• About
  • Advertise
  • Contact
Saturday, September 5, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home देश

आजसू की दूरी ने बीजेपी की लूटिया डुबाई, सीएम रघुवर दास सहित पांच मंत्री हार गए

up80.online by up80.online
December 24, 2019
in देश, बड़ी खबर, बिहार, राजनीति
0
Jharkhand

आजसू की दूरी ने बीजेपी की लुटिया डुबाई

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

ओबीसी (पटेलों) व दलितों में आजसू की अच्छी पैठ, 8 परसेंट वोट मिलें

बलिराम सिंह, 24 दिसंबर

लंका पर चढ़ाई के दौरान समुंद्र पर पुल के निर्माण एक गिलहरी के प्रतिभाग किए जाने पर भगवान राम ने रामचरित मानस में कहा है कि समाज में हर वर्ग- हर व्यक्ति, हर जीव की वैल्यू होती है, उसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। उसका सम्मान होना चाहिए। लेकिन शायद भारतीय जनता पार्टी इस महत्वपूर्ण बात को भूल गई है और अपने सहयोगियों को लगातार को किनारे करने की रणनीति पर चल रही है। इसी वजह से उसे लगातार हार का स्वाद चखना पड़ रहा है। झारखंड में बीजेपी ने सहयोगी पार्टी आजसू को ऐसा नाराज किया कि विधानसभा चुनाव में बीजेपी की लुटिया डूब गई। मुख्यमंत्री रघुवर दास सहित पांच वरिष्ठ मंत्रियों को हार का स्वाद चखना पड़ा।

बता दें कि विधानसभा चुनाव के ऐन मौके पर भाजपा से उसकी सहयोगी पार्टी आजसू अलग हो गई। चुनाव में बीजेपी को सबसे ज्यादा 33.4 परसेंट वोट मिला है। जबकि उसकी सहयोगी पार्टी रही आजसू को 8.02 परसेंट वोट मिला। यदि दोनों पार्टियां एकजुट होकर चुनाव लड़ी होती तो गठबंधन से काफी आगे होतीं। इन्हें कुल 41.42 परसेंट वोट मिला होता।

उधर, गठबंधन के तहत झामुमो (झारखंड मुक्ति मोर्चा) को 18.85 परसेंट, कांग्रेस को 13.8 परसेंट और लालू यादव की पार्टी राजद को 2.76 परसेंट वोट मिला है। अर्थात इन तीनों दलों को कुल 35.41 परसेंट वोट मिला है। यदि बीजेपी को 3 परसेंट ज्यादा वोट मिलता तो बीजेपी एक बार फिर सत्ता के सिंहासन पर होती, लेकिन बीजेपी का एकला चलो और सहयोगियों को नजरअंदाज करना भारी पड़ गया। अन्य दलों एवं निर्दलीय प्रत्याशियों को 23.17 परसेंट वोट मिला है।

यह भी पढ़िए: क्यों दरकता जा रहा है एनडीए का कुनबा ?

बता दें कि आजसू की पिछड़ों और दलितों के बीच अच्छी पैठ है। प्रदेश में कुर्मि समाज (पटेल, महतो) की आबादी काफी तादाद में है। आजसू को इनका अच्छा समर्थन मिलता है। आजसू के मुखिया सुदेश महतो इसी समाज से आते हैं। आजसू की वजह से इस बार के चुनाव में सभी दलों ने ओबीसी आरक्षण के समर्थन में आवाज उठायी। इस चुनाव में भले ही आजसू को काफी झटका लगा है और वह महज 2 सीटों पर ही सिमट गई है, लेकिन बीजेपी से आजसू का अलग होने का सबसे बड़ा झटका बीजेपी को लगा है। बीजेपी की बुरी तरह से पराजय हुई है और सत्ता से बाहर हो गई है। मुख्यमंत्री रघुबर दास के अलावा विधानसभा अध्यक्ष डॉ.दिनेश उरांव, मंत्री लुईस मरांडी, राज पालिवार, रामचंद्र साहिस, नीरा यादव भी चुनाव हार गए।

लखनऊ हाई कोर्ट के अधिवक्ता एवं सामाजिक जानकार नंदकिशोर पटेल कहते हैं कि राष्ट्र के निर्माण में क्षेत्रीय दलों की भी अतुलनीय भूमिका होती है। क्षेत्रीय असंतुलन की वजह से इन दलों का उभार हुआ है। पटेल कहते हैं कि अहंकार की वजह से बीजेपी अपने सहयोगी दलों को लगातार नजरअंदाज कर रही है और इसी वजह से उसे लगातार हार का सामना करना पड़ रहा है।

यह भी पढ़िए: तीन साल से नहीं बढ़ी गन्ने की कीमत, सड़क पर उतरें किसान

गठबंधन (झामुमो, कांग्रेस, राजद) को प्राप्त सीटें:

झामुमो   : 30

कांग्रेस   : 16

राजद    : 1

कुल   : 47 , बहुमत के लिए 41 सीटें चाहिए

भाजपा    : 25

आजसू    : 2

अन्य       : 7

यह भी पढ़िए: अखिल भारतीय न्यायिक सेवा के गठन से ओबीसी, एससी-एसटी का बढ़ेगा प्रतिनिधित्व 

Previous Post

छत्रपति शिवाजी महाराज की धरती पर अनुप्रिया पटेल की दस्तक

Next Post

गठबंधन धर्म का पालन नहीं कर रही है बीजेपी !

up80.online

up80.online

Related Posts

ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक
अखिलेश यादव

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

September 1, 2026
Uttar Pradesh
अन्य राज्य

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

August 13, 2026
पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला
अन्य राज्य

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

August 13, 2026
Next Post
NDA

गठबंधन धर्म का पालन नहीं कर रही है बीजेपी !

OBC

सहयोगी दल साथ होते तो झारखंड में सत्ता में होती बीजेपी

karnawati river

कर्णावती नदी पर पुल निर्माण से एक लाख लोगों को मिलेगी राहत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

4 days ago
दिलीप पटेल

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

2 months ago
BSP

रसड़ा से विधायक उमाशंकर सिंह को बसपा सुप्रीमो मायावती ने बनाया विधान मंडल दल का नेता

5 years ago
किशोरी

प्रेमी से बात करने पर रोका तो किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

3 weeks ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

अयोध्या विकास प्राधिकरण के ओएसडी वाराणसी का नगर मजिस्ट्रेट नियुक्त

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

आजम खान के खिलाफ मुकदमे लड़ रहे 6 शासकीय अधिवक्ताओं की सेवा समाप्त

पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक में उठा 68500 शिक्षक भर्ती का मुद्दा

नवंबर-दिसंबर में यूपी सहित पांच राज्यों में चुनाव की तैयारी!

Trending

ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक
अखिलेश यादव

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

by up80.online
September 1, 2026
0

डिप्टी सीएम के साले ने सपा की सरकार बनवाने की घोषणा की यूपी80 न्यूज, लखनऊ चुनावी साल...

Uttar Pradesh

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

August 13, 2026
पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

August 13, 2026
किशोरी

प्रेमी से बात करने पर रोका तो किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

August 13, 2026
कौशल पटेल, इसरो

पान की दुकान से ISRO तक पहुंचा किसान का बेटा

August 13, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

प्रेमी से बात करने पर रोका तो किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

पान की दुकान से ISRO तक पहुंचा किसान का बेटा

बिना मान्यता मैरिज हॉल में चल रहा था स्कूल!

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online