• About
  • Advertise
  • Contact
Sunday, May 31, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home यूपी

निकाय चुनाव: भाजपा के बागी प्रत्याशी बिगाड़ रहे हैं चुनावी समीकरण

प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी का ऐलान-यदि पार्टी के बागी प्रत्याशी नहीं बैठे तो सांसद, विधायक और पदाधिकारियों की जिम्मेदारी तय होगी

up80.online by up80.online
April 27, 2023
in यूपी, राजनीति
0
BJP

भाजपा

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

यूपी80 न्यूज, लखनऊ

उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव में भाजपा के बागी नेता भी दम भर रहे हैं। इन बागी नेताओं की वजह से कई सीटों पर भाजपा उम्मीदवारों को पसीना बहाना पड़ रहा है। राज्य के हर जिले में पार्टी के पुराने नेता पार्टी प्रत्याशियों के खिलाफ मोर्चा खोले हुए है। पार्टी के कई सांसद और विधायक अपने परिजन को टिकट न दिला पाने की वजह से खफा हैं। उनके परिजन बगावत पर उतर पड़े हैं।

Corona
भूपेंद्र सिंह चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा

हालात ऐसे हैं कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने यह ऐलान किया है कि अगर पार्टी के बागी प्रत्याशी नहीं बैठे तो सांसद, विधायक और पदाधिकारियों की जिम्मेदारी तय होगी। बीजेपी में बागियों की भरमार हो गई है। हर जिले में पार्टी के फैसले के खिलाफ पार्टी के पुराने नेता व कार्यकर्ता अपनी आवाज बुलंद कर रहे हैं। पार्टी के पुराने लोग सवाल कर रहे हैं कि यूपी के जल शक्ति राज्यमंत्री दिनेश खटीक की दो बहनों को चेयरमैन का टिकट कैसे मिल गया, जबकि पार्टी का फैसला था कि किसी मंत्री, सांसद और विधायक के परिजन को टिकट नहीं मिलेगा। मेरठ की हस्तिनापुर सीट से विधायक और राज्यमंत्री दिनेश खटीक की बहन वर्षा मोघा को बीजेपी ने सहारनपुर के सरसावा अध्यक्ष पद का प्रत्याशी बनाया है। इस सीट से पहले वर्षा के पति विजेंद्र मोघा चेयरमैन रहे हैं। आरोप है कि राज्यमंत्री ने बहनोई की जगह अपनी एक बहन को हस्तिनापुर सीट से और दूसरी बहन सुधा देवी को मेरठ की एक अन्य अध्यक्ष पद की सीट पर टिकट दिलाया है।

बदायूं की वजीरगंज नगर पंचायत में पार्टी ने ब्रजेश सिंह की पत्नी संगीता को प्रत्याशी बनाया है। इससे खफा विधायक के दो करीबियों की पत्नी शंकुलता और ममता ने नामांकन दाखिल किया है। प्रयागराज में भी पार्टी के दो सीनियर मंत्री एक-दूसरे के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं। दोनों मंत्रियों के बीच अनबन का कारण सपा से बीजेपी में शामिल किए गए रईस शुक्ला बने हैं। रईस शुक्ला ने कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी के खिलाफ चुनाव लड़ा था। नंदी को बताए बिना डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य रईस शुक्ला को पार्टी में ले आए, जिसके चलते नंदी नाराज हैं। बरेली, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, संतकबीर नगर, सिद्धार्थनगर, उन्नाव, गाजियाबाद में पार्टी के बागी नेता पार्टी के समीकरण बिगाड़ रहे हैं। शाहजहांपुर में पार्टी के नेता सपा के मेयर प्रत्याशी को पार्टी में चार घंटे पहले लाकर उन्हें पार्टी का मेयर प्रत्याशी घोषित किए जाने से खफा हैं।

पार्टी नेताओं का कहना है कि कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना ने अपनी इमेज बेहतर करने के लिए सपा के प्रत्याशी को पार्टी पर थोप दिया है, अब वही अपने दम पर पार्टी के प्रत्याशी को जिताएं। अयोध्या के बीजेपी जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ने बैठक में तेवर दिखा दिए। उनका कहना है कि बीजेपी ने अयोध्या नगर निगम में जिसको मेयर का प्रत्याशी बनाया है, उसे पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी जानते नहीं हैं। पहले कभी पार्टी में नहीं रहे। हर जिले में पार्टी नेताओं की ऐसी नाराजगी को देखते हुए बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी अब आगे आए हैं।

मंगलवार को प्रदेश अध्यक्ष श्री चौधरी ने पार्टी मुख्यालय में निकाय चुनाव में टिकट न मिलने से नाराज होकर बगावत करने वाले कार्यकर्ताओं के बारे में जानकारी ली। उनको हर हाल में मनाकर मैदान से हटाने का फरमान सुनाया है। भूपेंद्र चौधरी ने कहा है कि पार्टी के विधायक, सांसद और पार्टी पदाधिकारी जिस दावेदार की पैरवी कर रहे थे, वह टिकट न मिलने के कारण अगर बगावत कर चुनाव लड़ रहा है तो उसे मैदान से हटाया जाए। भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि अगर फिर भी कोई बगावत कर चुनाव लड़ा तो विधायक, सांसद और पदाधिकारी की जिम्मेदारी तय होगी।

