• About
  • Advertise
  • Contact
Thursday, July 2, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home अन्य राज्य

मोदी युग के 8 साल: कितना बदला हिन्दुस्तान,,, पढ़िए

up80.online by up80.online
May 26, 2022
in अन्य राज्य, दिल्ली, देश, बड़ी खबर, बिहार, यूपी, राजनीति
0
Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

आम जनता के जीवन में बदलाव के लिए दर्जन भर योजनाएं जमीन पर उतारी गईं, मुफ्त राशन के सहारे 80 करोड़ लोग बीता रहे हैं जीवन

यूपी80 न्यूज, नई दिल्ली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी Prime Minister Narendra Modi के कार्यकाल को आज आठ साल 8 Years पूरे (26 मई 2014 से 26 मई 2022) हो गए। इन आठ सालों में भारत की तस्वीर काफी कुछ बदल गई है। जम्मू-कश्मीर से धारा 370 खत्म करने के साथ-साथ रूढ़ीवादी प्रथा तीन तलाक triple talaq मामले में मुस्लिम महिलाओं को कानून का अधिकार प्रदान करके नई इबारत लिखी गई। आज इस कानून के लागू होने से मुस्लिम महिलाओं का आत्म सम्मान बढ़ा है। महिलाओं एवं आम जनता के बेहतर जीवन यापन के लिए दर्जन भर जनकल्याणकारी योजनाएं जमीन पर लायी गईं। हालांकि यह दीगर बात है कि वर्तमान में देश की 130 करोड़ की आबादी में से लगभग 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन free ration scheme दिया जा रहा है। अर्थात देश की 60 परसेंट से ज्यादा आबादी वर्तमान में मुफ्त राशन के जरिए अपना जीवन यापन कर रही है।

Modi
PM Modi (file photo)

आईए जानते हैं मोदी काल की प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाएं, जिनकी वजह से लोगों के बुनियादी जीवन में बदलाव आया है:

मोदी काल में महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, सुकन्या समृद्धि योजना, उज्जवला योजना, फ्री सिलाई मशीन योजना, पीएम आवास योजना जैसी जनकल्याणकारी योजनाएं सफलतापूर्वक लागू की गईं। ये सभी योजनाएं महिलाओं के सशक्तिकरण में मील का पत्थर साबित हुई हैं।

Kashi
पीएम मोदी ने काशी विश्वनाथ धाम कॉरिडोर देश को किया समर्पित

तीन करोड़ आवास का निर्माण:

आज गरीबों के कल्याण हेतु देश में तीन करोड़ से ज्यादा आवास का निर्माण हो चुका है एवं उज्जवला योजना के तहत अब तक 8.5 करोड़ से ज्यादा परिवारों को इसका लाभ मिल चुका है।

Patel
Patel Jewellers, Delhi

11 लाख किमी लंबी सड़क का निर्माण:

आंकड़ों के अनुसार 2014 में देश में 54 लाख किलोमीटर लंबी सड़कें थीं, लेकिन पिछले आठ सालों में यह बढ़कर 65 लाख किमी हो गई है। सड़क नेटवर्क मामले में भारत का स्थान अमेरिका के बाद दूसरा है।

Lockdown
पीएम नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो)

225 गीगावॉट बिजली उत्पादन में वृद्धि:

देश में 400 गीगावॉट बिजली बनाने की क्षमता है। पिछले 8 सालों में बिजली उत्पादन की क्षमता में 225 गीगावॉट की वृद्धि हुई है। हालांकि आज भी बिजली डिस्ट्रिब्यूशन ठीक नहीं होने से बिजली आपूर्ति में काफी दिक्कत आती है।

Coaching
Pandey Classes, Prayagraj

6 लाख प्राइमरी स्कूल खुलें:

2014 में देश में 8.47 लाख प्राइमरी स्कूल थे। आज यह संख्या 15 लाख के करीब हो गई है। अर्थात पिछले आठ सालों में इसमें 6 लाख की वृद्धि हुई है। 2014 में साक्षरता दर 69 प्रतिशत थी, लेकिन अब यह बढ़कर 75 प्रतिशत हो गई है, अर्थात 6 प्रतिशत की ऐतिहासिक वृद्धि हुई है।

Corona
पीएम नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो)

170 नए मेडिकल कॉलेज तैयार:

पिछले 8 सालों में 170 से अधिक नए मेडिकल कॉलेज तैयार हुए हैं और 100 से ज्यादा नए मेडिकल कॉलेज पर तेजी से काम चल रहा है। अर्थात मेडिकल कॉलेज की संख्या में इस दौर में 45 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

ग्रोफार्म
ग्रोफार्म किसान सेवा केंद्र

रक्षा उत्पाद:

2014-15 में रक्षा उत्पादों का निर्यात मात्र 1941 करोड़ रुपए था, लेकिन अब यह बढ़कर 10 हजार करोड़ रुपए हो गया है।

