• About
  • Advertise
  • Contact
Sunday, June 7, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home बड़ी खबर

जैदपुर में बेनी का जलवा कायम, स्वतंत्रदेव सिंह व योगी हुए फेल

up80.online by up80.online
October 30, 2019
in बड़ी खबर, यूपी, राजनीति
0
Barabanki

बेनी प्रसाद वर्मा (फाइल फोटो)

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

महज ढाई साल में भाजपा से समाजवादी पार्टी ने छीन ली जैदपुर सीट

लखनऊ, 30 अक्टूबर

बाराबंकी में न तो स्वतंत्रदेव सिंह की चली और न ही सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ की। यहां तो आज भी बेनी प्रसाद वर्मा का जलवा कायम है। बेनी प्रसाद वर्मा ने महज ढाई साल में बाराबंकी की जैदपुर विधानसभा सीट भाजपा से छीन कर समाजवादी पार्टी की झोली में डाल दी।

उत्तर प्रदेश की 11 विधानसभा क्षेत्रों में हुए उपचुनाव में समाजवादी पार्टी ने एक सीट (जैदपुर) भाजपा से और एक सीट (जलालपुर) बहुजन समाज पार्टी से छीन ली है। इसके अलावा रामपुर सीट को बरकरार रखा है। जैदपुर में समाजवादी पार्टी के युवा नेता गौरव रावत ने 78172 वोट प्राप्त किया और अपने प्रतिद्वंदी भाजपा के अंबरीश को 4065 वोटों से पटखनी दी है। यहां पर प्रत्येक राउंड में समाजवादी पार्टी ने बढ़त बनाई।

यह भी पढ़िये: घोसी से सब्जीवाले का बेटा तो प्रतापगढ़ से ऑटो चलाने वाला बना विधायक

बता दें कि जैदपुर विधानसभा क्षेत्र पहले मसौली के नाम से जानी जाती थी। यहां से बेनी प्रसाद वर्मा चार बार विधायक रहें। बाद में यह सीट परिसीमन के बाद सुरक्षित हो गई। कुर्मी बहुल इस सीट पर बेनी प्रसाद वर्मा का जलवा आज भी बरकरार है। बेनी प्रसाद वर्मा की सिफारिश पर गौरव रावत को टिकट दिया गया।

यह भी पढ़िये: अनुप्रिया पटेल बनेंगी मंत्री, शीतकालीन सत्र से पहले मोदी मंत्रिमंडल का विस्तार होगा

हालांकि 78 वर्षीय बेनी प्रसाद वर्मा अस्वस्थ होने की वजह से क्षेत्र में प्रचार करने नहीं जा सके। लेकिन उनकी अपील पर क्षेत्रवासियों ने भरोसा जताया। बाराबंकी के निवासी एवं लखनऊ में वरिष्ठ पत्रकार राकेश वर्मा कहते हैं कि बेनी प्रसाद वर्मा ने अपने बेटे पूर्व कैबिनेट मंत्री राकेश वर्मा एवं एमएलसी राजेश यादव के जरिए क्षेत्र के मतदाताओं से संपर्क किया। उन्होंने खुद क्षेत्र के प्रमुख लोगों से फोन के जरिए बात की और गौरव रावत को जीताने की अपील की।

राकेश वर्मा कहते हैं कि कुर्मी वोटरों को साधने के लिए भाजपा ने स्वतंत्रदेव सिंह एवं प्रदेश के कैबिनेट मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा के जरिए साधने की पूरी कोशिश की, लेकिन कामयाब नहीं हो सकी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी इस सीट को प्रतिष्ठा से जोड़ते हुए कई बार जनसभा की, लेकिन सफलता नहीं मिली।

यह भी पढ़िये: 2022 में भाजपा गठबंधन बनाम समाजवादी पार्टी के बीच होगा रोचक मुकाबला

हालांकि बाराबंकी सुरक्षित संसदीय सीट होने की वजह से सेवानिवृति के बाद वरिष्ठ नौकरशाह एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पीएल पूनिया भी यहां से सक्रिय रहे हैं और यहीं से उन्होंने 2009 में लोकसभा का चुनाव जीता। उपचुनाव में पीएल पूनिया ने जैदपुर से अपने बेटे तनुज पूनिया को कांग्रेस से टिकट दिलाया, लेकिन तनुज पूनिया को तीसरे पायदान से ही संतोष करना पड़ा।

