• About
  • Advertise
  • Contact
Thursday, March 19, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home अन्य राज्य

2022 के समर में उतरें अखिलेश यादव, सत्ता में आने पर गरीबों को 300 यूनिट बिजली फ्री देने की घोषणा

up80.online by up80.online
October 14, 2021
in अन्य राज्य, दिल्ली, देश, बड़ी खबर, बिहार, यूपी, राजनीति
0
अखिलेश यादव

पूर्व सीएम अखिलेश यादव की विजय यात्रा

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

सुरक्षा घेरा तोड़ दिवंगत सांसद फूलन देवी की मां का लिया आशीर्वाद

यूपी80 न्यूज, लखनऊ

नवरात्रि में मां दुर्गा का आशीर्वाद लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव विजय रथ यात्रा लेकर चुनावी समर में उतर गए हैं। अखिलेश यादव ने अपनी यात्रा कानपुर के गंगाघाट से शुरू की। नोटबंदी के दौरान पैदा हुआ बच्चा खजांची ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया और फिलहाल विजय रथ बुंदेलखंड इलाके में हैं। यात्रा के दौरान अखिलेश यादव ने दिवंगत सांसद फूलन देवी की मां का आशीर्वाद लिया।  इस दौरान अखिलेश यादव ने घोषणा की है कि सपा की सरकार आने पर उत्तर प्रदेश के गरीब परिवारों को 300 यूनिट बिजली फ्री देंगे और किसानों को सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली देंगे। उन्होंने कहा कि वृद्धावस्था पेंशन तीन गुना करने की घोषणा की है। यात्रा के दौरान पूर्व सांसद राजाराम पाल समाजवादी पार्टी में शामिल हुयें।

सपा
सपा की विजय रथ यात्रा

बुंदेलखंड दौरा के दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा को भारी जीत दिलाने के बाद बुंदेलखंड की जनता को धोखा मिला। किसान अभी भी मात्र एक फसल ही ले रहा है। महंगाई चरम पर है। पेट्रोल के दाम 102 रुपए पहुंच गए।

अखिलेश यादव ने कहा कि लखीमपुर खीरी कांड मामले में भाजपा जानबूझकर गृह राज्यमंत्री पर कार्रवाई नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि सबसे अधिक मानवाधिकार उल्लंघन की नोटिस भाजपा को मिली हैं। पेट्रोल-डीजल-रसोई गैस और खाद, कीटनाशक के दाम आसमान चढ़ गए। आरक्षण खत्म करने की साजिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि यह प्रदेश किसानों का है, लेकिन किसान यहां सबसे ज्यादा अपमानित और पीड़ित है।

SP
अखिलेश यादव ने पूर्व सांसद फूलन देवी की मां का आशीर्वाद लिया

संविधान को कुचल रही है भाजपा:

अखिलेश यादव ने कहा कि किसानों को कुचलने के बाद अब भाजपा के लोग संविधान को भी कुचल सकते हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं को पकौड़ा तलने का रोजगार देने वाली इस सरकार में सरसों का तेल भी दो सौ रुपए किलो है। यात्रा के दौरान अखिलेश यादव मंदिरों में दर्शन भी कर रहे हैं।

फूलन देवी की मां से लिया आशीर्वाद:

उरई की जनसभा में पूर्व सांसद स्व.फूलनदेवी की मां मुला देवी के आने की जानकारी मिलने पर अखिलेश यादव सुरक्षा घेरा तोड़कर उनसे मिलने पहुंचे। उनका हालचाल पूछा और उनका आशीर्वाद लिया।

प्रथम चरण:

पहले चरण में कानपुर शहर, कानपुर देहात, हमीरपुर और जालौन तक यह यात्रा जाएगी।

SP
पूर्व सांसद व सपा के राष्ट्रीय महासचिव रमाशंकर राजभर

पूर्व सांसद एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रमाशंकर राजभर का कहना है कि भाजपा की गलत नीतियों से जनता त्रस्त है और समाजवादी पार्टी को सत्ता में लाने के लिए आतुर है। विजय रथ हमारा ब्रह्मास्त्र है। भारतीय जनता पार्टी अब जनता को भटका नहीं पाएगी। उन्होंने बताया कि जल्द ही पूर्वांचल में भी हमारे नेता अखिलेश यादव विजय रथ लेकर पहुंचेंगे।

