• About
  • Advertise
  • Contact
Sunday, August 9, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home अन्य राज्य

1857 की क्रांति के नायक अतरौलिया नरेश राजा जयलाल सिंह के नाम पर डाक टिकट जारी

up80.online by up80.online
September 29, 2021
in अन्य राज्य, दिल्ली, देश, बड़ी खबर, बिहार, यूपी, राजनीति
0
1857

1857 की क्रांति के नायक राजा जयलाल सिंह पर डाक टिकट जारी

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

चिनहट की लड़ाई में राजा जयलाल सिंह ने ब्रिटानिया हुकूमत की ईंट से ईंट बजा दी थी

यूपी80 न्यूज, आजमगढ़

1857 की क्रांति के नायक अतरौलिया नरेश राजा जयलाल सिंह के नाम पर भारत सरकार ने डाक टिकट जारी किया है। अमृत महोत्सव के तहत राजा जयलाल सिंह के नाम पर जारी डाक टिकट लेकर डाक विभाग के अधिकारी सोमवार को अतरौलिया स्थित बौड़रा गांव पहुंचे। उन्होंने शहीद राजा जयलाल सिंह के वंशज राजेंद्र प्रताप सिंह को डाक टिकट के साथ अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।

बता दें कि अवध के सेनापति राजा जयलाल सिंह के नाम डाक टिकट जारी करने हुए तत्कालीन केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने 10 जुलाई 2018 में तत्कालीन केंद्रीय संचार राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) मनोज सिन्हा से मुलाकात कर अनुरोध किया था एवं राजा जयलाल सिंह की जीवनी भेंट की थी।

1857
राजा जयलाल सिंह पर डाक टिकट जारी करने हुए केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने दिया ज्ञापन

डाक टिकट जारी करने के मौके पर मुख्य अतिथि के तौर पर पोस्ट मास्टर जनरल गोरखपुर विनोद कुमार वर्मा तथा विशिष्ट अतिथि प्रवर अधीक्षक डाकघर योगेंद्र मौर्य उपस्थित रहें। इनके अलावा राजा के वंशज अशोक कुमार सिंह, भपेंद्र सिंह, विशाल, ऋषभ सिंह (बौंडरा स्टेट) के अलावा डॉ.कौशल किशोर मिश्रा, युवा समाजसेवी पटेल नवरत्न वर्मा, स्वराज पटेल, बृजेश पटेल, दीपक वर्मा, अंकित कुमार गुप्ता (जिला पंचायत सदस्य), जितेंद्र सिंह गुड्‌डू, रामप्यारे यादव, प्रधान रामलगन यादव, चंद्रजीत तिवारी, सुनील पांडेय, रमेश सिंह रामू, दिलीप पांडेय, जगदीश यादव, जनार्दन यादव इत्यादि उपस्थित रहे।

1857
अमर शहीद राजा जयलाल सिंह की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करती हुई अनुप्रिया पटेल

पढ़ते रहिए www.buddhadarshan.com 1857 की क्रांति: आजमगढ़ में अंग्रेजों ने जहरीली गैस से किया था हमला

राजा जयलाल सिंह जीवन परिचय:

1857 की क्रांति के दौरान अमर शहीद राजा जयलाल सिंह ने अवध में ब्रिटानिया हुकूमत की ईंट से ईंट बजा दी थी। राजा जयलाल सिंह का जन्म 1803 में राजा दर्शन सिंह ‘गालिब जंग’ के संपन्न कुर्मी राजकुल में ग्राम बदौला स्टेट, पो.अतरौली, जिला आजमगढ़ (उत्तर प्रदेश) में हुआ था। उत्तर प्रदेश सूचना विभाग द्वारा प्रकाशित ‘फ्रीडम स्ट्रगल इन उत्तर प्रदेश 1858’ नामक ग्रंथ में राजा साहब की शहादत के बारे में प्रमुखता से प्रकाश डाला गया है।

Raja Jailal Singh
राजा जयलाल सिंह को नमन करती पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल

पढ़ते रहिए www.up80.online फांसी पर चढ़ते समय शहीद-ए-आजम भगत सिंह के ‘इंकलाब-जिंदाबाद’ नारे की गूंज जेल के बाहर तक सुनाई दी थी

अंग्रेजी हुकूमत को कई बार दी शिकस्त:

1857 के रण बांकुरे राजा जयलाल सिंह ने राज्य के क्रांतिकारियों को संगठित कर उनमें देशभक्ति का अद्भुत जोश का संचार किया। उन्होंने 30 जून 1857 को लखनऊ से 6 मील दूर चिनहट नामक स्थान पर अंग्रेजों को भारी शिकस्त दी। राजा जयलाल सिंह ने अंग्रेजों को कई बार बुरी तरह से पराजित किया। 24 जून 1857 को राजा जयलाल सिंह ने विदेशी सेना की दो टुकड़ी को मौत के घाट उतार दिया।

