• About
  • Advertise
  • Contact
Tuesday, October 20, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home यूपी

रामाशंकर सिंह पटेल या राजेश पटेल, मिर्जापुर के पटेलों का कौन होगा दुलारा ?

up80.online by up80.online
September 20, 2019
in यूपी, राजनीति
0
मिर्जापुर में रामाशंकर पटेल या राजेश पटेल

मिर्जापुर के पटेलों का कौन है दुलारा? रामाशंकर सिंह पटेल या राजेश पटेल?

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

मिर्जापुर में रमाशंकर पटेल के जरिए अनुप्रिया पटेल को घेरने की रणनीति का त्वरित जवाब हैं राजेश पटेल

लखनऊ / मिर्जापुर, 20 सितंबर

योगी सरकार के ऊर्जा राज्यमंत्री रामाशंकर सिंह पटेल के मुकाबिल अनुप्रिया पटेल ने राजेश पटेल को अपना दल (एस) का राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाकर करारा जवाब दिया है। राष्ट्रीय प्रवक्ता बनने के बाद गुरुवार को राजेश पटेल के मिर्जापुर आगमन के दौरान रास्ते में जगह-जगह स्वागत करने के लिए अपना दल (एस) के कार्यकत्र्ताओं की काफी संख्या में उपस्थिति ये साबित करती है कि पूर्वांचल विशेषकर मिर्जापुर, वाराणसी, प्रतापगढ़, प्रयागराज, जौनपुर में अपने संगठन को धार देने के लिए अनुप्रिया पटेल ने नए सिरे से रणनीति बनानी शुरू कर दी है।

बता दें कि मोदी 2.0 राज में न तो अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल को केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किया गया और न ही उनके पति आशीष पटेल को योगी मंत्रिमंडल के दूसरे विस्तार में जगह दी गई। एक सांसद के तौर पर लोकसभा में अनुप्रिया पटेल की उपस्थिति काफी सराहनीय रही है।

यह भी पढ़िये: अध्यक्ष बनते ही अनुप्रिया पटेल ने कहा, “सामाजिक न्याय की धार को कुंद नहीं होने दूंगी।”

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री के तौर पर उन्होंने बेहतरीन कार्य किया। अनुप्रिया पटेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रतिनिधि बनकर दो कैरेबियाई देशों का दौरा किया। अनुप्रिया पटेल संसद में दलित-पिछड़ों, आदिवासियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाती रहती हैं। उत्तर प्रदेश में 9 विधायक और 2 सांसद होने के बावजूद अपना दल (एस) के नेताओं को केंद्र व प्रदेश में नजरअंदाज करने पर कार्यकत्र्ताओं में काफी आक्रोश है।

यह भी पढ़िये: राजेश पटेल अपना दल (एस) के बने राष्ट्रीय प्रवक्ता , मिर्जापुर-वाराणसी में पड़ेगा असर 

खास बात यह है कि एक सोची-समझी रणनीति के तहत सीएम योगी आदित्यनाथ ने अनुप्रिया पटेल को उनके संसदीय क्षेत्र में ही घेरने के लिए एक कदम और आगे बढ़ गए। सीएम योगी ने  मिर्जापुर संसदीय क्षेत्र के भाजपा विधायक रामाशंकर सिंह पटेल को ऊर्जा राज्य मंत्री बना कर मिर्जापुर के पटेलों में दो फाड़ करने की कोशिश की। इसके जवाब में अनुप्रिया पटेल ने 16 सितंबर को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनते ही मिर्जापुर के चुनार क्षेत्र के निवासी एवं पेशे से पत्रकार राजेश पटेल को पार्टी का राष्ट्रीय प्रवक्ता बना दिया। राजेश पटेल को पार्टी का राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाकर उन्होंने मिर्जापुर के साथ-साथ पूर्वांचल के पटेलों को साधने की एक सधी हुई चाल चली है।

यह भी  पढ़िये: ढाई साल की हुई योगी सरकार: सीएम का दावा, “हमने जनता का दिल जीता”

अब आने वाला वक्त बताएगा कि रामाशंकर सिंह पटेल मिर्जापुर व वाराणसी के पटेल मतदाताओं में कितना सेंध लगाते हैं या रामाशंकर सिंह पटेल पर राजेश पटेल कितना भारी पड़ते हैं।

Previous Post

ढाई साल की हुई योगी सरकार: सीएम का दावा, “ हमने जनता का दिल जीता”

Next Post

अनुप्रिया पटेल ने नाव से बाढ़ग्रस्त इलाकों का दौरा किया

up80.online

up80.online

Related Posts

BJP
यूपी

क्या इस बार भी गोरखपुर-आजमगढ़ मंडल के पटेल होंगे नजरअंदाज

October 1, 2026
संजय निषाद की नाराजगी दूर करने निषाद पार्टी के दफ्तर पहुंचे विनोद तावड़े
बड़ी खबर

संजय निषाद की नाराजगी दूर करने निषाद पार्टी के दफ्तर पहुंचे विनोद तावड़े

September 19, 2026
ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक
अखिलेश यादव

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

September 1, 2026
Next Post
Anupriya Patel with Rajesh Patel in flood-affected areas

अनुप्रिया पटेल ने नाव से बाढ़ग्रस्त इलाकों का दौरा किया

Anshul Avijit, Grandson of Jagjivan Ram

जगजीवन राम के नाती अंशुल अविजित का दलित नेताओं ने किया स्वागत

Anup Patel, State president of Janta Dal (U)

अनूप पटेल जनता दल (यू) के निर्विरोध प्रदेश अध्यक्ष चुने गयें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

गांव

अनाज व नौकरशाह दोनों पैदा करते हैं ‘तेरवा दहिगवां’ के किसान

6 years ago
अखिलेश

सपा सरकार में यादव जाति के कितने एसडीएम हुए थे भर्ती, देखें आंकड़ा

4 years ago
चुनाव

अधिशासी अधिकारी सेवा संघ का चुनाव संपन्न

11 months ago
पवन सचान

डॉ.पवन सचान बने एससीईआरटी के निदेशक

3 years ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

अयोध्या विकास प्राधिकरण के ओएसडी वाराणसी का नगर मजिस्ट्रेट नियुक्त

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

आजम खान के खिलाफ मुकदमे लड़ रहे 6 शासकीय अधिवक्ताओं की सेवा समाप्त

पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक में उठा 68500 शिक्षक भर्ती का मुद्दा

Trending

BJP
यूपी

क्या इस बार भी गोरखपुर-आजमगढ़ मंडल के पटेल होंगे नजरअंदाज

by up80.online
October 1, 2026
0

बढ़ सकती है क्षेत्रीय असंतुलन की समस्या देवी सिंह के बाद अब तक राज्यसभा व विधान परिषद...

संजय निषाद की नाराजगी दूर करने निषाद पार्टी के दफ्तर पहुंचे विनोद तावड़े

संजय निषाद की नाराजगी दूर करने निषाद पार्टी के दफ्तर पहुंचे विनोद तावड़े

September 19, 2026
ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

September 1, 2026
Uttar Pradesh

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

August 13, 2026
पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

August 13, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

क्या इस बार भी गोरखपुर-आजमगढ़ मंडल के पटेल होंगे नजरअंदाज

संजय निषाद की नाराजगी दूर करने निषाद पार्टी के दफ्तर पहुंचे विनोद तावड़े

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

प्रेमी से बात करने पर रोका तो किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online