प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना:

यह महात्वाकांक्षी योजना 2018 में शुरू की गई थी। इसके तहत छोटे किसानों को तीन किश्तों में 6 हजार रुपए की सहायता राशि दी जाती है। पीएम किसान सम्मान निधि के तहत अब तक 10.60 करोड़ किसानों को एक लाख करोड़ से ज्यादा रुपए से ज्यादा की राशि दी जा चुकी है।

Kushinagar
Kushinagar: महापरिनिर्वाण स्थल पर प्रार्थना करते हुए पीएम मोदी

80 करोड़ लोगों को फ्री राशन:

कोरोना काल में शुरू हुई प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत देश के 80 करोड़ लोगों को फ्री राशन दिया जा रहा है। अब इस योजना (Free Ration Scheme) के तहत 80 करोड़ लोगों को सितंबर तक फ्री राशन दिया जाएगा। अर्थात एक तरह से कह सकते हैं कि देश के 80 करोड़ लोगों की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है।

काला गेंहू
पौष्टिकता से भरपूर काला गेंहू

(नोट: इसमें रोजगार, कारोबार, उद्योग, कुटीर उद्योग, महंगाई जैसी महत्वपूर्ण मुद्दे शामिल नहीं किए गए हैं। इन मुद्दों के बगैर मोदी काल में हिन्दुस्तान में हुए बदलाव की पूर्ण समीक्षा नहीं हो सकती है।)

Previous Post

आजमगढ़, रामपुर सहित तीन लोकसभा एवं सात विधानसभा सीटों पर 23 जून को होगा उपचुनाव

Next Post

जयंत चौधरी जाएंगे राज्यसभा, सपा-रालोद के संयुक्त प्रत्याशी घोषित

up80.online

up80.online

Related Posts

Dr.Sonelal Patel
बड़ी खबर

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

July 2, 2026
दिलीप पटेल
बड़ी खबर

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

June 30, 2026
वीपी सिंह को क्यों याद करे?
अन्य राज्य

वीपी सिंह को क्यों याद करे?

June 25, 2026
Next Post
सपा-रालोद

जयंत चौधरी जाएंगे राज्यसभा, सपा-रालोद के संयुक्त प्रत्याशी घोषित

गीतांजलि श्री

यूपी की बेटी गीतांजलि श्री को प्रसिद्ध उपन्यास ‘रेत की समाधि’ के लिए मिला इंटरनेशनल बुकर अवार्ड

बाटी चोखा

लखनऊ में एनेक्सी के पास लें बलिया का जायका ‘बाटी-चोखा’ का आनंद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

दिलीप पटेल

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

4 days ago
Dr.Sonelal Patel

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

4 hours ago
VP Singh

भूदान यज्ञ में जननायक वीपी सिंह ने अपनी 30 हजार बीघा जमीन दान कर दी थी

6 years ago
वैज्ञानिक डॉ संतोष सचान बने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सदस्य

वैज्ञानिक डॉ संतोष सचान बने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सदस्य

2 years ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक में उठा 68500 शिक्षक भर्ती का मुद्दा

नवंबर-दिसंबर में यूपी सहित पांच राज्यों में चुनाव की तैयारी!

आजमगढ़ का एक लाख का इनामी भानू प्रताप सिंह मुठभेड़ में ढेर

पुलिस मुठभेड़ में अंतरराज्यीय गांजा तस्कर घायल

क्या डीके शिवकुमार के बाद यूपी के इस नेता की खुलेगी किस्मत?

झुका नगर निगम, सपा पार्षद को दिलाई शपथ

Trending

Dr.Sonelal Patel
बड़ी खबर

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

by up80.online
July 2, 2026
0

न एमपी न एमएलए, फिर भी,,, डॉ अनूप पटेल, लखनऊ कुछ लीडर चुनाव जीतने के कारण नहीं,...

दिलीप पटेल

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

June 30, 2026
वीपी सिंह को क्यों याद करे?

वीपी सिंह को क्यों याद करे?

June 25, 2026
“आजादी के क्रांति युगल” पुस्तक में पढ़िये डॉ गया प्रसाद कटियार के संघर्षों की कहानी

“आजादी के क्रांति युगल” पुस्तक में पढ़िये डॉ गया प्रसाद कटियार के संघर्षों की कहानी

June 23, 2026
CM Yogi

आजम खान के खिलाफ मुकदमे लड़ रहे 6 शासकीय अधिवक्ताओं की सेवा समाप्त

June 21, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

वीपी सिंह को क्यों याद करे?

“आजादी के क्रांति युगल” पुस्तक में पढ़िये डॉ गया प्रसाद कटियार के संघर्षों की कहानी

आजम खान के खिलाफ मुकदमे लड़ रहे 6 शासकीय अधिवक्ताओं की सेवा समाप्त

भ्रष्टाचार: दो अधिशासी अधिकारी निलंबित

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online