• About
  • Advertise
  • Contact
Thursday, April 2, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home बड़ी खबर

घोसी लोकसभा: दारा सिंह चौहान व फागू चौहान हुए फेल

up80.online by up80.online
July 13, 2019
in बड़ी खबर, यूपी, राजनीति
0
दारा सिंह चौहान

मंत्री दारा सिंह चौहान

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

घोसी की जनता ने बलात्कार के आरोपी को सिर माथे पर क्यों बिठाया !

लखनऊ, मऊ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में जहां भाजपा गठबंधन ने एक नया रिकार्ड बनाते हुए 353 सीटों पर विजय पताका फहराया, वहीं उत्तर प्रदेश के घोसी संसदीय क्षेत्र की जनता ने अपने निर्वतमान सांसद एवं भाजपा प्रत्याशी हरिनारायण राजभर से इस कदर खफा हुई कि उसने बलात्कार के आरोपी अतुल राय (सपा-बसपा-आरएलडी गठबंधन प्रत्याशी) को जीत का तिलक लगाकर संसद के गलियारे में भेज दिया। मजे की बात यह है कि इस जनपद के दो भाजपा विधायक योगी सरकार में महत्वपूर्ण पदों पर आसीन हैं, बावजूद इसके यहां से भाजपा प्रत्याशी को 1 लाख 22 हजार मतों से हार का स्वाद चखना पड़ा।

यह भी पढ़ें: अनुप्रिया पटेल मंत्री नहीं बनी, क्या राजनाथ सिंह ने गलत वायदा किया था

हम बात कर रहे हैं उत्तर प्रदेश के पूर्वी छोर पर स्थित घोसी संसदीय क्षेत्र की। पूर्वांचल को दिशा देने वाले विकास पुरुष कल्पनाथ राय, झारखंडे राय जैसे महान नेताओं ने यहां का नेतृत्व किया। यहां की जनता ने पिछड़ों, दलितों व वंचितों की आवाज उठाने वाले नेताओं को भी सिर माथे पर बिठाया, लेकिन आज आखिर कौन सी मजबूरी थी कि यहां की जनता ने भाजपा प्रत्याशी की बजाय एक विवादित व्यक्ति अतुल राय को जीत का तोहफा दिया। आश्चर्य की बात यह है कि चुनाव के ऐन मौके पर अतुल राय जनता के बीच नहीं गए, बल्कि उनके परिजनों ने चुनाव प्रचार की कमान संभाली और जीत हासिल की।

भाजपा प्रत्याशी की हार की मुख्य वजह:

भाजपा प्रत्याशी एवं निवर्तमान सांसद हरिनारायण राजभर की हार की मुख्य वजह उनकी खुद की निष्क्रियता रही है। उनकी निष्क्रियता की वजह से जनता के साथ साथ भाजपा कार्यकत्र्ताओं में भी गहरी नाराजगी रही। कार्यकत्र्ताओं का आरोप था कि भाजपा सांसद हरिनारायण राजभर न जनता के बीच जाते थे और न ही कार्यकत्र्ताओं से उनका संपर्क था।

यह भी पढ़ें: नीतीश या अखिलेश यादव, किसका सामाजिक न्याय का मॉडल बेहतर है?

आपसी गुटबाजी:

भाजपा प्रत्याशी हरिनारायण राजभर की निष्क्रियिता की वजह से जिले में भाजपा नेताओं के बीच आपसी गुटबाजी चरम पर थी। दूसरे गुट के नेताओं और उनके समर्थकों ने चुनाव में ज्यादा रूचि नहीं दिखाई। खास बात यह है कि इस संसदीय क्षेत्र की पांच सीटों में से तीन पर भाजपा का कब्जा है। इनमें से दारा सिंह चौहान उत्तर प्रदेश में कैबिनेट मंत्री, फागू चौहान उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग के चेयरमैन और एक पूर्व मंत्री (श्रीराम सोनकर) हैं। बावजूद इसके यहां पर भाजपा को हार स्वाद चखना पड़ा। गठबंधन प्रत्याशी को हर विधानसभा में जीत मिली।

क्या दारा सिंह चौहान व फागू चौहान ने चुनाव में रूचि नहीं ली:

सवाल तो यह भी उठाए जा रहे हैं कि यहां से दो बार के सांसद और फिलहाल उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे दारा सिंह चौहान ने चुनाव में रूचि नहीं ली या उनकी लोकप्रियता में गिरावट आई है, जिसकी वजह से मतदाताओं ने भाजपा प्रत्याशी को नकार दिया। यही बात यहां से पांच बार विधायक रहे फागू चौहान पर भी लागू हो रही है। उत्तर प्रदेश ओबीसी आयोग का चेयरमैन होने के नाते फागू चौहान को एक राज्यमंत्री के तौर पर जाना जाता है, बावजूद इसके मतदाताओं पर उनकी अपील काम नहीं आई। खास बात यह है कि अतुल राय यहां पर पहले चरण से ही अपने प्रतिद्वंदी हरिनारायण राजभर से बढ़त बनाए हुए थे।

यह भी पढ़ें: आखिर सपा-बसपा को पिछड़ा वर्ग वोट क्यों दे?

