• About
  • Advertise
  • Contact
Thursday, February 5, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home देश

योगी कैबिनेट का आखिरी मंत्रिमंडल विस्तार संपन्न, 7 नेताओं को मिला मौका

up80.online by up80.online
September 26, 2021
in देश, बड़ी खबर, यूपी, राजनीति
0
Yogi cabinet reshuffle

योगी मंत्रिमंडल का आखिरी विस्तार संपन्न, 7 नए मंत्री बने

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

दलित व पिछड़ा वर्ग के नेताओं को राज्य मंत्री से ही करना पड़ा संतोष, संजय निषाद की नहीं खुली लॉटरी

यूपी80 न्यूज, लखनऊ

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने विधानसभा चुनाव से 4 महीने पहले मंत्रिमंडल का आखिरी विस्तार कर दिया। विस्तार के तहत 7 नए चेहरों को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। इनमें एक ब्राह्मण और छह पिछड़े एवं दलित चेहरे शामिल हैं। ब्राह्मण वर्ग से आने वाले जितिन प्रसाद को कैबिनेट मंत्री एवं शेष 6 ओबीसी व दलित नेताओं को राज्य मंत्री बनाया गया है।

हालांकि मंत्रिमंडल विस्तार में भाजपा की सहयोगी निषाद पार्टी के मुखिया डॉ.संजय निषाद को भी जगह मिलने की चर्चा थी, लेकिन उन्हें मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किया गया। उनकी जगह पर गाजीपुर सदर से भाजपा की महिला विधायक संगीता बलवंत निषाद को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। अर्थात डॉ.संजय निषाद को फिलहाल केवल विधान परिषद सदस्य से ही संतोष करना पड़ सकता है। इनके अलावा अपना दल (एस) के कार्यवाहक अध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य आशीष पटेल को भी मंत्रिमंडल में शामिल करने की चर्चा थी, लेकिन उन्हें भी शामिल नहीं किया गया। जबकि विधायकों की संख्या के तहत अपना दल एस कोटे से दो मंत्रियों को बनाया जाना था, लेकिन योगी मंत्रिमंडल में अपना दल एस से केवल एक मंत्री ही शामिल है। हालांकि दो महीने पहले अपना दल एस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल को मोदी मंत्रिमंडल में राज्य मंत्री बनाया गया है।

संतोष गंगवार की जगह छत्रपाल गंगवार:

बरेली से 7 बार के सांसद संतोष गंगवार को ढाई महीने पहले मोदी मंत्रिमंडल से बाहर कर दिया गया। संतोष गंगवार के बाहर होने के बाद रुहलेखंड क्षेत्र में कुर्मी मतदाताओं में काफी नाराजगी थी। इस नाराजगी को दूर करने के लिए छत्रपाल गंगवार को योगी सरकार में राज्यमंत्री बनाया गया है। हालांकि अब देखना है कि छत्रपाल गंगवार के जरिए भाजपा बरेली, पीलीभीत सहित रुहलेखंड के कुर्मी मतदाताओं में कितना सेंध लगा पाती है।

इन्हें बनाया गया मंत्री:

जितिन प्रसाद (ब्राह्मण) कैबिनेट मंत्री- कुछ दिन पहले कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए हैं

संजय गोंड (अनुसूचित जनजाति) राज्य मंत्री – सोनभद्र के ओबरा से विधायक हैं

धर्मवीर प्रजापति (प्रजापति) राज्य मंत्री – आगरा से विधायक श्री प्रजापति फिलहाल माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष हैं

