• About
  • Advertise
  • Contact
Wednesday, July 22, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home देश

पिछड़ों के साथ नहीं हो पा रहा न्याय, इसलिए अलग मंत्रालय की मांग

up80.online by up80.online
February 7, 2021
in देश, बड़ी खबर, यूपी, राजनीति
0
OBC ministry

Anupriya Patel, Apna Dal (S)

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

अनुप्रिया पटेल ने ‘हर बूथ पर 10 यूथ’ जोड़ने का दिया नारा, कहा- बूथ से ही पंचायत चुनाव में करेंगे फतह

लखनऊ, 7 फरवरी

अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल ने कहा है कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के पास कई विभाग होने की वजह से पिछड़ों के साथ कहीं न कहीं न्याय नहीं हो पा रहा है, इसलिए पिछड़ों के लिए अलग मंत्रालय (ओबीसी मंत्रालय) का गठन होना चाहिए। अनुप्रिया पटेल ने रविवार को लखनऊ में आयोजित अपना दल (एस) की मासिक बैठक में यह बात कही। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के सभी स्तंभों में सभी वर्गों की समान हिस्सेदारी होनी चाहिए, यही सामाजिक न्याय है। न्यायपालिका में ओबीसी, एससी-एसटी का उचित प्रतिनिधित्व होना चाहिए। इस बाबत अखिल भारतीय न्यायिक सेवा का गठन अवश्य होना चाहिए। इस दौरान श्रीमती पटेल ने आगामी पंचायत चुनाव को लेकर समीक्षा बैठक की और आवश्यक निर्देश दिया।

OBC
अनुप्रिया पटेल, राष्ट्रीय अध्यक्ष, अपना दल (एस)

अनुप्रिया पटेल ने कहा कि देश की लगभग 60 फीसदी आबादी अन्य पिछड़ा वर्ग के अंतर्गत आता है। अत: पिछड़ों की समस्याओं के निदान के लिए ओबीसी मंत्रालय का गठन जरूरी है। इस बाबत हमने पिछले सप्ताह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की अध्यक्षता में आयोजित सर्वदलीय बैठक में पिछड़ा वर्ग मंत्रालय एवं अखिल भारतीय न्यायिक सेवा के गठन की मांग की थी।

पिछड़ों का कट-ऑफ ज्यादा आना चिंतनीय:

श्रीमती पटेल ने संघ लोक सेवा आयोग द्वारा 2019 सिविल सर्विसेज एक्जाम में पिछड़ा वर्ग के अभ्यार्थियों का कट-ऑफ सामान्य वर्ग से ज्यादा आने पर चिंता जताते हुए कहा कि यह बहुत बड़ी विसंगति है। जो वर्ग सामाजिक एवं आर्थिक एवं शैक्षणिक तौर पर पीछे हैं, उसी वर्ग के बच्चों को सामान्य वर्ग के कट-ऑफ से ज्यादा अंक लाना दु:खद है। इन ज्वलंत मुद्दों को हम सभी को हर गांव, चौक-चौराहों पर उठाने की जरूरत है।

हर बूथ-10 यूथ का नारा:

पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेश पटेल ने बताया कि बैठक में श्रीमती पटेल ने बैठक में ‘हर बूथ पर 10 यूथ’ खड़ा करने का नारा दिया है। उन्होंने कहा है कि हम पार्टी के संगठन को निरंतर मजबूती दे रहे हैं। इस गति से हम पंचायत चुनाव में मजबूत स्थिति में होंगे और 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भी सफल होंगे।

बहुजनों के महापुरुषों की मनाई जाएगी जयंतियां:

श्रीमती पटेल ने बहुजनों के महापुरुषों की जयंतियों को मनाने के लिए विशेष तौर पर निर्देश दिया है। जयंती समारोहों के दौरान समाज के निचले तबके के लोगों को हर विधानसभा क्षेत्र में सम्मानित करने का भी निर्देश दिया है।

सैकड़ों लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की:

इस अवसर पर सेवानिवृत विशेष सचिव नरवेद सिंह, मकसूद अख्तर, ज्ञान सिंह कुशवाहा, लाल बहादुर यादव, दीप चंद प्रसाद गौड़, भगवान दास, अंकुर तिवारी, बबली सक्सेना, राखी निगम, साहेब पटेल, शैलेंद्र सिंह, सोहन प्रकाश पटेल, रामजी सविता, सभाजीत वनवासी, रामकिशोर वनवासी, ज्ञानचंद विश्वकर्मा, रघुनाथ कोदी, रमेश चंद्र, श्याम सिंह, लखनऊ हाईकोर्ट के एडवोकेट सचिदानंद पटेल, एडवोकेट संजय कुमार विश्वकर्मा, आजमगढ़ की ममता सत्यप्रकाश चौधरी, जयसिंह पटेल सहित सैकड़ों लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