पढ़ते रहिए www.up80.online लखीमपुर कांड के विरोध में 18 अक्टूबर को पूरे देश में रेल रोकेंगे किसान संगठन

Previous Post

अनुप्रिया पटेल की पार्टी की मांग- दलित अथवा ओबीसी से हो विधानसभा उपाध्यक्ष

Next Post

1857 के नायक राजा जयलाल सिंह के नाम पर अतरौलिया अस्पताल का नामकरण करने की मांग

up80.online

up80.online

Related Posts

Union
यूपी

मौलिक अधिकारों से वंचित नगर विकास विभाग के कर्मचारी

March 18, 2026
यूनियन
बड़ी खबर

राज्य कर्मचारियों को परेशान कर रही है सरकार: तिवारी

March 11, 2026
मयंक जायसवाल
यूपी

पत्रकार अशोक जायसवाल के भतीजे के विवाह समारोह में विभिन्न क्षेत्रों की हस्तियों ने दिया आशीष

March 11, 2026
Next Post
1857

1857 के नायक राजा जयलाल सिंह के नाम पर अतरौलिया अस्पताल का नामकरण करने की मांग

नरेंद्र सिंह वर्मा

विधानसभा उपाध्यक्ष के लिए सपा ने खेला पिछड़ा कार्ड, नरेंद्र सिंह वर्मा होंगे उम्मीदवार

Salim Parvez

उपचुनाव से पहले राजद को झटका, जदयू में शामिल होंगे बिहार विधान परिषद के पूर्व उपसभापति सलीम परवेज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

यूनियन

राज्य कर्मचारियों को परेशान कर रही है सरकार: तिवारी

1 week ago
Kanshiram

बसपा संस्थापक कांशीराम के प्रसिद्ध नारे

5 years ago
Union

मौलिक अधिकारों से वंचित नगर विकास विभाग के कर्मचारी

17 hours ago
मयंक जायसवाल

पत्रकार अशोक जायसवाल के भतीजे के विवाह समारोह में विभिन्न क्षेत्रों की हस्तियों ने दिया आशीष

1 week ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Nitish Kumar Samajwadi Party Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

एसआईआर: एनजीएसपी पर आईं 92,497 शिकायतें 

चुनाव खर्च की नहीं दी जानकारी, आयोग ने ठहराया अयोग्य

कृषक जातियों की समस्याओं का समाधान करेगी “भारतीय समतामूलक महासभा”

कुशवाहा जाएंगे राज्यसभा, 5 मार्च को करेंगे नामांकन

इजराइल में 6,004 यूपी के श्रमिक, परिजनों में बढ़ी चिंता

सीएम योगी सिंगापुर से भारी निवेश ला रहे यूपी

Trending

Union
यूपी

मौलिक अधिकारों से वंचित नगर विकास विभाग के कर्मचारी

by up80.online
March 18, 2026
0

यूपी80 न्यूज, लखनऊ उत्तर प्रदेश के नगर विकास विभाग द्वारा प्रदेश के स्थानीय निकाय कर्मचारियों के साथ...

यूनियन

राज्य कर्मचारियों को परेशान कर रही है सरकार: तिवारी

March 11, 2026
मयंक जायसवाल

पत्रकार अशोक जायसवाल के भतीजे के विवाह समारोह में विभिन्न क्षेत्रों की हस्तियों ने दिया आशीष

March 11, 2026
UP Police

दरोगा भर्ती परीक्षा की तिथि जारी, इस दिन डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

March 9, 2026
जदयू

निशांत कुमार ने ली जदयू की सदस्यता, यूपी में खुशी की लहर  

March 8, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

मौलिक अधिकारों से वंचित नगर विकास विभाग के कर्मचारी

राज्य कर्मचारियों को परेशान कर रही है सरकार: तिवारी

पत्रकार अशोक जायसवाल के भतीजे के विवाह समारोह में विभिन्न क्षेत्रों की हस्तियों ने दिया आशीष

दरोगा भर्ती परीक्षा की तिथि जारी, इस दिन डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

निशांत कुमार ने ली जदयू की सदस्यता, यूपी में खुशी की लहर  

परचून की दुकान, इंस्पेक्टर, चपरासी व प्रिंसिपल के बच्चों ने सिविल सर्विसेज एग्जाम पास किया

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online