• About
  • Advertise
  • Contact
Friday, February 13, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home यूपी

भारत जोड़ो यात्रा: राहुल गांधी के जाते ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने गंगाजल से धोया जनसभा स्थल

राहुल गांधी ने कहा- भारत मोहब्बत का देश है, नफरत का नहीं

up80.online by up80.online
February 17, 2024
in यूपी, राजनीति
0
भारत जोड़ो यात्रा:  राहुल गांधी के जाते ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने गंगाजल से धोया जनसभा स्थल
0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

यूपी 80 न्यूज़, लखनऊ/वारणसी
लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को मजबूत करने के लिए राहुल गांधी द्वारा निकाली गई भारत जोड़ो न्याय यात्रा बाबा विश्वनाथ की नगरी वाराणसी पहुंच चुकी है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सुबह करीब 9 बजे एक जनसभा को सम्बोधित किया और भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला तो वहीं जैसे ही वह जनसभा स्थल से निकले, भाजपा कार्यकर्ता गंगाजल लेकर पहुंच गए और जय श्रीराम के जयकारे लगाते हुए पूरे जनसभा स्थल को धोया। इस सम्बंध में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

राहुल गाँधी, भारत जोड़ो न्याय यात्रा

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि, हाथ में बीजेपी का झंडा लिए कार्यकर्ता जनसभा स्थल को गंगाजल से धो रहे हैं और जयश्रीराम के जयकारे लगा रहे हैं। स्थल के पास ही बड़ी संख्या में पुलिस भी खड़ी है।
जनसभा को सम्बोधित करते हुए राहुल गांधी ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा और कहा, “हमने 4,000 किलोमीटर की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की। यात्रा के दौरान किसान, मजदूर, छोटे व्यापारी और महिलाएं मिलीं। सबने मुझसे मिलकर अपनी पीड़ा बताई।”

राहुल गांधी ने दावा किया कि उनकी यात्रा में बीजेपी- आरएसएस के लोग भी जुड़े, लेकिन कहीं भी यात्रा के दौरान नफरत दिखाई नहीं दी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि भारत मोहब्बत का देश है, नफरत का नहीं। देश तभी मजबूत होता है, जब सभी एकजुट होकर काम करते हैं। राहुल गांधी ने जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि एक युवक की बेरोजगारी की कहानी सुनाई और बताया कि, कैसे एक युवक और उसका परिवार पढ़ाई में लाखों रुपए खर्च करने के बाद भी खाली हाथ और टूटे सपनों के साथ इधर-उधर भटक रहा है।राहुल गांधी ने कहा कि ये अन्याय है और हम इसी के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद कर रहे हैं। ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ लेकर वाराणसी पहुंचे राहुल गांधी लोगों से बात करते भी दिखे। राहुल ने ‘सर्व सेवा संघ’ के सामने रुककर लोगों से बात की और महात्मा गांधी को याद किया और योगी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि बापू के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए बने इस ‘सर्व सेवा संघ’ को दमन और तानाशाही के मद में अंधी हो चुकी बीजेपी सरकार के नफरती बुल्डोजर ने यहां भी रौंदा, दुर्लभ तस्वीरों और किताबों को बाहर फेंका गया। इस दौरान बड़ी संख्या में राहुल गांधी के साथ कार्यकर्ता नजर आए तो वहीं, राहुल गांधी गले में रुद्राक्ष की माला पहने दिखाई दिए।

Previous Post

यूपी पुलिस भर्ती: एग्जाम देने जा रहे अभ्यर्थी इस खबर को अवश्य पढ़ें, अन्यथा पछताना पड़ सकता है

