• About
  • Advertise
  • Contact
Tuesday, June 16, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home यूपी

कांशीराम के बेहद करीबी रहे पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सुखेदव राजभर का निधन

up80.online by up80.online
October 19, 2021
in यूपी, राजनीति
0
BSP

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सुखदेव राजभर का निधन

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

ढाई महीने पहले राजनीति से सन्यास की घोषणा करते हुए बसपा को मिशन से भटकी हुई पार्टी बताया था

यूपी80 न्यूज, आजमगढ़/लखनऊ

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं आजमगढ़ की दीदारगंज क्षेत्र से बसपा विधायक सुखदेव राजभर का सोमवार शाम को निधन हो गया। सुखदेव राजभर पिछले दो साल से बीमार चल रहे थे। फिलहाल उनकी डायलिसिस चल रही थी। सुखदेव राजभर मायावती के साथ ही मुलायम सिंह यादव और कल्याण सिंह कैबिनेट में भी मंत्री रहे थे। उनके निधन से पूर्वांचल में सामाजिक न्याय की लड़ाई को गहरा झटका लगा है।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने उनके निधन पर दु:ख व्यक्त किया है। अखिलेश यादव ने शोक प्रकट करते हुए कहा,

“अत्यंत दु:खद! यूपी विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ राजनेता श्री सुखदेव राजभर जी का निधन अपूरणीय क्षति। शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना, दिवंगत आत्मा को शांति दे भगवान! ‘सामाजिक न्याय’ को समर्पित आप का राजनीतिक जीवन सदैव प्रेरणा देता रहेगा। विनम्र श्रद्धांजलि!”

अपना दल एस की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने उनके निधन पर दु:ख व्यक्त करते हुए कहा है कि सुखदेव राजभर जी के निधन से सामाजिक न्याय की लड़ाई को गहरा आघात हुआ है। सुहलदेव भारतीय समाज पार्टी के मुखिया ओमप्रकाश राजभर ने दु:ख प्रकट करते हुए कहा कि सुखदेव राजभर के निधन से राजभर समाज को अपूरणीय क्षति हुई है।

सुखदेव राजभर लालगंज क्षेत्र से चार बार विधायक रहे। उन्होंने अपना पहला चुनाव 1991 में भाजपा के नरेंद्र सिंह को 24 वोटों से हराकर विधायक बने। 1993 में सपा-बसपा गठबंधन की सरकार में मंत्री बने। 1996 में भाजपा के नरेंद्र सिंह से पराजित होने के बाद विधान परिषद सदस्य चुने गए।

Sukhdev Rajbhar
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सुखदेव राजभर के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित किया

इसके बाद 2002 और 2007 में आप पुन: विधायक चुने गए। लालगंज विधानसभा सुरक्षित होने पर 2012 में दीदारगंज से चुनाव लड़े, लेकिन इस बार उन्हें हार का सामना करना पड़ा। 2017 में आप दीदारगंज से चुनाव जीत गए।

आपका जन्म आजमगढ़ के बडगहन में हुआ था। बीएससी व एलएलबी की पढ़ाई के बाद आपने वकालत शुरू की।

बता दें कि ढाई महीने पहले सुखदेव राजभर ने बसपा सुप्रीमो मायावती एवं सपा प्रमुख अखिलेश यादव को एक भावुक पत्र भेजा था और खराब स्वास्थ्य कारणों की वजह से राजनीति से सन्यास की घोषणा की थी। उन्होंने बसपा को मिशन से भटकी हुई पार्टी बताते हुए अखिलेश यादव की तारीफ की थी और कहा था कि उनका बेटा कमलकांत राजभर के सपा जाने को सही बताया था।

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी ने कहा,

“सुखदेव राजभर एक कुशल राजनेता के साथ-साथ कुशल वक्ता और कमजोर वर्ग की आवाज थें। मेरे व्यक्तिगत मित्र थें। हम दोनों एक साथ विधानसभा में सदस्य के रूप में रहे। उनके निधन से कमजोर वर्ग को अपूरणीय क्षति हुई है।” सपा के बलिया जनपद के प्रवक्ता सुशील पाण्डेय ‘कान्हजी’ ने कहा कि सुखदेव राजभर जी का जीवन सामाजिक समरसता को समर्पित था। समाजवादी पार्टी बलिया के समस्त साथियों की तरफ से गतात्मा की शांति हेतु प्रार्थना।

पढ़ते रहिए www.up80.online पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सुखदेव राजभर का बसपा से हुआ मोहभंग, कहा-मिशन से भटक गई है बसपा

Previous Post

घाघरा नदी में समाहित हो गई बलिया के कई गांवों की जमीन, नेता प्रतिपक्ष ने विधानसभा में उठाया मुद्दा

Next Post

किसानों ने देश भर में किया रेल रोको आंदोलन, 290 से ज्यादा ट्रेनें प्रभावित

up80.online

up80.online

Related Posts

Election
बड़ी खबर

नवंबर-दिसंबर में यूपी सहित पांच राज्यों में चुनाव की तैयारी!