कहा जा रहा है कि अगर समय रहते बागियों को मैदान से नहीं हटाया गया तो निकाय चुनाव में नुकसान होगा और दूसरा लोकसभा चुनाव तक क्षेत्र में पार्टी का माहौल खराब रहेगा। पार्टी के कार्यकर्ताओं की नाराजगी का नुकसान भी झेलना पड़ेगा, जिसके चलते निकाय चुनाव में वोट प्रतिशत भी गिरेगा।  भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि सांसद, विधायक और पार्टी के पदाधिकारी मिलकर बागी उम्मीदवारों को हर हाल में समझाकर चुनाव मैदान से हटाकर पार्टी प्रत्याशी की राह आसान करें। भूपेंद्र चौधरी का प्रयास कितना असरदार साबित होता है, यह तो रिजल्ट बतायेगा।

Barabanki
Naman trading co , Barabanki
Previous Post

निकाय चुनाव: पहले चरण में दो अध्यक्ष और  86 पार्षद निर्विरोध निर्वाचित

Next Post

महिला पहलवानों के समर्थन में प्रदर्शन कर रहे एलयू के छात्र व आइसा कार्यकर्ता गिरफ्तार

up80.online

up80.online

Related Posts

DK Shivkumar
अन्य राज्य

क्या डीके शिवकुमार के बाद यूपी के इस नेता की खुलेगी किस्मत?

May 30, 2026
लखनऊ में 31 मई को होगा “अर्जक संघ” का कार्यक्रम
यूपी

लखनऊ में 31 मई को होगा “अर्जक संघ” का कार्यक्रम

May 29, 2026
तेरहवीं का बहिष्कार कर नम आंखों से दी श्रद्धांजलि
यूपी

तेरहवीं का बहिष्कार कर नम आंखों से दी श्रद्धांजलि

May 28, 2026
Next Post
महिला खिलाड़ी

महिला पहलवानों के समर्थन में प्रदर्शन कर रहे एलयू के छात्र व आइसा कार्यकर्ता गिरफ्तार

अंगद यादव

बहुचर्चित अधिवक्ता राजनारायण सिंह हत्याकांड में पूर्व मंत्री अंगद यादव सहित चार को उम्र कैद

Pawani Maddheshia

मऊ की इस बेटी की प्रतिभा से प्रभावित हुए मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

तेरहवीं का बहिष्कार कर नम आंखों से दी श्रद्धांजलि

तेरहवीं का बहिष्कार कर नम आंखों से दी श्रद्धांजलि

3 days ago
DK Shivkumar

क्या डीके शिवकुमार के बाद यूपी के इस नेता की खुलेगी किस्मत?

14 hours ago
लखनऊ में 31 मई को होगा “अर्जक संघ” का कार्यक्रम

लखनऊ में 31 मई को होगा “अर्जक संघ” का कार्यक्रम

2 days ago
आदर्श कटियार को कांग्रेस ने दी बड़ी जिम्मेदारी

आदर्श कटियार को कांग्रेस ने दी बड़ी जिम्मेदारी

5 days ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

सोनभद्र: खनन कार्य में लापरवाही, 7 अधिकारियों पर एक्शन

“शिक्षा का अधिकार” लिखे बैग जलाने से मचा हड़कंप

राज्य कर्मचारियों को परेशान कर रही है सरकार: तिवारी

दरोगा भर्ती परीक्षा की तिथि जारी, इस दिन डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

परचून की दुकान, इंस्पेक्टर, चपरासी व प्रिंसिपल के बच्चों ने सिविल सर्विसेज एग्जाम पास किया

एसआईआर: एनजीएसपी पर आईं 92,497 शिकायतें 

Trending

DK Shivkumar
अन्य राज्य

क्या डीके शिवकुमार के बाद यूपी के इस नेता की खुलेगी किस्मत?

by up80.online
May 30, 2026
0

कर्नाटक के नए मुखिया डीके शिवकुमार सत्येंद्र पीएस, नई दिल्ली सिद्धारमैया अति पिछड़ी कुरुबा जाति के नेता...

लखनऊ में 31 मई को होगा “अर्जक संघ” का कार्यक्रम

लखनऊ में 31 मई को होगा “अर्जक संघ” का कार्यक्रम

May 29, 2026
तेरहवीं का बहिष्कार कर नम आंखों से दी श्रद्धांजलि

तेरहवीं का बहिष्कार कर नम आंखों से दी श्रद्धांजलि

May 28, 2026
आदर्श कटियार को कांग्रेस ने दी बड़ी जिम्मेदारी

आदर्श कटियार को कांग्रेस ने दी बड़ी जिम्मेदारी

May 25, 2026
झुका नगर निगम, सपा पार्षद को दिलाई शपथ

झुका नगर निगम, सपा पार्षद को दिलाई शपथ

May 25, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

क्या डीके शिवकुमार के बाद यूपी के इस नेता की खुलेगी किस्मत?

लखनऊ में 31 मई को होगा “अर्जक संघ” का कार्यक्रम

तेरहवीं का बहिष्कार कर नम आंखों से दी श्रद्धांजलि

आदर्श कटियार को कांग्रेस ने दी बड़ी जिम्मेदारी

झुका नगर निगम, सपा पार्षद को दिलाई शपथ

“सेल्फी स्टेशन” के जरिए लोगों को सड़क सुरक्षा का संदेश

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online