• About
  • Advertise
  • Contact
Monday, May 18, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home बड़ी खबर

टंडन जी, त्रिपाठी जी बन गए गवर्नर और वनवास काटने को मजबूर हैं ओमप्रकाश सिंह

up80.online by up80.online
July 15, 2019
in बड़ी खबर, यूपी, राजनीति
0
बीजेपी

पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

क्या भाजपा अपने वरिष्ठ पिछड़े नेताओं को भूल गई !

लखनऊ, 19 अप्रैल

क्या बीजेपी में उत्तर प्रदेश के पिछड़े नेताओं को नजर अंदाज किया जा रहा है। क्या बीजेपी पिछड़ा वर्ग से आने वाले अपने पुराने नेताओं के साथ ‘यूज एंड थ्रो’ की नीति अपना रहा है। फिलहाल उत्तर प्रदेश से आने वाले भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदा स्थिति देखने से कुछ ऐसा ही प्रतीत हो रहा है। पार्टी ने अपने दो वरिष्ठ नेताओं लाल जी टंडन और केशरी नाथ त्रिपाठी को दो राज्यों का राज्यपाल बना चुकी है। लेकिन इन्हीं नेताओं के साथ कभी कदम से कदम मिलाकर केसरिया परचम को अपने खून पसीने से सिंचने वाले वरिष्ठ नेता ओमप्रकाश सिंह, विनय कटियार वनवास काट रहे हैं। इन नेताओं में लखीमपुर से कई बार विधायक रहे दिवंगत नेता रामकुमार वर्मा भी शामिल रहें। जिन्हें मौजूदा शीर्ष नेतृत्व ने नजर अंदाज किया।

बता दें कि राम मंदिर आंदोलन के दौरान उत्तर प्रदेश भाजपा की टीम में कल्याण सिंह, राजनाथ सिंह, केशरी नाथ त्रिपाठी, लाल जी टंडन, विनय कटियार, कलराज मिश्रा जैसे नेताओं ने भाजपा को अपने खून पसीना से सींचा और पार्टी को मजबूत करने में दिन रात मेहनत किए। लेकिन आज स्थिति विपरीत है। ऐसा लगता है कि पार्टी ने अपने पुराने सवर्ण नेताओं को तो खास अहमियत दी, लेकिन पिछड़े नेताओं को भूल गई।

केशरी नाथ त्रिपाठी एवं लालजी टंडन बने गवर्नर:

 उत्तर प्रदेश की कमान योगी आदित्यनाथ को सौंपने के बाद प्रदेश के ब्राह्मण मतदाताओं को खुश करने के लिए भाजपा शीर्ष नेतृत्व अपने पुराने सवर्ण नेताओं को कई अहम पदों से सुशोभित किया, लेकिन पिछड़ा समाज से आने वाले नेताओं को नजरअंदाज किया।

कल्याण सिंह की टीम में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाने वाले राजनाथ सिंह आज केंद्र में गृह मंत्री हैं, कलराज मिश्रा कल तक केंद्रीय मंत्रीमंडल में शामिल थे। केशरी नाथ त्रिपाठी को पश्चिम बंगाल का गवर्नर बना दिया गया। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के प्रिय लालजी टंडन को बिहार का गवर्नर बना दिया गया। इनके अलावा गोरखपुर मंडल में ब्राह्मण समाज को खुश करने के लिए शिवप्रताप शुक्ल को न केवल राज्यसभा भेजा गया, बल्कि उन्हें केंद्रीय मंत्रीमंडल में शामिल भी किया गया।

इसके विपरीत हम भाजपा के पिछड़े नेताओं पर नजर डालें तो केवल कल्याण सिंह को राजस्थान का गवर्नर बनाया गया। इनके अलावा वरिष्ठ पद की आस करते करते वयोवृद्ध नेता रामकुमार वर्मा का पिछले साल निधन हो गया। उधर, ओमप्रकाश सिंह जो कल्याण सिंह के शासन काल में उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पद पर रह चुके हैं। मिर्जापुर के चुनार से कई बार विधायक एवं उत्तर प्रदेश सरकार में सिंचाई विभाग जैसे महत्वपूर्ण विभागों के कैबिनेट मंत्री रह चुके ओमप्रकाश सिंह वनवास काट रहे हैं। इसी तरह कभी अयोध्या आंदोलन के फायर ब्रांड रहे विनय कटियार भी पार्टी की मुख्य लाइन से दूर हैं।

क्या कहते हैं पिछड़ा समाज के वरिष्ठ लोग:

लखनऊ हाई कोर्ट में एडवोकेट नंदकिशोर पटेल सीधा कहते हैं कि बीजेपी अपने सवर्ण मतदाताओं को सहेजने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है, लेकिन पिछड़ा समाज से आने वाले नेताओं को ‘यूज एंड थ्रो’ नीति के तहत अब उन्हें अलग-थलग छोड़ दिया