छत्रपाल गंगवार (कुर्मी) राज्य मंत्री -बरेली के बहेड़ी से दूसरी बार विधायक हैं

संगीता बलवंत बिंद (निषाद) राज्य मंत्री -गाजीपुर सदर सीट से विधायक हैं

पलटूराम  (जाटव) राज्य मंत्री -बलरामपुर की सदर सुरक्षित सीट से विधायक हैं

दिनेश खटीक (सोनकर) राज्य मंत्री -मेरठ की हस्तिनापुर सीट से विधायक हैं

पढ़ते रहिए www.up80.online मोदी मंत्रिमंडल में यूपी से 7 चेहरे शामिल किए गए

Previous Post

आज शाम होगा योगी मंत्रिमंडल का आखिरी विस्तार, 7 चेहरे होंगे शामिल

Next Post

योगी सरकार का ऐलान: गन्ने का मूल्य 325 से बढ़ाकर 350 रुपए प्रति कुंतल होगा

up80.online

up80.online

Related Posts

SIR
अखिलेश यादव

फॉर्म 7 के जरिए मतदाताओं के नाम कटवाने का प्रयास कर रही है भाजपा

February 4, 2026
Ballia
अन्य राज्य

शिक्षा: बलिया के इस परिवार की चारों बेटियां हैं रोल मॉडल

February 3, 2026
Anupriya Patel
यूपी

अनुप्रिया पटेल का कार्यकर्ताओं को संदेश-लक्ष्य बड़ा है और समय कम

February 3, 2026
Next Post
Uttar Pradesh

योगी सरकार का ऐलान: गन्ने का मूल्य 325 से बढ़ाकर 350 रुपए प्रति कुंतल होगा

Awadh Bar Association

पूर्व महाधिवक्ता राकेश चौधरी बने अवध बार एसोसिएशन के अध्यक्ष  

Bharat Band

‘भारत बंद’ की सफलता से किसान संगठन खुश, राकेश टिकैत ने किसानों-मजदूरों का धन्यवाद किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

स्वतंत्र देव सिंह से भीड़ गया बीजेपी विधायक, हुई हाथापाई

स्वतंत्र देव सिंह से भीड़ गया बीजेपी विधायक, हुई हाथापाई

6 days ago
Ballia

शिक्षा: बलिया के इस परिवार की चारों बेटियां हैं रोल मॉडल

2 days ago
धरना

केशव चाचा न्याय करो- 69 हजार शिक्षक भर्ती के पीड़ित अभ्यर्थियों की अपील

3 days ago
Budget

यूपी के हर जिले में खुलेंगे इमरजेंसी ट्रॉमा सेंटर

4 days ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में प्रतिभाग करेंगी यूपी की 14 लखपति दीदियां

सरदार पटेल के नाम पर हो किसान पथ का नामकरण

नाम “सांसद खेल प्रतियोगिता”, लेकिन सांसद को ही कर दिया गया नजरअंदाज!

पैतृक संपत्ति के बंटवारे की रजिस्ट्री अब सिर्फ 10 हजार रुपये में

मंत्रिमंडल विस्तार: अपना दल एस के किस विधायक की खुलेगी किस्मत

प्लेग पीड़ित बच्चे का इलाज कराने के दौरान बीमार होने से माता सावित्रीबाई फुले का निधन हुआ

Trending

SIR
अखिलेश यादव

फॉर्म 7 के जरिए मतदाताओं के नाम कटवाने का प्रयास कर रही है भाजपा

by up80.online
February 4, 2026
0

सपा प्रतिनिधिमंडल ने डीएम को सौंपा ज्ञापन यूपी80 न्यूज, मऊ “भाजपा नेताओं की मिलीभगत से बड़ी संख्या...

Ballia

शिक्षा: बलिया के इस परिवार की चारों बेटियां हैं रोल मॉडल

February 3, 2026
Anupriya Patel

अनुप्रिया पटेल का कार्यकर्ताओं को संदेश-लक्ष्य बड़ा है और समय कम

February 3, 2026
धरना

केशव चाचा न्याय करो- 69 हजार शिक्षक भर्ती के पीड़ित अभ्यर्थियों की अपील

February 3, 2026
Budget

यूपी के हर जिले में खुलेंगे इमरजेंसी ट्रॉमा सेंटर

February 1, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

फॉर्म 7 के जरिए मतदाताओं के नाम कटवाने का प्रयास कर रही है भाजपा

शिक्षा: बलिया के इस परिवार की चारों बेटियां हैं रोल मॉडल

अनुप्रिया पटेल का कार्यकर्ताओं को संदेश-लक्ष्य बड़ा है और समय कम

केशव चाचा न्याय करो- 69 हजार शिक्षक भर्ती के पीड़ित अभ्यर्थियों की अपील

यूपी के हर जिले में खुलेंगे इमरजेंसी ट्रॉमा सेंटर

स्वतंत्र देव सिंह से भीड़ गया बीजेपी विधायक, हुई हाथापाई

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online