• About
  • Advertise
  • Contact
Sunday, February 15, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home यूपी

69 हजार शिक्षक भर्ती मामला: आरक्षण पीड़ित अभ्यर्थियों ने किया शिक्षा मंत्री के आवास पर प्रदर्शन

पुलिस ने बस में भरकर पहुँचा दिया ईको गार्डेन

up80.online by up80.online
October 15, 2023
in यूपी
0
शिक्षक भर्ती

69 हजार शिक्षक भर्ती मामला: आरक्षण पीड़ित अभ्यर्थियों का शिक्षा मंत्री के आवास पर प्रदर्शन

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

यूपी80 न्यूज, लखनऊ

आरक्षण पीड़ित अभ्यर्थियों ने रविवार को 69000 सहायक शिक्षक भर्ती में आरक्षण घोटाले को लेकर बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह के आवास पर धरना प्रदर्शन किया। पुलिस कर्मियों ने प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों को गिरफ्तार कर बस में बैठाकर इको गार्डन में भेज दिया।

आरक्षण पीड़ित अभ्यर्थियों का कहना था कि भर्ती में 19000 सीटों पर आरक्षण का घोटाला हुआ है लेकिन सरकार ने 19000 आरक्षण घोटाले के सापेक्ष 6800 की एक लिस्ट निकाली और वह लिस्ट कोर्ट से रद्द हो गई। सरकार कोर्ट में आरक्षण के मुद्दे को निस्तारित कराने में कोई दिलचस्पी नहीं ले रही, जिस कारण आरक्षण पीड़ित अभ्यर्थियों को न्याय नहीं मिल पा रहा और आज वह इसी वजह से बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह के आवास पर धरना प्रदर्शन करने आए हैं।

पिछड़ा दलित संयुक्त मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुशील कश्यप का कहना है की 69000 सहायक शिक्षक भर्ती में 1 जून 2020 को प्रकाशित की गई लिस्ट के दौरान अभ्यर्थियों के गुणांक, कैटागिरी, सब कैटिगरी आदि को छुपा लिया गया और इस तरह से इस भर्ती में बेसिक शिक्षा नियमावली 1981 तथा आरक्षण नियमावली 1994 का उल्लंघन कर ओबीसी वर्ग को 27 फीसदी की जगह सिर्फ 3.80 फीसदी तथा एससी वर्ग को 21 प्रतिशत की जगह मात्र 16.2 फीसदीआरक्षण दिया गया है और इस भर्ती में आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों की ठीक तरह से ओवरलैपिंग नहीं  करायी गई है, इस भर्ती में संविधान के नियमों का उल्लंघन किया गया है, जिस कारण आरक्षित वर्ग के 19000 अभ्यर्थी इस भर्ती प्रक्रिया में अधिकारियों की गलत नीतियों के कारण चयनित होने से रह गए।

पिछड़ा दलित संयुक्त मोर्चा के प्रदेश संरक्षक भास्कर सिंह का कहना है कि भर्ती में आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थी लखनऊ में आए दिन धरना प्रदर्शन कर रहे है और इस भर्ती में अपने लिए न्याय मांग रहे हैं तो इसके लिए दोषी सिर्फ और सिर्फ स्कूली शिक्षा महानिदेशक विजय किरन आनंद तथा बेसिक शिक्षा सचिव प्रताप सिंह बघेल हैं, जिनकी वजह से आज सरकार की छवि धूमिल हो रही है और बेसिक शिक्षा सचिव ने 29 अप्रैल 2021 को जारी की गई राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की आरक्षण घोटाले की रिपोर्ट को नहीं माना। आखिर इन अधिकारियों के ऊपर किसका संरक्षण है और कौन इन्हें बचा रहा है, जिस कारण आरक्षण पीड़ित अभ्यर्थियों को पिछले 3 साल से इस भर्ती में न्याय नहीं मिल पा रहा और ये अधिकारी आरक्षण के मुद्दे को कोर्ट से हल कराने में दिलचस्पी नहीं ले रहे। 13 मार्च को लखनऊ हाई कोर्ट सिंगल बेंच भी सरकार को आदेश दे चुकी है कि 69000 सहायक शिक्षक भर्ती की  जून 2020 को प्रकाशित की गई पूरी लिस्ट को दोबारा से बनाई जाए जिसमें अभ्यर्थियों के गुणांक, कैटागिरी, सब कैटिगरी आदि का उल्लेख हो और कोर्ट ने सरकार को यह कार्य करने के लिए 3 महीने का समय दिया लेकिन आज 5 महीने से अधिक का समय बीत गया इन बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने हाईकोर्ट के आदेश का भी उल्लंघन कर दिया। आरक्षण के मुद्दे पर लखनऊ हाई कोर्ट में 20 नवंबर को सुनवाई होगी।