June 14, 2026
उपजातियों के भेदों को छोड़कर ‘पटेल’ नाम के सूत्र में बंधें समाज- आरबी सिंह पटेल
अन्य राज्य

उपजातियों के भेदों को छोड़कर ‘पटेल’ नाम के सूत्र में बंधें समाज- आरबी सिंह पटेल

June 12, 2026
Indian Train
यूपी

पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए रेलवे ने चलाईं तीन जोड़ी विशेष ट्रेनें

June 6, 2026
Next Post
Lakhimpur incident

किसानों ने देश भर में किया रेल रोको आंदोलन, 290 से ज्यादा ट्रेनें प्रभावित

women

महिलाओं के सहारे यूपी फतह करेंगी प्रियंका गांधी, आधी आबादी को 40 परसेंट टिकट देगी कांग्रेस

Samajwadi Party

अखिलेश यादव ने नॉन यादव ओबीसी को सौंपी प्रदेश संगठन की कमान, अध्यक्ष कुर्मी तो बिंद समाज को प्रमुख महासचिव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

उपजातियों के भेदों को छोड़कर ‘पटेल’ नाम के सूत्र में बंधें समाज- आरबी सिंह पटेल

उपजातियों के भेदों को छोड़कर ‘पटेल’ नाम के सूत्र में बंधें समाज- आरबी सिंह पटेल

3 days ago
Patel

सरदार पटेल के नाम पर हो किसान पथ का नामकरण

5 months ago
Election

नवंबर-दिसंबर में यूपी सहित पांच राज्यों में चुनाव की तैयारी!

2 days ago
uppsc topper Anju Katiyar

अंजू कटियार के बारे में ये भी जानिए, फिर फैसला कीजिए,,

7 years ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

क्या डीके शिवकुमार के बाद यूपी के इस नेता की खुलेगी किस्मत?

झुका नगर निगम, सपा पार्षद को दिलाई शपथ

गंगोत्री से गंगा सागर तक खिला कमल

सोनभद्र: खनन कार्य में लापरवाही, 7 अधिकारियों पर एक्शन

“शिक्षा का अधिकार” लिखे बैग जलाने से मचा हड़कंप

राज्य कर्मचारियों को परेशान कर रही है सरकार: तिवारी

Trending

Election
बड़ी खबर

नवंबर-दिसंबर में यूपी सहित पांच राज्यों में चुनाव की तैयारी!

by up80.online
June 14, 2026
0

जनगणना के दूसरे चरण से पहले चुनाव संपन्न कराने की तैयारी बलिराम सिंह, लखनऊ उत्तर प्रदेश में...

उपजातियों के भेदों को छोड़कर ‘पटेल’ नाम के सूत्र में बंधें समाज- आरबी सिंह पटेल

उपजातियों के भेदों को छोड़कर ‘पटेल’ नाम के सूत्र में बंधें समाज- आरबी सिंह पटेल

June 12, 2026
भानू प्रताप सिंह

आजमगढ़ का एक लाख का इनामी भानू प्रताप सिंह मुठभेड़ में ढेर

June 8, 2026
Indian Train

पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए रेलवे ने चलाईं तीन जोड़ी विशेष ट्रेनें

June 6, 2026
बलिया रेलवे स्टेशन

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बलिया रेलवे स्टेशन का हुआ गहन निरीक्षण

June 5, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

नवंबर-दिसंबर में यूपी सहित पांच राज्यों में चुनाव की तैयारी!

उपजातियों के भेदों को छोड़कर ‘पटेल’ नाम के सूत्र में बंधें समाज- आरबी सिंह पटेल

आजमगढ़ का एक लाख का इनामी भानू प्रताप सिंह मुठभेड़ में ढेर

पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए रेलवे ने चलाईं तीन जोड़ी विशेष ट्रेनें

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बलिया रेलवे स्टेशन का हुआ गहन निरीक्षण

बेल्थरा रोड में आज जीएसटी संगोष्ठी, व्यापारी रख सकेंगे अपनी समस्याएं

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online