Next Post

पुलिस भर्ती परीक्षा में सेंधमारी की कोशिश करने वाले 120 लोग गिरफ्तार

up80.online

up80.online

Related Posts

Yogi Cabinet.
बड़ी खबर

दिव्यांग पेंशन 300 से बढ़कर 1000 रुपए, 11 लाख से अधिक लाभार्थी लाभांवित

February 13, 2026
पाक शाला
देश

जैविक खेती के जरिए किसान की आय में हो सकती है वृद्धि

February 9, 2026
एसआईआर
बड़ी खबर

फॉर्म 7 के जरिए नाम कटवाने वाले व्यक्ति को देनी होगी अपनी जानकारी

February 8, 2026
Next Post
पुलिस भर्ती परीक्षा में सेंधमारी की कोशिश करने वाले 120 लोग गिरफ्तार

पुलिस भर्ती परीक्षा में सेंधमारी की कोशिश करने वाले 120 लोग गिरफ्तार

बेल्थरा रोड: निजी वाहनों की वजह से रोडवेज को लग रहा है चूना

बेल्थरा रोड: निजी वाहनों की वजह से रोडवेज को लग रहा है चूना

UP politics

पीजीआई व केजीएमयू में शुरू होगी एयर एंबुलेंस सुविधा, मरीजों को मिलेगी राहत

Recommended

पाक शाला

जैविक खेती के जरिए किसान की आय में हो सकती है वृद्धि

4 days ago
एसआईआर

फॉर्म 7 के जरिए नाम कटवाने वाले व्यक्ति को देनी होगी अपनी जानकारी

5 days ago
Revolutionary

महान क्रांतिकारी डॉ.गया प्रसाद कटियार ने 46 दिनों तक भूख हड़ताल कर विश्व रिकार्ड बनाया था

5 years ago
Health

“शुद्ध भोजन” से होगी “शुद्ध सोच”, शुरू होगा जन-आंदोलन

1 week ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

यूपी के हर जिले में खुलेंगे इमरजेंसी ट्रॉमा सेंटर

गांधीवादी छात्रों ने उठाई ग्रामीण रोजगार की आवाज

गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में प्रतिभाग करेंगी यूपी की 14 लखपति दीदियां

सरदार पटेल के नाम पर हो किसान पथ का नामकरण

नाम “सांसद खेल प्रतियोगिता”, लेकिन सांसद को ही कर दिया गया नजरअंदाज!

पैतृक संपत्ति के बंटवारे की रजिस्ट्री अब सिर्फ 10 हजार रुपये में

Trending

Yogi Cabinet.
बड़ी खबर

दिव्यांग पेंशन 300 से बढ़कर 1000 रुपए, 11 लाख से अधिक लाभार्थी लाभांवित

by up80.online
February 13, 2026
0

योगी सरकार का बजट विकसित उत्तर प्रदेश 2047 का मजबूत आधार : मंत्री नरेंद्र कश्यप छात्रवृत्ति, विवाह...

पाक शाला

जैविक खेती के जरिए किसान की आय में हो सकती है वृद्धि

February 9, 2026
एसआईआर

फॉर्म 7 के जरिए नाम कटवाने वाले व्यक्ति को देनी होगी अपनी जानकारी

February 8, 2026
Health

“शुद्ध भोजन” से होगी “शुद्ध सोच”, शुरू होगा जन-आंदोलन

February 5, 2026
SIR

फॉर्म 7 के जरिए मतदाताओं के नाम कटवाने का प्रयास कर रही है भाजपा

February 4, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

दिव्यांग पेंशन 300 से बढ़कर 1000 रुपए, 11 लाख से अधिक लाभार्थी लाभांवित

जैविक खेती के जरिए किसान की आय में हो सकती है वृद्धि

फॉर्म 7 के जरिए नाम कटवाने वाले व्यक्ति को देनी होगी अपनी जानकारी

“शुद्ध भोजन” से होगी “शुद्ध सोच”, शुरू होगा जन-आंदोलन

फॉर्म 7 के जरिए मतदाताओं के नाम कटवाने का प्रयास कर रही है भाजपा

शिक्षा: बलिया के इस परिवार की चारों बेटियां हैं रोल मॉडल

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online