‘अर्बन लिंक’ नामक मैगजीन के सीईओ एवं पत्रकार डॉ.राजेश वर्मा कहते हैं कि भाजपा सहित सभी पार्टियां पिछड़ों को नजरअंदाज कर रही हैं। भाजपा की वर्तमान सफलता में पिछड़ा समाज का भी बहुत योगदान है, लेकिन सत्ता में आने पर भाजपा पिछड़ा समाज के नेताओं को तवज्जो नहीं देती है। फिलहाल उत्तर प्रदेश सरकार का कैबिनेट देखने से यह आरोप और मजबूत हो जाता है। जहां कैबिनेट में सवर्ण नेताओं को तवज्जो दी गई है, जबकि स्वतंत्र देव सिंह जैसे वरिष्ठ नेता को मात्र राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तक सीमित कर दिया गया है।

Previous Post

वर्ष 2022 तक सभी गरीबों का पक्का मकान का सपना पूरा होगा: अनुप्रिया पटेल

Next Post

‘हैल्थ हब’ बनेगा मिर्जापुर, दूसरे जिलों से इलाज के लिए आएंगे मरीज: अनुप्रिया पटेल

up80.online

up80.online

Related Posts

राज्यमंत्री दानिश आज़ाद अंसारी ने सरकारी आवास से सचिवालय तक का सफर बाइक से किया
यूपी

राज्यमंत्री दानिश आज़ाद अंसारी ने सरकारी आवास से सचिवालय तक का सफर बाइक से किया

May 15, 2026
योगी मंत्रिमंडल का विस्तार, 6 नए मंत्री बने
यूपी

योगी मंत्रिमंडल का विस्तार, 6 नए मंत्री बने

May 10, 2026
बीजेपी
अखिलेश यादव

गंगोत्री से गंगा सागर तक खिला कमल

May 5, 2026
Next Post
‘हैल्थ हब’ बनेगा मिर्जापुर, दूसरे जिलों से इलाज के लिए आएंगे मरीज: अनुप्रिया पटेल

'हैल्थ हब' बनेगा मिर्जापुर, दूसरे जिलों से इलाज के लिए आएंगे मरीज: अनुप्रिया पटेल

सपा-बसपा गठबंधन टूट गया

आखिर सपा-बसपा को पिछड़ा वर्ग क्यों वोट दें!

अनुप्रिया पटेल नहीं बनी मंत्री

दरियादिली: काफिला रोक घायलों की मदद में जुटीं अनुप्रिया पटेल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

राज्यमंत्री दानिश आज़ाद अंसारी ने सरकारी आवास से सचिवालय तक का सफर बाइक से किया

राज्यमंत्री दानिश आज़ाद अंसारी ने सरकारी आवास से सचिवालय तक का सफर बाइक से किया

2 days ago
योगी मंत्रिमंडल का विस्तार, 6 नए मंत्री बने

योगी मंत्रिमंडल का विस्तार, 6 नए मंत्री बने

1 week ago
बेरोजगारी

थाली पीटने के बाद अब बत्तियां बुझाएंगे बेरोजगार युवा, अखिलेश यादव व प्रियंका गांधी का भी मिला समर्थन

6 years ago
Court

फर्जी एनकाउंटर में मारे गए 10 सिखों के मामले में 43 पुलिसकर्मियों को 7-7 साल की सजा

3 years ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

राज्य कर्मचारियों को परेशान कर रही है सरकार: तिवारी

दरोगा भर्ती परीक्षा की तिथि जारी, इस दिन डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

परचून की दुकान, इंस्पेक्टर, चपरासी व प्रिंसिपल के बच्चों ने सिविल सर्विसेज एग्जाम पास किया

एसआईआर: एनजीएसपी पर आईं 92,497 शिकायतें 

चुनाव खर्च की नहीं दी जानकारी, आयोग ने ठहराया अयोग्य

कृषक जातियों की समस्याओं का समाधान करेगी “भारतीय समतामूलक महासभा”

Trending

राज्यमंत्री दानिश आज़ाद अंसारी ने सरकारी आवास से सचिवालय तक का सफर बाइक से किया
यूपी

राज्यमंत्री दानिश आज़ाद अंसारी ने सरकारी आवास से सचिवालय तक का सफर बाइक से किया

by up80.online
May 15, 2026
0

यूपी 80 न्यूज़, लखनऊ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ऊर्जा संरक्षण एवं पेट्रोलियम उत्पादों की खपत कम करने...

योगी मंत्रिमंडल का विस्तार, 6 नए मंत्री बने

योगी मंत्रिमंडल का विस्तार, 6 नए मंत्री बने

May 10, 2026
बीजेपी

गंगोत्री से गंगा सागर तक खिला कमल

May 5, 2026
पटेल

सउदी में इकलौते बेटे रंग बहादुर पटेल की मौत, परिवार में मचा कोहराम

May 2, 2026
बेटियां

टॉपर बेटियों को सरदार पटेल बौद्धिक मंच ने सम्मानित किया

May 1, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

राज्यमंत्री दानिश आज़ाद अंसारी ने सरकारी आवास से सचिवालय तक का सफर बाइक से किया

योगी मंत्रिमंडल का विस्तार, 6 नए मंत्री बने

गंगोत्री से गंगा सागर तक खिला कमल

सउदी में इकलौते बेटे रंग बहादुर पटेल की मौत, परिवार में मचा कोहराम

टॉपर बेटियों को सरदार पटेल बौद्धिक मंच ने सम्मानित किया

प्रदेश अध्यक्ष की अगुवाई में बेटी को आर्थिक मदद  

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online