यूपी80 न्यूज, लखनऊ/पटना
लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर उत्तर प्रदेश Uttar Pradesh में विपक्ष की प्रमुख पार्टी समाजवादी पार्टी एवं बिहार में सत्तासीन जनता दल (यू) ने दो महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। सपा Samajwadi Party प्रमुख अखिलेश यादव Akhilesh Yadav ने सांसद एसटी हसन Dr ST Hasan को लोकसभा में पार्टी का नेता घोषित किया है तो दूसरी ओर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार Nitish Kumar की पार्टी जनता दल (यू) JDU ने अपने कद्दावर मंत्री श्रवण कुमार Minister Shravan Kumar को उत्तर प्रदेश का प्रभारी नियुक्त किया है।
फिलहाल श्रवण कुमार बिहार सरकार में ग्रामीण विकास मंत्री हैं एवं कुर्मी Kurmi बिरादरी से आते हैं। माना जा रहा है कि श्रवण कुमार के जरिए जदयू उत्तर प्रदेश के कुर्मी मतदाताओं में सेंध लगाने की रणनीति बना रही है।

उधर, सपा ने डॉ. एसटी हसन को लोकसभा में पार्टी का नेता नियुक्त कर मुस्लिम मतदाताओं को बड़ा संदेश दिया है। डॉ.हसन फिलहाल मुरादाबाद से सांसद हैं।