बाद में आपने बाराबंकी के जंगलों में छिपकर गुरिल्ला युद्ध के जरिए अंग्रेजी सेना को काफी नुकसान पहुंचाया। अंग्रेजों ने आपको छल पूर्वक पकड़ लिया। 1 अक्टूबर 1859 को भारत के सपूत राजा जयलाल सिंह को लखनऊ में फांसी दे दी गई। लखनऊ में जहां उन्हें फांसी दी गई थी, वहां पर अमर शहीद राजा जयलाल सिंह पार्क एवं उनकी आदम कद मूर्ति की स्थापना भी गई है।

साभार: www.buddhadarshan.com

 

Previous Post

गांवों में कैसे बढ़े रोजगार विषय पर वनवासी सेवा आश्रम ने सम्मेलन का किया आयोजन

Next Post

तदर्थ प्रधानाचार्य विनियमितीकरण संघर्ष समिति ने कैबिनेट मंत्री  बृजेश पाठक को दिया ज्ञापन

up80.online

up80.online

Related Posts

बेल्थरा रोड स्टेशन: 15 दिन में यात्रियों को मिलेगी नई सुविधा
बिहार

बेल्थरा रोड स्टेशन: 15 दिन में यात्रियों को मिलेगी नई सुविधा

August 4, 2026
Uttar Pradesh
बड़ी खबर

अयोध्या विकास प्राधिकरण के ओएसडी वाराणसी का नगर मजिस्ट्रेट नियुक्त

July 28, 2026
इनरव्हील क्लब ओबरा की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रियंका सिंह बनीं अध्यक्ष
यूपी

इनरव्हील क्लब ओबरा की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रियंका सिंह बनीं अध्यक्ष

July 25, 2026
Next Post
बृजेश पाठक

तदर्थ प्रधानाचार्य विनियमितीकरण संघर्ष समिति ने कैबिनेट मंत्री  बृजेश पाठक को दिया ज्ञापन

ओबरा

व्यापारियों की समस्याओं को लेकर युवा नेता आनंद पटेल दयालु ने डीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

ओवैसी

शिवपाल यादव के घर जुटे ओवैसी, ओमप्रकाश राजभर व चंद्रशेखर आजाद रावण, सियासी हलचल तेज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

बेल्थरा रोड स्टेशन: 15 दिन में यात्रियों को मिलेगी नई सुविधा

बेल्थरा रोड स्टेशन: 15 दिन में यात्रियों को मिलेगी नई सुविधा

5 days ago
दिलीप पटेल

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

1 month ago
BSP

बलिया में मेडिकल कॉलेज के निर्माण में देरी से दुःखी हैं बसपा एमएलए उमाशंकर सिंह, अपनी जमीन दान करने को तैयार

3 years ago
बिजली

ऊर्जा मंत्री के ओएसडी बोले- अब उपभोक्ता खुद बिजली बिल तैयार कर करें भुगतान

1 year ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

आजम खान के खिलाफ मुकदमे लड़ रहे 6 शासकीय अधिवक्ताओं की सेवा समाप्त

पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक में उठा 68500 शिक्षक भर्ती का मुद्दा

नवंबर-दिसंबर में यूपी सहित पांच राज्यों में चुनाव की तैयारी!

आजमगढ़ का एक लाख का इनामी भानू प्रताप सिंह मुठभेड़ में ढेर

पुलिस मुठभेड़ में अंतरराज्यीय गांजा तस्कर घायल

क्या डीके शिवकुमार के बाद यूपी के इस नेता की खुलेगी किस्मत?

Trending

बेल्थरा रोड स्टेशन: 15 दिन में यात्रियों को मिलेगी नई सुविधा
बिहार

बेल्थरा रोड स्टेशन: 15 दिन में यात्रियों को मिलेगी नई सुविधा

by up80.online
August 4, 2026
0

डीआरएम ने स्टेशन पर विकास कार्यों की तय की डेडलाइन यूपी 80 न्यूज़, बेल्थरा रोड अमृत भारत...

Uttar Pradesh

अयोध्या विकास प्राधिकरण के ओएसडी वाराणसी का नगर मजिस्ट्रेट नियुक्त

July 28, 2026
इनरव्हील क्लब ओबरा की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रियंका सिंह बनीं अध्यक्ष

इनरव्हील क्लब ओबरा की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रियंका सिंह बनीं अध्यक्ष

July 25, 2026
ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड

ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड

July 19, 2026
योगासन की कठिन मुद्राओं ने बांधा समां, प्रतिभागियों के संतुलन और लय ने जीता दिल

योगासन की कठिन मुद्राओं ने बांधा समां, प्रतिभागियों के संतुलन और लय ने जीता दिल

July 18, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

बेल्थरा रोड स्टेशन: 15 दिन में यात्रियों को मिलेगी नई सुविधा

अयोध्या विकास प्राधिकरण के ओएसडी वाराणसी का नगर मजिस्ट्रेट नियुक्त

इनरव्हील क्लब ओबरा की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रियंका सिंह बनीं अध्यक्ष

ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड

योगासन की कठिन मुद्राओं ने बांधा समां, प्रतिभागियों के संतुलन और लय ने जीता दिल

सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online