बैठक में अनुप्रिया पटेल के अलावा कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य आशीष पटेल, उत्तर प्रदेश कारागार राज्यमंत्री जय कुमार सिंह जैकी, राष्ट्रीय महासचिव अजय प्रताप सिंह, प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक डॉ.जमुना प्रसाद सरोज, महिला विधायक डॉ.लीना तिवारी, विधि मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजबली सिंह, राज्यमंत्री रेखा वर्मा, विधायक राहुल प्रकाश कोल, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मुन्नर प्रजापति, प्रदेश कोषाध्यक्ष रामसिंह पटेल, युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत चौधरी, विधि मंच के राष्ट्रीय सचिव कुलदीप वर्मा, प्रदेश प्रवक्ता राजेश श्रीवास्तव, लखनऊ के जिलाध्यक्ष शैलेंद्र पटेल सहित तमाम पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

Previous Post

लैटरल एंट्री का असर ओबीसी के साथ एससी-एसटी पर भी पड़ेगा: डॉ.अनूप पटेल

Next Post

सपा ने पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के 10 महानगर व 55 जिलाध्यक्षों में अति पिछड़ों को दी तरजीह

up80.online

up80.online

Related Posts

ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड
देश

ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड

July 19, 2026
योगासन की कठिन मुद्राओं ने बांधा समां, प्रतिभागियों के संतुलन और लय ने जीता दिल
यूपी

योगासन की कठिन मुद्राओं ने बांधा समां, प्रतिभागियों के संतुलन और लय ने जीता दिल

July 18, 2026
सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह
यूपी

सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह

July 5, 2026
Next Post
Uttar Pradesh

सपा ने पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के 10 महानगर व 55 जिलाध्यक्षों में अति पिछड़ों को दी तरजीह

Award

विनीत कटियार को रेलवे बोर्ड करेगा सम्मानित

ओबरा

ओबरा नगर पंचायत के विस्तारित क्षेत्र के विकास की मांग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

योगासन की कठिन मुद्राओं ने बांधा समां, प्रतिभागियों के संतुलन और लय ने जीता दिल

योगासन की कठिन मुद्राओं ने बांधा समां, प्रतिभागियों के संतुलन और लय ने जीता दिल

3 days ago
ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड

ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड

2 days ago
दिलीप पटेल

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

3 weeks ago
वैज्ञानिक डॉ संतोष सचान बने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सदस्य

वैज्ञानिक डॉ संतोष सचान बने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सदस्य

3 years ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक में उठा 68500 शिक्षक भर्ती का मुद्दा

नवंबर-दिसंबर में यूपी सहित पांच राज्यों में चुनाव की तैयारी!

आजमगढ़ का एक लाख का इनामी भानू प्रताप सिंह मुठभेड़ में ढेर

पुलिस मुठभेड़ में अंतरराज्यीय गांजा तस्कर घायल

क्या डीके शिवकुमार के बाद यूपी के इस नेता की खुलेगी किस्मत?

झुका नगर निगम, सपा पार्षद को दिलाई शपथ

Trending

ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड
देश

ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड

by up80.online
July 19, 2026
0

यूपी 80 न्यूज़, लखनऊ पर्यावरण संरक्षण और ग्रीन इलेक्शन की अभिनव पहल के लिए वरिष्ठ आईएएस अधिकारी...

योगासन की कठिन मुद्राओं ने बांधा समां, प्रतिभागियों के संतुलन और लय ने जीता दिल

योगासन की कठिन मुद्राओं ने बांधा समां, प्रतिभागियों के संतुलन और लय ने जीता दिल

July 18, 2026
सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह

सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह

July 5, 2026
Apna Dal

अनुप्रिया पटेल ने 2027 के चुनाव का किया शंखनाद

July 3, 2026
Dr.Sonelal Patel

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

July 2, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड

योगासन की कठिन मुद्राओं ने बांधा समां, प्रतिभागियों के संतुलन और लय ने जीता दिल

सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह

अनुप्रिया पटेल ने 2027 के चुनाव का किया शंखनाद

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online