पटेल मतदाताओं में नाराजगी:

घोसी संसदीय क्षेत्र में भाजपा नेता डॉ.एचएन पटेल को नजरअंदाज करना और योगी सरकार के बावजूद उनकी बहू की ब्लॉक प्रमुखी छीन जाने से यहां के लगभग सवा लाख पटेल मतदाताओं में आक्रोश था। खास बात यह है कि यहां पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने भी चुनाव प्रचार किया था, बावजूद इसके भाजपा प्रत्याशी पराजित हो गए।

क्या सवर्णों ने वोट नहीं दिया:

सवाल तो यह भी उठ रहा है कि क्या यहां के सवर्ण मतदाताओं विशेषकर भूमिहार मतदाताओं ने हरिनारायण राजभर को वोट नहीं दिया। क्या भूमिहार मतदाताओं ने अपने स्वजातीय नेता अतुल राय को बढ़चढ़ कर वोट दिया।

तीसरे नंबर पर रहें सुहलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रत्याशी:

खास बात यह है कि यहां पर भाजपा बनाम गठबंधन के बीच मुख्य लड़ाई थी। सुहलदेव भारत समाज पार्टी के उम्मीदवार को लगभग 39 हजार वोट मिले। कांग्रेस के प्रत्याशी एवं पूर्व सांसद बालकृष्ण चौहान को चौथे नंबर पर संतोष करना पड़ा। यहां पर लोगों ने 9 प्रत्याशियों से ज्यादा ‘नोटा’ का बटन दबाया।

मिले वोट:

अतुल राय (सपा-बसपा-आरएलडी गठबंधन): 572258

हरिनारायण राजभर, भाजपा   : 450240

Previous Post

बसपा प्रत्याशी ने बेल्थरा रोड में रविंद्र कुशवाहा को पटका

Next Post

ओबीसी होने की वजह से पिछड़ गयें भूपेंद्र यादव

up80.online

up80.online

Related Posts

मानसिंह पटेल
यूपी

गौरव का क्षण — रायबरेली की प्रतिभाओं को नमन….

April 2, 2026
Modi
यूपी

केरोसिन तेल की सप्लाई होगी आसान, केंद्र सरकार का बड़ा फैसला

March 29, 2026
पंकज चौधरी
यूपी

मंत्री आशीष पटेल व शिवपाल सिंह यादव के पड़ोसी होंगे पंकज चौधरी

March 20, 2026
Next Post
obc Bhupendra Yadav

ओबीसी होने की वजह से पिछड़ गयें भूपेंद्र यादव

ओबीसी, दलित, अपना दल (एस)

छोटी पार्टियों को संरक्षण देने का काम करेंगे ओम बिड़ला : अनुप्रिया पटेल

राहुल गांधी जन्मदिन

राहुल गांधी के जन्मदिन पर भी सूना रहा प्रदेश कार्यालय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

Modi

केरोसिन तेल की सप्लाई होगी आसान, केंद्र सरकार का बड़ा फैसला

4 days ago
पंकज चौधरी

केंद्रीय मंत्री पकज चौधरी की मांग-न्यायिक सेवा में ओबीसी आरक्षण लागू हो

4 years ago
पंकज चौधरी

मंत्री आशीष पटेल व शिवपाल सिंह यादव के पड़ोसी होंगे पंकज चौधरी

2 weeks ago
ज्योति सिंह

बेल्थरा रोड क्षेत्र की बिटिया का ऑडिटर पद पर हुआ चयन

2 months ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Nitish Kumar Samajwadi Party Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

एसआईआर: एनजीएसपी पर आईं 92,497 शिकायतें 

चुनाव खर्च की नहीं दी जानकारी, आयोग ने ठहराया अयोग्य

कृषक जातियों की समस्याओं का समाधान करेगी “भारतीय समतामूलक महासभा”

कुशवाहा जाएंगे राज्यसभा, 5 मार्च को करेंगे नामांकन

इजराइल में 6,004 यूपी के श्रमिक, परिजनों में बढ़ी चिंता

सीएम योगी सिंगापुर से भारी निवेश ला रहे यूपी

Trending

मानसिंह पटेल
यूपी

गौरव का क्षण — रायबरेली की प्रतिभाओं को नमन….

by up80.online
April 2, 2026
0

यूपीपीएससी पास करने वाले मेधावियों को मानसिंह पटेल ने दी बधाई यूपी80 न्यूज, रायबरेली उत्तर प्रदेश लोक...

Modi

केरोसिन तेल की सप्लाई होगी आसान, केंद्र सरकार का बड़ा फैसला

March 29, 2026
पंकज चौधरी

मंत्री आशीष पटेल व शिवपाल सिंह यादव के पड़ोसी होंगे पंकज चौधरी

March 20, 2026
Union

मौलिक अधिकारों से वंचित नगर विकास विभाग के कर्मचारी

March 18, 2026
यूनियन

राज्य कर्मचारियों को परेशान कर रही है सरकार: तिवारी

March 11, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

गौरव का क्षण — रायबरेली की प्रतिभाओं को नमन….

केरोसिन तेल की सप्लाई होगी आसान, केंद्र सरकार का बड़ा फैसला

मंत्री आशीष पटेल व शिवपाल सिंह यादव के पड़ोसी होंगे पंकज चौधरी

मौलिक अधिकारों से वंचित नगर विकास विभाग के कर्मचारी

राज्य कर्मचारियों को परेशान कर रही है सरकार: तिवारी

पत्रकार अशोक जायसवाल के भतीजे के विवाह समारोह में विभिन्न क्षेत्रों की हस्तियों ने दिया आशीष

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online