• About
  • Advertise
  • Contact
Thursday, April 30, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home यूपी

डॉ.सोनेलाल पटेल की बेटी अमन पटेल ने माता कृष्णा पटेल की सुरक्षा की मांग की

up80.online by up80.online
October 28, 2021
in यूपी, राजनीति
0
Dr.Sonelal Patel

Dr.Sonelal Patel, Founder of Apna Dal

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

बड़ी बहन पल्लवी पटेल और उनके पति पर संपत्ति हड़पने का लगाया आरोप, डीजीपी को लिखा पत्र

Dr. Sonelal Patel’s daughter Aman Patel demands protection of mother Krishna Patel, writes letter to DGP.

यूपी80 न्यूज, लखनऊ

अपना दल के संस्थापक डॉ.सोनेलाल पटेल की सबसे छोटी बेटी अमन पटेल ने अपनी मां कृष्णा पटेल की सुरक्षा के लिए उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक को पत्र लिखकर मांग की है। एवं उन्होंने अपनी बड़ी बहन पल्लवी पटेल पर पिता की संपत्ति हड़पने का आरोप लगाया है।

अमन पटेल ने पत्र में लिखा है कि 2009 में पिता डॉ.सोनेलाल पटेल के निधन के बाद उनकी मां व बहनों की सहमति पर बड़ी बहन पल्लवी पटेल ने कानपुर स्थित पिताजी के समस्त कारोबार की बागडोर संभाली। उन्होंने आरोप लगाया है कि 2015 में ही बड़ी बहन ने पिता की संपत्ति अपने नाम करा ली। पत्र में उन्होंने लिखा है कि संपत्ति वसीयत के कुछ मूल दस्तावेज वसीयत पंजीकरण कार्यालय से कुछ दिन पूर्व मिलने के बाद उन्हें यह जानकारी हुई। उन्होंने यह भी लिखा है कि बड़ी बहन ने अपने पति को भी पिता के व्यावसायिक ट्रस्ट में चुपके से सदस्य बनाया है।

Apna Dal
डॉ. सोनेलाल पटेल

मां को जबरदस्ती गोंडा से चुनाव लड़ाने का आरोप:

अमन पटेल ने बड़ी बहन और उनके पति पर माता कृष्णा पटेल पर गलत ढंग से दबाव बनाने का भी आरोप लगाया है। अमन पटेल का कहना है कि सक्रिय राजनीति के दौरान पिता की कर्मभूमि फूलपुर लोकसभा सीट थी। पिता के निधन के बाद 2019 में माता कृष्णा पटेल को वहां से न लड़ाकर जबरन गोंडा जैसी नई सीट से लड़ाया गया, जिसकी वजह से उन्हें हार का सामना करना पड़ा। उन्होंने यह भी लिखा है कि सितंबर 2021 में प्रयागराज की सभा में पल्लवी पटेल को मां कृष्णा पटेल से जबरदस्ती राजनैतिक उत्तराधिकारी घोषित करा लिया गया। उन्होंने बड़ी बहन पल्लवी पटेल एवं उनके पति की गतिविधियों को देखते हुए माता कृष्णा पटेल के साथ किसी अप्रिय घटना घटने की आशंका जाहिर करते हुए सुरक्षा की मांग की है।

 

Previous Post

सुभासपा के मंच पर पहुंचे अखिलेश यादव; ओमप्रकाश राजभर ने कहा- यूपी का भावी सीएम लेकर आया हूं

Next Post

मिशन 2022: जनवादी पार्टी के खाते में जा सकती है मऊ की यह विधानसभा सीट

up80.online

up80.online

Related Posts

Prayagraj
यूपी

प्रदेश अध्यक्ष की अगुवाई में बेटी को आर्थिक मदद  

April 29, 2026
खुशबू
यूपी

खुशबू के हत्यारोपित मां-बेटे भेजे गए जेल

April 29, 2026
IAS
यूपी

नागरिकों के प्रति उत्तरदायित्व हमारी प्राथमिकता -निरंजन

April 21, 2026
Next Post
जनवादी पार्टी

मिशन 2022: जनवादी पार्टी के खाते में जा सकती है मऊ की यह विधानसभा सीट

प्रियंका गांधी

प्रियंका गांधी का आरोप-खाद की कमी से किसानों की मौत हुई

CM Yogi

योगी फिर होंगे सीएम का चेहरा, अमित शाह ने की घोषणा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

Prayagraj

प्रदेश अध्यक्ष की अगुवाई में बेटी को आर्थिक मदद  

1 day ago
खुशबू

खुशबू के हत्यारोपित मां-बेटे भेजे गए जेल

3 days ago
बीजेपी

अदालत ने भाजपा के कद्दावर नेता रहे ओमप्रकाश सिंह की बहू सहित तीन लोगों को किया तलब

3 years ago
mirzapur

‘मिर्जापुर वेब सीरिज’ से जिला की छवि हो रही खराब: अनुप्रिया पटेल

6 years ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

दरोगा भर्ती परीक्षा की तिथि जारी, इस दिन डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

परचून की दुकान, इंस्पेक्टर, चपरासी व प्रिंसिपल के बच्चों ने सिविल सर्विसेज एग्जाम पास किया

एसआईआर: एनजीएसपी पर आईं 92,497 शिकायतें 

चुनाव खर्च की नहीं दी जानकारी, आयोग ने ठहराया अयोग्य

कृषक जातियों की समस्याओं का समाधान करेगी “भारतीय समतामूलक महासभा”

कुशवाहा जाएंगे राज्यसभा, 5 मार्च को करेंगे नामांकन

Trending

Prayagraj
यूपी

प्रदेश अध्यक्ष की अगुवाई में बेटी को आर्थिक मदद  

by up80.online
April 29, 2026
0

पिता की याद में छलक पड़े बेटी के आंसू  यूपी80 न्यूज, प्रयागराज जनपद के विधानसभा प्रतापपुर क्षेत्र...

खुशबू

खुशबू के हत्यारोपित मां-बेटे भेजे गए जेल

April 29, 2026
IAS

नागरिकों के प्रति उत्तरदायित्व हमारी प्राथमिकता -निरंजन

April 21, 2026
सोनभद्र: खनन कार्य में लापरवाही, 7 अधिकारियों पर एक्शन

सोनभद्र: खनन कार्य में लापरवाही, 7 अधिकारियों पर एक्शन

April 17, 2026
पटेल

पीसीएस 2026 में चयनित पटेल समाज के प्रतिभाशाली अधिकारियों का हुआ भव्य स्वागत

April 14, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

प्रदेश अध्यक्ष की अगुवाई में बेटी को आर्थिक मदद  

खुशबू के हत्यारोपित मां-बेटे भेजे गए जेल

नागरिकों के प्रति उत्तरदायित्व हमारी प्राथमिकता -निरंजन

सोनभद्र: खनन कार्य में लापरवाही, 7 अधिकारियों पर एक्शन

पीसीएस 2026 में चयनित पटेल समाज के प्रतिभाशाली अधिकारियों का हुआ भव्य स्वागत

“शिक्षा का अधिकार” लिखे बैग जलाने से मचा हड़कंप

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online