प्रमुख उम्मीदवारों को मिले वोट:

गौरव रावत: समाजवादी पार्टी: 78172

अंबरीश  : भाजपा        : 74007

तनुज पूनिया : कांग्रेस    : 43983

अखिलेश कुमार अम्बेडकर : बसपा: 18202

Previous Post

घोसी से सब्जीवाले का बेटा तो प्रतापगढ़ से ऑटो चलाने वाला बना विधायक

Next Post

सरदार पटेल ने क्यों कहा था- नौकरशाह जब गांव में जाएं तो मोटरगाड़ी गांव के बाहर खड़ी करें

up80.online

up80.online

Related Posts

Indian Train
यूपी

पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए रेलवे ने चलाईं तीन जोड़ी विशेष ट्रेनें

June 6, 2026
बलिया रेलवे स्टेशन
बिहार

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बलिया रेलवे स्टेशन का हुआ गहन निरीक्षण

June 5, 2026
जीएसटी
यूपी

बेल्थरा रोड में आज जीएसटी संगोष्ठी, व्यापारी रख सकेंगे अपनी समस्याएं

June 5, 2026
Next Post
iron man

सरदार पटेल ने क्यों कहा था- नौकरशाह जब गांव में जाएं तो मोटरगाड़ी गांव के बाहर खड़ी करें

IronMan

सरदार पटेल की समाधि दिल्ली में बनाने की मांग जारी रहेगी: अनुप्रिया पटेल

obc, sc

योगी सरकार ने वापस लिया फैसला, ओबीसी में ही रहेंगी 17 अति पिछड़ी जातियां

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

कुर्मी महासभा के पदाधिकारियों ने गार्गी पटेल से मुलाकात की

कुर्मी महासभा के पदाधिकारियों ने गार्गी पटेल से मुलाकात की

4 days ago
जीएसटी

बेल्थरा रोड में आज जीएसटी संगोष्ठी, व्यापारी रख सकेंगे अपनी समस्याएं

2 days ago
ADS

अनुप्रिया पटेल ने कहा- जनसंपर्क अभियान में किसी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं

4 days ago
DK Shivkumar

क्या डीके शिवकुमार के बाद यूपी के इस नेता की खुलेगी किस्मत?

1 week ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

गंगोत्री से गंगा सागर तक खिला कमल

सोनभद्र: खनन कार्य में लापरवाही, 7 अधिकारियों पर एक्शन

“शिक्षा का अधिकार” लिखे बैग जलाने से मचा हड़कंप

राज्य कर्मचारियों को परेशान कर रही है सरकार: तिवारी

दरोगा भर्ती परीक्षा की तिथि जारी, इस दिन डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

परचून की दुकान, इंस्पेक्टर, चपरासी व प्रिंसिपल के बच्चों ने सिविल सर्विसेज एग्जाम पास किया

Trending

Indian Train
यूपी

पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए रेलवे ने चलाईं तीन जोड़ी विशेष ट्रेनें

by up80.online
June 6, 2026
0

परीक्षार्थियों को मिलेगी राहत यूपी 80 न्यूज़, बलिया/ वाराणसी उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल होने...

बलिया रेलवे स्टेशन

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बलिया रेलवे स्टेशन का हुआ गहन निरीक्षण

June 5, 2026
जीएसटी

बेल्थरा रोड में आज जीएसटी संगोष्ठी, व्यापारी रख सकेंगे अपनी समस्याएं

June 5, 2026
ADS

अनुप्रिया पटेल ने कहा- जनसंपर्क अभियान में किसी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं

June 2, 2026
कुर्मी महासभा के पदाधिकारियों ने गार्गी पटेल से मुलाकात की

कुर्मी महासभा के पदाधिकारियों ने गार्गी पटेल से मुलाकात की

June 2, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए रेलवे ने चलाईं तीन जोड़ी विशेष ट्रेनें

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बलिया रेलवे स्टेशन का हुआ गहन निरीक्षण

बेल्थरा रोड में आज जीएसटी संगोष्ठी, व्यापारी रख सकेंगे अपनी समस्याएं

अनुप्रिया पटेल ने कहा- जनसंपर्क अभियान में किसी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं

कुर्मी महासभा के पदाधिकारियों ने गार्गी पटेल से मुलाकात की

पुलिस मुठभेड़ में अंतरराज्यीय गांजा तस्कर घायल

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online