• About
  • Advertise
  • Contact
Saturday, September 5, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home बड़ी खबर

अध्यक्ष बनते ही अनुप्रिया पटेल ने कहा, “सामाजिक न्याय की धार कुंद नहीं होने दूंगी”

up80.online by up80.online
September 19, 2019
in बड़ी खबर, यूपी, राजनीति
0
Anupriya patel, National president of Apna Dal (S)

अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष बनीं

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

डॉ.सोनेलाल पटेल के मिशन को निरंतर आगे बढ़ाने का कार्य करूंगी: अनुप्रिया पटेल

लखनऊ, 16 सितंबर

पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं मिर्जापुर की सांसद अनुप्रिया पटेल को सोमवार को राजधानी के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित अपना दल (एस) के राष्ट्रीय सम्मेलन में पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिया गया। पार्टी के पूर्व अध्यक्ष जवाहर लाल पटेल द्वारा अनुप्रिया पटेल को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने का प्रस्ताव रखा गया, जिसे पार्टी के समस्त पदाधिकारियों द्वारा अनुमोदित किया गया। इस अवसर पर पार्टी के दो अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों की भी घोषणा की गई।

अपना दल (एस) का अध्यक्ष चुने जाने के बाद अनुप्रिया पटेल ने कहा कि जिन कार्यकत्र्ताओं के त्याग व परिश्रम के बल पर यह पार्टी आज एक वृक्ष का रूप ले रही है, मैं उनकी उम्मीदों पर खरा उतरने की कोशिश करूंगी। श्रीमती पटेल ने कहा कि वह सामाजिक न्याय की धार को कभी कुंद नहीं होने देंगी।

Patel Jwellers
Patel Jwellers, Delhi

यह भी पढ़िये: 7 राज्यों में लागू नहीं, 12 राज्यों में 27 परसेंट से कम मिल रहा है ओबीसी आरक्षण

अनुप्रिया पटेल ने कहा कि यश:कायी डॉ.सोनेलाल पटेल ने जिस आर्थिक व सामाजिक गैर बराबरी की खाई को पाटने के लिए इस पार्टी की स्थापना की, उसे हम निरंतर आगे बढ़ाने का कार्य करेंगे।

अनुप्रिया पटेल ने कहा कि जब आप हर बूथ पर पार्टी का एक सिपाही तैयार कर लेंगे तो समझिए आपकी पार्टी मजबूत होगी। इसके लिए आपको अपने व्यक्तिगत कार्य के साथ-साथ पार्टी के लिए भी समय देना होगा। मेहनत करनी होगी। बड़ा सपना पूरा करने के लिए परिश्रम करना पड़ता है। कहा जाता है कि सोना को जितना तपाओ, उसमे निखार आता है। अत: जब आप परिश्रम करेंगे तो निश्चित तौर पर अपना दल (एस) वट वृक्ष का रूप धारण करेगा।

राजेश पटेल बने राष्ट्रीय प्रवक्ता :

मिर्जापुर निवासी एवं पेशे से पत्रकार राजेश पटेल को अपना दल (एस) का राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया गया है। फिलहाल राजेश पटेल प्रदेश प्रवक्ता के तौर पर पार्टी में अपनी सेवा दे रहे थे।

इनके अलावा अपना दल के संस्थापक बोधिसत्व डॉ.सोनेलाल पटेल के सहयोगी एवं सेवानिवृत पुलिस अधिकारी ओपी कटियार को पार्टी का कोषाध्यक्ष बनाया गया है। ओपी कटियार वर्तमान में भी पार्टी के कोषाध्यक्ष थें।

यह भी पढ़िये: अखिल भारतीय न्यायिक सेवा के गठन से ओबीसी, एससी-एसटी का बढ़ेगा प्रतिनिधित्व 

इस मौके पर पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य आशीष पटेल, उत्तर प्रदेश कारागार राज्य मंत्री जयकुमार सिंह जैकी, विधानमंडल दल के नेता नील रतन पटेल, महिला विधायक डॉ.लीना तिवारी, विधायक राहुल प्रकाश कोल, विधायक जमुना प्रसाद सरोज, विधायक हरिराम चेरो, विधायक चौधरी अमर सिंह, राजेंद्र पाल, अजय प्रताप सिंह, अवध नरेश वर्मा, करुणाशंकर पटेल, तेजबली सिंह, दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री रेखा पटेल, दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री रामलखन पटेल, हेमंत चौधरी, राघवेंद्र प्रताप सिंह, राम सिंह पटेल सहित समस्त पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

Previous Post

संतोष गंगवार ने कहा, “उत्तर भारतीयों में योग्यता की कमी”

Next Post

राजेश पटेल अपना दल (एस) के राष्ट्रीय प्रवक्ता बने, मिर्जापुर-वाराणसी में पड़ेगा असर

up80.online

up80.online

Related Posts

ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक
अखिलेश यादव

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

September 1, 2026
Uttar Pradesh
अन्य राज्य

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

August 13, 2026
पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला
अन्य राज्य

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

August 13, 2026
Next Post
Rajesh Patel, National Spokesperson of Apna Dal (S)

राजेश पटेल अपना दल (एस) के राष्ट्रीय प्रवक्ता बने, मिर्जापुर-वाराणसी में पड़ेगा असर

Social Reformer Periyar E.V. Ramaswami

आखिर पेरियार ने कांग्रेस को भून डालने की प्रतिज्ञा क्यों की?

पॉवर प्लांट

जाति प्रमाण पत्र के लिए बिजली बिल जमा की रसीद दिखाना जरूरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

4 days ago
दिलीप पटेल

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

2 months ago
BSP

रसड़ा से विधायक उमाशंकर सिंह को बसपा सुप्रीमो मायावती ने बनाया विधान मंडल दल का नेता

5 years ago
किशोरी

प्रेमी से बात करने पर रोका तो किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

3 weeks ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

अयोध्या विकास प्राधिकरण के ओएसडी वाराणसी का नगर मजिस्ट्रेट नियुक्त

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

आजम खान के खिलाफ मुकदमे लड़ रहे 6 शासकीय अधिवक्ताओं की सेवा समाप्त

पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक में उठा 68500 शिक्षक भर्ती का मुद्दा

नवंबर-दिसंबर में यूपी सहित पांच राज्यों में चुनाव की तैयारी!

Trending

ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक
अखिलेश यादव

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

by up80.online
September 1, 2026
0

डिप्टी सीएम के साले ने सपा की सरकार बनवाने की घोषणा की यूपी80 न्यूज, लखनऊ चुनावी साल...

Uttar Pradesh

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

August 13, 2026
पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

August 13, 2026
किशोरी

प्रेमी से बात करने पर रोका तो किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

August 13, 2026
कौशल पटेल, इसरो

पान की दुकान से ISRO तक पहुंचा किसान का बेटा

August 13, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

प्रेमी से बात करने पर रोका तो किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

पान की दुकान से ISRO तक पहुंचा किसान का बेटा

बिना मान्यता मैरिज हॉल में चल रहा था स्कूल!

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online