• About
  • Advertise
  • Contact
Saturday, May 9, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home अन्य राज्य

फांसी पर चढ़ते समय शहीद-ए-आजम भगत सिंह के ‘इंकलाब जिंदाबाद’ के नारे की गूंज जेल के बाहर तक सुनाई दी थी

up80.online by up80.online
September 28, 2021
in अन्य राज्य, दिल्ली, देश, बिहार, यूपी
0
भगत सिंह

शहीद-ए-आजम भगत सिंह

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

पढ़िए, आखिर फांसी से पहले भगत सिंह ने अपने वकील से क्यों कहा- पंडित नेहरू व सुभाष चंद्र बोस को मेरा धन्यवाद कहना

यूपी80 न्यूज, नई दिल्ली

फांसी से ठीक पहले भगत सिंह के वकील प्राण नाथ मेहता उनसे मिलने पहुंचे। भगत सिंह ने मुस्कराते हुए स्वागत किया और पूछा, आप मेरी किताब ‘रिवॉल्युशनरी लेनिन’ लाए हैं? मेहता ने उन्हें किताब थमा दी और वे तुरंत पढ़ने लगे। मेहता ने पूछा कि क्या आप देश को कोई संदेश देना चाहेंगे? भगत सिंह ने किताब से पढ़ते हुए ही जवाब दिया, “सिर्फ़ दो संदेश… साम्राज्यवाद मुर्दाबाद और ‘इंक़लाब ज़िदाबाद!”

इसके बाद भगत सिंह ने मेहता से कहा कि वो पंडित नेहरू और सुभाष चंद्र बोस को मेरा धन्यवाद पहुंचा दें, जिन्होंने मेरे केस में गहरी रुचि ली थी। तीनों क्रांतिकारियों को फांसी के लिए उनकी कोठरियों से बाहर निकाला गया। भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव ने अपने हाथ जोड़े और अपना प्रिय आज़ादी गीत गाने लगे-

कभी वो दिन भी आएगा, कि जब आज़ाद हम होंगे

ये अपनी ही ज़मीं होगी, ये अपना आसमां होगा।

जेल प्रशासन ने तीनों साथियों का वजन कराया तो तीनों के वज़न बढ़ गए थे। शाम के 6 बजे, कोई धीमी आवाज में गा रहा था,

‘सरफ़रोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है…’

कैदियों को अधिकारियों के आने की आहट चुनाई दी, जेल में ‘इंक़लाब ज़िंदाबाद’ और ‘हिंदुस्तान आज़ाद हो’ के नारे गूंजने लगे। तीनों साथियों को ले जाकर एक साथ फांसी के तख्ते पर खड़ा कर दिया गया।

भगत सिंह ने अपनी मां से वादा किया था कि वे फांसी पर चढ़ते हुए ‘इंक़लाब ज़िंदाबाद’ का नारा लगाएंगे। लाहौर जिला कांग्रेस के सचिव पिंडी दास सोंधी का घर लाहौर सेंट्रल जेल के बगल में ही था। भगत सिंह ने इतनी ज़ोर से ‘इंकलाब ज़िंदाबाद’ का नारा लगाया कि उनकी आवाज पिंडी दास के घर तक सुनाई दी। भगत सिंह की आवाज सुनते ही जेल के सारे कैदी भी इंकलाब जिंदाबाद का नारा लगाने लगे।

एक जेल अधिकारी से कहा गया कि वो मृतकों की पहचान करे। लेकिन फांसी के बाद उस पर इतना बुरा असर हुआ कि उसने पहचान करने से इनकार कर दिया। उसे उसी जगह पर निलंबित कर दिया गया।

जेल के वॉर्डन चरत सिंह से भगत सिंह की खूब छनती थी। फांसी के बाद चरत सिंह धीरे धीरे चलते हुए अपने कमरे में गए और फूट-फूट कर रोने लगे। अपने 30 साल के पुलिसिया जीवन में उन्होंने सैकड़ों फांसियां देखी थीं, लेकिन किसी को ऐसी बहादुरी से मौत को गले नहीं लगाते नहीं देखा था।

भग​त सिंह को जब पता चला कि उनके पिता फांसी की सजा को माफ करने के लिए अपील करने वाले हैं तो वे पिता पर बहुत नाराज हुए। उनका कहना था कि ‘इसके लिए मैं आपको माफ नहीं करूंगा।’

