• About
  • Advertise
  • Contact
Wednesday, April 22, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home दिल्ली

महान क्रांतिकारी डॉ.गया प्रसाद कटियार ने 46 दिनों तक भूख हड़ताल कर विश्व रिकार्ड बनाया था

up80.online by up80.online
June 20, 2022
in दिल्ली, देश, बड़ी खबर, बिहार, यूपी
0
Revolutionary

महान क्रांतिकारी डॉ.गया प्रसाद कटियार

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

शहीद-ए-आजम भगत सिंह के प्रिय मित्र थे डॉ.गया प्रसाद कटियार (20 जून 1900-10 फरवरी 1993 )

बलिराम सिंह, लखनऊ

 ‘उनकी तुर्बत में एक दीया भी नहीं,

जिन्होंने सींचा लहू से चिरागे वतन।

जगमगा रहे हैं, मकबरे उनके,

जिन्होंने बेचे थे शहीदों के कफन।’

वतन की आजादी के लिए अपना सब कुछ न्यौछावर करने वाले डॉ.गया प्रसाद कटियार पर यह शेर बिल्कुल सही बैठता है। शहीद-ए-आजम भगत सिंह के प्रिय मित्र डॉ.गया प्रसाद कटियार ने अंडमान स्थित सेलुलर जेल में कैद 400 क्रांतिकारियों के साथ मिलकर 46 दिन की भूख हड़ताल की थी, जो कि उस समय एक विश्व रिकार्ड था। भूख हड़ताल के दौरान डॉ.गया प्रसाद कटियार के सहयोगी क्रांतिकारी महावीर सिंह शहीद हो गए थे।

डॉ.गया प्रसाद कटियार की पुण्यतिथि है। 20 जून 1900 को कानपुर जिले की बिल्हौर तहसील से जुड़े गांव खजुरी खुर्द में पिता मौजीराम व माता नन्दरानी के घर इस महान क्रांतिकारी का जन्म हुआ। इनके दादा महादीन ने 1857 की क्रांति में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया था। गया प्रसाद ने हाई स्कूल पास करने के बाद डॉक्टरी का कोर्स किया और आर्य समाज व कानपुर की मजदूर सभा में कार्य करना शुरू किया। यहीं पर उनका परिचय महान क्रांतिकारी व पत्रकार गणेश शंकर विद्यार्थी, हरिहर नाथ शास्त्री इत्यादि से हुआ।

डॉ. गया प्रसाद कटियार देश के आधा दर्जन से ज्यादा शहरों में दवाखाना चलाते थें, जहां बाहर दवाखाना और अंदर बम बनाने की फैक्ट्री चलती थीं।

8 अप्रैल 1929 को भगत सिंह और बटुकेश्वर दत्त ने संसद भवन के बाहर अंग्रेज सरकार के कान खोलने के लिए जो बम फेंके थें, वो बम डॉ.गया प्रसाद की देखरेख में तैयार किए गए थे। फिरोजपुर में वह डॉ.बीएस निगम के नाम से दवाखाना चलाते थें। देश के सम्मानित नेता लाला लाजपत राय की हत्या का जिम्मेदार अंग्रेज पुलिस अधिकारी सांडर्स की हत्याकांड के बाद अंग्रेजों ने क्रांतिकारियों की जब धर-पकड़ शुरू की तो डॉ.कटियार भी सहारनपुर में बम फैक्ट्री का संचालन करते हुए शिव वर्मा व जयदेव कपूर के साथ 15 मई 1929 को दर्जनों बमों और पिस्तौलों के साथ गिरफ्तार हुए।

अलग–अलग जेलों में रहे 17 साल:

15 मई 1929 की गिरफ्तारी से लेकर 21 फरवरी 1946, रिहाई तक के लगभग 17 सालों के लंबे जेल जीवन में डॉ. साहब से घबराई अंग्रेज सरकार ने उन्हें हिन्दुस्तान के विभिन्न जेलों लाहौर, रावलपिण्डी, लखनऊ, कानपुर इत्यादि जेलों में रखा। अंडमान निकोबार द्वीप की सेल्यूलर जेल में सात वर्षों से अधिक समय रहें।

आजादी के बाद भी गए जेल:

डॉ.कटियार की पत्नी निर्मला देवी कहती हैं कि साम्यवादी विचारों का होने की वजह से आजादी के बाद भी डॉ. साहब हमेशा किसानों व मजदूरों की भलाई के लिए आवाज उठाते रहते थें, जिसकी वजह से उन्हें दो साल जेल (1958 में छह महीने, 1964 से 1966 तक डेढ़ साल) में रहना पड़ा।

Patel
Patel Jewellers, Delhi

जंगे आजादी के लिए पत्नी के माथे से सिंदूर पुंछवा दिये:

डॉ.गया प्रसाद में वतन की आजादी से इस कदर प्यार था कि उन्होंने अपनी पत्नी रज्जो देवी से यह कहकर माथे से सिंदूर पुंछवा दिया था कि मैं क्रांतिकारी पार्टी ‘हिंदुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकन आर्मी’ का सदस्य बनकर मातृभूमि की सेवा के लिए प्राणों की बाजी लगाने जा रहा हूं और तुम समझ लो कि तुम विधवा हो गई हो। इसके बाद रज्जो देवी जीते जी पति के दर्शन कर सकीं और तड़प-तड़प कर अपने प्राण त्याग दिए। आज रज्जो देवी के जन्म व अवसान स्थल शिवराजपुर के बैरी गांव को लोग भूल गए हैं।

