लगाई फांसी

बेरोजगारी की जिंदगी जीने को मजबूर हैं बीपीएड धारक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

इनरव्हील क्लब ओबरा की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रियंका सिंह बनीं अध्यक्ष

इनरव्हील क्लब ओबरा की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रियंका सिंह बनीं अध्यक्ष

6 days ago
Uttar Pradesh

अयोध्या विकास प्राधिकरण के ओएसडी वाराणसी का नगर मजिस्ट्रेट नियुक्त

4 days ago
sc, st officers

मोदी सरकार के 89 सचिवों में एक भी ओबीसी नहीं

6 years ago
दिलीप पटेल

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

1 month ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

आजम खान के खिलाफ मुकदमे लड़ रहे 6 शासकीय अधिवक्ताओं की सेवा समाप्त

पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक में उठा 68500 शिक्षक भर्ती का मुद्दा

नवंबर-दिसंबर में यूपी सहित पांच राज्यों में चुनाव की तैयारी!

आजमगढ़ का एक लाख का इनामी भानू प्रताप सिंह मुठभेड़ में ढेर

पुलिस मुठभेड़ में अंतरराज्यीय गांजा तस्कर घायल

क्या डीके शिवकुमार के बाद यूपी के इस नेता की खुलेगी किस्मत?

Trending

Uttar Pradesh
बड़ी खबर

अयोध्या विकास प्राधिकरण के ओएसडी वाराणसी का नगर मजिस्ट्रेट नियुक्त

by up80.online
July 28, 2026
0

अयोध्या विकास प्राधिकरण के ओएसडी वाराणसी का नगर मजिस्ट्रेट नियुक्त यूपी 80 न्यूज़, लखनऊ योगी सरकार ने...

इनरव्हील क्लब ओबरा की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रियंका सिंह बनीं अध्यक्ष

इनरव्हील क्लब ओबरा की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रियंका सिंह बनीं अध्यक्ष

July 25, 2026
ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड

ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड

July 19, 2026
योगासन की कठिन मुद्राओं ने बांधा समां, प्रतिभागियों के संतुलन और लय ने जीता दिल

योगासन की कठिन मुद्राओं ने बांधा समां, प्रतिभागियों के संतुलन और लय ने जीता दिल

July 18, 2026
सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह

सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह

July 5, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

अयोध्या विकास प्राधिकरण के ओएसडी वाराणसी का नगर मजिस्ट्रेट नियुक्त

इनरव्हील क्लब ओबरा की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रियंका सिंह बनीं अध्यक्ष

ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड

योगासन की कठिन मुद्राओं ने बांधा समां, प्रतिभागियों के संतुलन और लय ने जीता दिल

सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह

अनुप्रिया पटेल ने 2027 के चुनाव का किया शंखनाद

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online