• About
  • Advertise
  • Contact
Tuesday, March 10, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home यूपी

सीएम योगी के गढ़ में प्रियंका गांधी ने भरी हुंकार, कहा- मर जाऊंगी, पर बीजेपी से कभी नहीं मिलूंगी

up80.online by up80.online
October 31, 2021
in यूपी, राजनीति
0
कबीर दास

प्रियंका गांधी को संत कबीर दास की तस्वीर भेंट करते हुए

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

प्रियंका गांधी ने कहा- गुरु गोरखनाथ, बुद्ध व कबीर की धरती से परिवर्तन की लहर पूरे प्रदेश में बहेगी, सत्ता में आने पर महिलाओं को बस में मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी

यूपी80 न्यूज, गोरखपुर

‘मर जाऊंगी, लेकिन बीजेपी से कभी नहीं मिलूंगी।’ कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की शहादत दिवस व लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के क्षेत्र गोरखपुर के चम्पादेवी पार्क में आयोजित रैली में यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि गुरु गोरखनाथ, बुद्ध व कबीर की धरती से परिवर्तन की लहर पूरे उत्तर प्रदेश में बहेगी। कांग्रेस महासचिव ने घोषणा की कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर महिलाओं की बसों में यात्रा मुफ्त होगी।

Buddha
प्रियंका गांधी को भगवान बुद्ध की प्रतिमा भेंट करते हुए

प्रियंका गांधी ने कहा कि केवल कांग्रेस पार्टी के लोग ही आरएसएस और बीजेपी से समझौताहीन संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने उत्तर प्रदेश के उम्भा में आदिवासियों के नरसंहार, प्रयागराज में निषादों के उत्पीड़न, हाथरस, उन्नाव, शाहजहांपुर में बेटियों के साथ अन्याय, लखनऊ के विवेक तिवारी के साथ अन्याय, महोबा के व्यापारी इंद्रकांत सहित गोरखपुर में कानपुर के व्यापारी मनीष गुप्ता की हत्या का जिक्र करते हुए कहा कि यूपी में अन्याय और कुशासन चरम पर है।

Black wheat
औषधी गुणों से भरपूर काला गेंहू के बीज के लिए करें संपर्क

कांग्रेस महासचिव ने लखीमपुर में किसानों व पत्रकार की हत्या का उल्लेख करते हुए कहा कि देश के गृहमंत्री कहते हैं कि उत्तर प्रदेश में दूरबीन से ढूंढने पर भी अपराधी नहीं मिलते हैं, लेकिन अपराधी तो उनके बगल में बैठे थे। ललितपुर में खाद के लिए लाइन में लगे गरीब किसानों की मौत व दो किसानों की आत्महत्या के बाद भी सरकार मौन है।

निषाद समुदाय को प्राथमिकता देंगे:

प्रियंका गांधी ने प्रतिज्ञा रैली में उमड़े जनसैलाब को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार ने नाव, नदी पर निषादों के अधिकार को छीन लिया है। हम मछली पालन को कृषि का दर्जा देकर उनको कृषकों के समान सुविधाएं देंगे, खनन में निषाद समुदाय को प्राथमिकता देंगे और गुरू मछेन्द्रनाथ के नाम पर विश्वविद्यालय स्थापित करेंगे।

Hospital
रामा देवी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल, लखनऊ

सपा-बसपा पर भी हमला:

प्रियंका गांधी ने कहा कि पूर्वांचल की चीनी मिलों को सपा-बसपा के राज में बंद किया गया। उन्होंने कहा कि यूपी में किसानों की सुनवाई नहीं हो रही है। धान और गन्ने के दाम को लेकर बीजेपी सरकार के तमाम दावे खोखले साबित हुए हैं।

Priyanka Gandhi
प्रियंका गांधी काशी में किसान न्याय रैली को संबोधित करती हुई

महंगाई से जनता त्रस्त:

कांग्रेस महासचिव ने कहा कि भाजपा राज में महंगाई से जनता त्रस्त है। आज हजार रुपए के करीब सिलेंडर हो गया है। प्रतिदिन तीन युवा बेरोजगार आत्महत्या के लिए विवश हैं। गोरखपुर में गरीब रेहड़ी पटरी दुकानदारों के साथ झोपड़ियों पर योगी का बुलडोजर चल रहा है।

women
प्रियंका गांधी, कांग्रेस महासचिव

महिलाओं को बसों में मुफ्त यात्रा:

प्रियंका गांधी ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर महिलाओं की बसों में यात्रा मुफ्त होगी। आंगनबाड़ी व आशा बहुओं को न्यूनतम 10 हजार रुपए मानदेय दिया जाएगा।