भगत सिंह के पिता से लेकर महात्मा गांधी तक ने बार बार यह कोशिश की कि भगत सिंह माफी मांग लें और हिंसा छोड़ने का वादा करें। इस आधार पर अंग्रेजों पर उनकी सजा कम करने या माफ करने का दबाव डाला जा सके। लेकिन भगत सिंह और उनके दो कॉमरेडों ने बार बार पुलिस के सामने, जज के सामने, हर कहीं ऐलान किया था कि ‘युद्ध छिड़ा हुआ है और हम इस युद्ध का हिस्सा हैं। हमें इस पर गर्व है।’

अंतत: तीनों नायकों ने मौत को भी जीत लिया।

यह शहादत बेकार नहीं गई। भगत सिंह और साथियों की शहादत ब्रिटिश साम्राज्य की ताबूत में आखिरी कील थी। इस महान शहादत के 16 साल बाद भारत की जनता ने ब्रिटिश साम्राज्यवाद को दफना दिया।

देश के सच्चे हीरो को शत शत नमन!

साभार: वरिष्ठ पत्रकार एवं युवा लेखक कृष्ण कांत की फेसबुक वाल से

पढ़ते रहिए www.up80.online महान क्रांतिकारी डॉ.गया प्रसाद कटियार ने 46 दिनों तक भूख हड़ताल कर विश्व रिकार्ड बनाया था

Previous Post

अखिलेश यादव से मिलें बसपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष आरएस कुशवाहा

Next Post

इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्र रहे अमित राजपूत बने विश्व के सबसे युवा स्तंभकार

up80.online

up80.online

Related Posts

बीजेपी
अखिलेश यादव

गंगोत्री से गंगा सागर तक खिला कमल

May 5, 2026
पटेल
देश

सउदी में इकलौते बेटे रंग बहादुर पटेल की मौत, परिवार में मचा कोहराम

May 2, 2026
बेटियां
यूपी

टॉपर बेटियों को सरदार पटेल बौद्धिक मंच ने सम्मानित किया

May 1, 2026
Next Post
writter

इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्र रहे अमित राजपूत बने विश्व के सबसे युवा स्तंभकार

Caste Census

अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा ने जातिगत जनगणना कराने की मांग की

Sonbhadra

गांवों में कैसे बढ़े रोजगार विषय पर वनवासी सेवा आश्रम ने सम्मेलन का किया आयोजन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

पटेल

आजमगढ़ के घनश्याम पटेल बने राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड के डायरेक्टर

5 years ago
बीजेपी

गंगोत्री से गंगा सागर तक खिला कमल

4 days ago
वैज्ञानिक डॉ संतोष सचान बने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सदस्य

वैज्ञानिक डॉ संतोष सचान बने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सदस्य

2 years ago
पटेल

सउदी में इकलौते बेटे रंग बहादुर पटेल की मौत, परिवार में मचा कोहराम

6 days ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

राज्य कर्मचारियों को परेशान कर रही है सरकार: तिवारी

दरोगा भर्ती परीक्षा की तिथि जारी, इस दिन डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

परचून की दुकान, इंस्पेक्टर, चपरासी व प्रिंसिपल के बच्चों ने सिविल सर्विसेज एग्जाम पास किया

एसआईआर: एनजीएसपी पर आईं 92,497 शिकायतें 

चुनाव खर्च की नहीं दी जानकारी, आयोग ने ठहराया अयोग्य

कृषक जातियों की समस्याओं का समाधान करेगी “भारतीय समतामूलक महासभा”

Trending

बीजेपी
अखिलेश यादव

गंगोत्री से गंगा सागर तक खिला कमल

by up80.online
May 5, 2026
0

देश के 21 राज्यों में भाजपा गठबंधन की सरकार बलिराम सिंह, लखनऊ देश के पांच राज्यों में...

पटेल

सउदी में इकलौते बेटे रंग बहादुर पटेल की मौत, परिवार में मचा कोहराम

May 2, 2026
बेटियां

टॉपर बेटियों को सरदार पटेल बौद्धिक मंच ने सम्मानित किया

May 1, 2026
Prayagraj

प्रदेश अध्यक्ष की अगुवाई में बेटी को आर्थिक मदद  

April 29, 2026
खुशबू

खुशबू के हत्यारोपित मां-बेटे भेजे गए जेल

April 29, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

गंगोत्री से गंगा सागर तक खिला कमल

सउदी में इकलौते बेटे रंग बहादुर पटेल की मौत, परिवार में मचा कोहराम

टॉपर बेटियों को सरदार पटेल बौद्धिक मंच ने सम्मानित किया

प्रदेश अध्यक्ष की अगुवाई में बेटी को आर्थिक मदद  

खुशबू के हत्यारोपित मां-बेटे भेजे गए जेल

नागरिकों के प्रति उत्तरदायित्व हमारी प्राथमिकता -निरंजन

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online