जेल से रिहा होने के बाद डॉ.गया प्रसाद कटियार का विवाह 1946 में निर्मला देवी के साथ हुआ। 10 फरवरी 1993 को चंद्रशेखर आजाद और भगत सिंह के सपनों का भारत निर्माण करने का ख्वाब लिए यह योद्धा सदा-सदा के लिए सो गया।

अनुप्रिया पटेल ने जारी कराया डाक टिकट:

वर्ष 2017 में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने क्रांतिकारी डॉ. गया प्रसाद कटियार के नाम पर भारत सरकार से डाक टिकट जारी कराया।

Previous Post

नीतीश कैबिनेट का विस्तार: 17 मंत्रियों ने ली शपथ

Next Post

किसानों ने भाजपा नेता का किया विरोध, गांव छोड़कर वापस लौटे

up80.online

up80.online

Related Posts

IAS
यूपी

नागरिकों के प्रति उत्तरदायित्व हमारी प्राथमिकता -निरंजन

April 21, 2026
सोनभद्र: खनन कार्य में लापरवाही, 7 अधिकारियों पर एक्शन
बड़ी खबर

सोनभद्र: खनन कार्य में लापरवाही, 7 अधिकारियों पर एक्शन

April 17, 2026
पटेल
यूपी

पीसीएस 2026 में चयनित पटेल समाज के प्रतिभाशाली अधिकारियों का हुआ भव्य स्वागत

April 14, 2026
Next Post
किसान

किसानों ने भाजपा नेता का किया विरोध, गांव छोड़कर वापस लौटे

Bhola Singh

15 साल बाद ‘कागज’ में ‘जिंदा’ हुए भोला सिंह फिर धरना पर बैठे

Tilaka Manjhi

आजादी के पहले ‘नायक’ तिलका मांझी: बिहार के जंगलों से क्रांति का शुभारंभ हुआ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

सोनभद्र: खनन कार्य में लापरवाही, 7 अधिकारियों पर एक्शन

सोनभद्र: खनन कार्य में लापरवाही, 7 अधिकारियों पर एक्शन

5 days ago
पटेल

पीसीएस 2026 में चयनित पटेल समाज के प्रतिभाशाली अधिकारियों का हुआ भव्य स्वागत

1 week ago
IAS

नागरिकों के प्रति उत्तरदायित्व हमारी प्राथमिकता -निरंजन

17 hours ago
पंकज चौधरी

मंत्री आशीष पटेल व शिवपाल सिंह यादव के पड़ोसी होंगे पंकज चौधरी

1 month ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

दरोगा भर्ती परीक्षा की तिथि जारी, इस दिन डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

परचून की दुकान, इंस्पेक्टर, चपरासी व प्रिंसिपल के बच्चों ने सिविल सर्विसेज एग्जाम पास किया

एसआईआर: एनजीएसपी पर आईं 92,497 शिकायतें 

चुनाव खर्च की नहीं दी जानकारी, आयोग ने ठहराया अयोग्य

कृषक जातियों की समस्याओं का समाधान करेगी “भारतीय समतामूलक महासभा”

कुशवाहा जाएंगे राज्यसभा, 5 मार्च को करेंगे नामांकन

Trending

IAS
यूपी

नागरिकों के प्रति उत्तरदायित्व हमारी प्राथमिकता -निरंजन

by up80.online
April 21, 2026
0

आशुतोष निरंजन ने संभाली परिवहन आयुक्त की कुर्सी केके वर्मा, लखनऊ आईएएस अफसर आशुतोष निरंजन ने आज ...

सोनभद्र: खनन कार्य में लापरवाही, 7 अधिकारियों पर एक्शन

सोनभद्र: खनन कार्य में लापरवाही, 7 अधिकारियों पर एक्शन

April 17, 2026
पटेल

पीसीएस 2026 में चयनित पटेल समाज के प्रतिभाशाली अधिकारियों का हुआ भव्य स्वागत

April 14, 2026
“शिक्षा का अधिकार” लिखे बैग जलाने से मचा हड़कंप

“शिक्षा का अधिकार” लिखे बैग जलाने से मचा हड़कंप

April 12, 2026
कुर्मी

सुरेश पटेल के परिजनों को न्याय के लिए संघर्ष करेगी कुर्मी महासभा

April 9, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

नागरिकों के प्रति उत्तरदायित्व हमारी प्राथमिकता -निरंजन

सोनभद्र: खनन कार्य में लापरवाही, 7 अधिकारियों पर एक्शन

पीसीएस 2026 में चयनित पटेल समाज के प्रतिभाशाली अधिकारियों का हुआ भव्य स्वागत

“शिक्षा का अधिकार” लिखे बैग जलाने से मचा हड़कंप

सुरेश पटेल के परिजनों को न्याय के लिए संघर्ष करेगी कुर्मी महासभा

राजकीय पॉलीटेक्निक लखनऊ के छात्रों ने सीखा पुस्तकालय प्रबंधन

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online