Safal Clinic
Safal Clinic, Lucknow
Previous Post

जीएमएएम इंटर कॉलेज में 67वीं तहसील एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन

Next Post

मछुआ समाज को एससी का संवैधानिक दर्जा देने की मांग को लेकर निषाद पार्टी ने शुरू किया महाजनसंपर्क अभियान

up80.online

up80.online

Related Posts

Yogi
बड़ी खबर

शंकराचार्य मामले में बोले योगी- माघ मेले में मच सकती थी भगदड़

February 14, 2026
Yogi Cabinet.
बड़ी खबर

दिव्यांग पेंशन 300 से बढ़कर 1000 रुपए, 11 लाख से अधिक लाभार्थी लाभांवित

February 13, 2026
पाक शाला
देश

जैविक खेती के जरिए किसान की आय में हो सकती है वृद्धि

February 9, 2026
Next Post
निषाद पार्टी

मछुआ समाज को एससी का संवैधानिक दर्जा देने की मांग को लेकर निषाद पार्टी ने शुरू किया महाजनसंपर्क अभियान

Varanasi

प्रतापगढ़ की धरती से 2024 को लेकर बड़ी घोषणा कर सकती हैं अनुप्रिया पटेल

UP politics

पेंशन धारक के घर पहुँचेगा डाकिया, दफ्तर के चक्कर से मिलेगी राहत

Recommended

पाक शाला

जैविक खेती के जरिए किसान की आय में हो सकती है वृद्धि

6 days ago
एसआईआर

फॉर्म 7 के जरिए नाम कटवाने वाले व्यक्ति को देनी होगी अपनी जानकारी

7 days ago
Revolutionary

महान क्रांतिकारी डॉ.गया प्रसाद कटियार ने 46 दिनों तक भूख हड़ताल कर विश्व रिकार्ड बनाया था

5 years ago
Bhim Army

चंद्रशेखर आज़ाद का ऐलान- सत्ता पक्ष हो या विपक्ष, पीछे नहीं चलूंगा

2 years ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

शिक्षा: बलिया के इस परिवार की चारों बेटियां हैं रोल मॉडल

यूपी के हर जिले में खुलेंगे इमरजेंसी ट्रॉमा सेंटर

गांधीवादी छात्रों ने उठाई ग्रामीण रोजगार की आवाज

गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में प्रतिभाग करेंगी यूपी की 14 लखपति दीदियां

सरदार पटेल के नाम पर हो किसान पथ का नामकरण

नाम “सांसद खेल प्रतियोगिता”, लेकिन सांसद को ही कर दिया गया नजरअंदाज!

Trending

Yogi
बड़ी खबर

शंकराचार्य मामले में बोले योगी- माघ मेले में मच सकती थी भगदड़

by up80.online
February 14, 2026
0

यूपी के 1.06 करोड़ जरूरतमंदों की पेंशन में होगी वृद्धि सपा ने किया मातृशक्ति का अपमान यूपी80...

Yogi Cabinet.

दिव्यांग पेंशन 300 से बढ़कर 1000 रुपए, 11 लाख से अधिक लाभार्थी लाभांवित

February 13, 2026
पाक शाला

जैविक खेती के जरिए किसान की आय में हो सकती है वृद्धि

February 9, 2026
एसआईआर

फॉर्म 7 के जरिए नाम कटवाने वाले व्यक्ति को देनी होगी अपनी जानकारी

February 8, 2026
Health

“शुद्ध भोजन” से होगी “शुद्ध सोच”, शुरू होगा जन-आंदोलन

February 5, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

शंकराचार्य मामले में बोले योगी- माघ मेले में मच सकती थी भगदड़

दिव्यांग पेंशन 300 से बढ़कर 1000 रुपए, 11 लाख से अधिक लाभार्थी लाभांवित

जैविक खेती के जरिए किसान की आय में हो सकती है वृद्धि

फॉर्म 7 के जरिए नाम कटवाने वाले व्यक्ति को देनी होगी अपनी जानकारी

“शुद्ध भोजन” से होगी “शुद्ध सोच”, शुरू होगा जन-आंदोलन

फॉर्म 7 के जरिए मतदाताओं के नाम कटवाने का प्रयास कर रही है भाजपा

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online