रैली में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद, आरपीएन सिंह, कमल किशोर, जितेंद्र सिंह, नसीमुद्दीन सिद्दिकी, अखिलेश प्रताप सिंह, इमरान प्रतापगढ़ी, वीरेंद्र चौधरी, विश्वविजय सिंह सहित अनेक नेताओं ने संबोधित किया।

Previous Post

तीनों काले कृषि कानून को हटा दे सरकार, यही सरदार पटेल के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी: अखिलेश यादव

Next Post

घोषणा पत्र: एक करोड़ युवाओं को नौकरी व महिलाओं को 50 फीसदी आरक्षण देगी रालोद

up80.online

up80.online

Related Posts

UP Police
बड़ी खबर

दरोगा भर्ती परीक्षा की तिथि जारी, इस दिन डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

March 9, 2026
जदयू
बिहार

निशांत कुमार ने ली जदयू की सदस्यता, यूपी में खुशी की लहर  

March 8, 2026
CSE 2025
अन्य राज्य

परचून की दुकान, इंस्पेक्टर, चपरासी व प्रिंसिपल के बच्चों ने सिविल सर्विसेज एग्जाम पास किया

March 7, 2026
Next Post
RLD

घोषणा पत्र: एक करोड़ युवाओं को नौकरी व महिलाओं को 50 फीसदी आरक्षण देगी रालोद

होम्योपैथी परिषद

केंद्रीय होम्योपैथिक परिषद के पूर्व सदस्य एवं वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. अनुरुद्ध वर्मा का निधन

तदर्थ प्रधानाचार्य

तदर्थ प्रधानाचार्यों के नियमितीकरण की मांग को लेकर प्रतिनिधिमंडल ने उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा से की मुलाकात

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

2022

चुनाव खर्च की नहीं दी जानकारी, आयोग ने ठहराया अयोग्य

4 days ago
समता मूलक

कृषक जातियों की समस्याओं का समाधान करेगी “भारतीय समतामूलक महासभा”

6 days ago
CSE 2025

परचून की दुकान, इंस्पेक्टर, चपरासी व प्रिंसिपल के बच्चों ने सिविल सर्विसेज एग्जाम पास किया

3 days ago
जदयू

निशांत कुमार ने ली जदयू की सदस्यता, यूपी में खुशी की लहर  

2 days ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Nitish Kumar Samajwadi Party Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

चुनाव खर्च की नहीं दी जानकारी, आयोग ने ठहराया अयोग्य

कृषक जातियों की समस्याओं का समाधान करेगी “भारतीय समतामूलक महासभा”

कुशवाहा जाएंगे राज्यसभा, 5 मार्च को करेंगे नामांकन

इजराइल में 6,004 यूपी के श्रमिक, परिजनों में बढ़ी चिंता

सीएम योगी सिंगापुर से भारी निवेश ला रहे यूपी

फॉर्म 7 में धांधली! सपा प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव आयोग को सौंपा ज्ञापन

Trending

UP Police
बड़ी खबर

दरोगा भर्ती परीक्षा की तिथि जारी, इस दिन डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

by up80.online
March 9, 2026
0

पेपर लीक, नकल और सॉल्वर गैंग के बारे में दें गोपनीय सूचना युवा तुर्क, लखनऊ उत्तर प्रदेश...

जदयू

निशांत कुमार ने ली जदयू की सदस्यता, यूपी में खुशी की लहर  

March 8, 2026
CSE 2025

परचून की दुकान, इंस्पेक्टर, चपरासी व प्रिंसिपल के बच्चों ने सिविल सर्विसेज एग्जाम पास किया

March 7, 2026
चुनाव आयोग

एसआईआर: एनजीएसपी पर आईं 92,497 शिकायतें 

March 7, 2026
2022

चुनाव खर्च की नहीं दी जानकारी, आयोग ने ठहराया अयोग्य

March 6, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

दरोगा भर्ती परीक्षा की तिथि जारी, इस दिन डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

निशांत कुमार ने ली जदयू की सदस्यता, यूपी में खुशी की लहर  

परचून की दुकान, इंस्पेक्टर, चपरासी व प्रिंसिपल के बच्चों ने सिविल सर्विसेज एग्जाम पास किया

एसआईआर: एनजीएसपी पर आईं 92,497 शिकायतें 

चुनाव खर्च की नहीं दी जानकारी, आयोग ने ठहराया अयोग्य

कृषक जातियों की समस्याओं का समाधान करेगी “भारतीय समतामूलक महासभा”

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online