• About
  • Advertise
  • Contact
Saturday, May 30, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home अन्य राज्य

केजीएमयू के डॉक्टरों ने रचा इतिहास, एक नस के सहारे लटकी गर्दन को जोड़कर युवक की जान बचाई

up80.online by up80.online
August 9, 2022
in अन्य राज्य, दिल्ली, देश, बड़ी खबर, बिहार, यूपी
0
KGMU

केजीएमयू के डॉक्टरों ने एक नस के सहारे लटकी गर्दन को जोड़कर युवक की जान बचाई

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

पांच घंटे चला ऑपरेशन, मरीज के स्वास्थ्य में तेजी से हो रहा है सुधार: डॉ.शैलेंद्र यादव, विभागाध्यक्ष्र थोरेसिक विभाग, केजीएमयू

यूपी80 न्यूज, लखनऊ

किंग जॉर्ज मेडिकल विश्वविद्यालय (केजीएमयू KGMU) लखनऊ के थोरेसिक विभाग Thoracic department के विभागाध्यक्ष डॉ. शैलेंद्र यादव Dr. Shailendra Yadav की टीम ने महज एक नस के सहारे लटकी गर्दन को जोड़कर सीतापुर Sitapur निवासी युवक को नया जीवन दिया। करीब पांच घंटे तक चली जटिल सर्जरी के बाद उसकी जान खतरे से बाहर है।

सीतापुर के लहरपुर का युवक 27 जुलाई को हादसे का शिकार हुआ था। अचानक आए जानवर से बचने की कोशिश में उसकी बाइक सड़क से नीचे चली गई और वह लड़खड़ाकर गिर पड़ा। इस दौरान खेत के किनारे लगे लोहे के कंटीले तार से रगड़ने से उसकी गर्दन कट गई। सिर्फ एक नस के सहारे उसका सिर बाकी धड़ से जुड़ा रह गया। सांस और खाने की नली भी कट गई थीं। ऐसी हालत में घरवाले उसे लेकर सीधे केजीएमयू पहुंचे। यहां थोरेसिक विभाग के अध्यक्ष डॉ. शैलेंद्र यादव की निगरानी में मरीज को भर्ती किया गया। डॉ.शैलेंद्र यादव ने बताया कि युवक की सांस की नली पूरी तरह से कट चुकी थी, जो गले के पास लटक रही थी। अच्छी बात यह रही कि उसकी सांस की नली में कुछ फंसा नहीं था। वह उसी लटकती नली के सहारे सांस लेता रहा। अस्पताल पहुंचने पर ऑक्सीजन देने के लिए इसी नली में ट्यूब डालकर युवक की जान बचाई गई।

डॉ.शैलेंद्र यादव
डॉ.शैलेंद्र यादव, विभागाध्यक्ष, थोरेसिक विभाग, केजीएमयू

पांच घंटे चला ऑपरेशन:

डॉ.शैलेंद्र यादव ने युवक को बचाने के लिए तुरंत ऑपरेशन करने का फैसला किया। उन्होंने बताया कि सबसे पहले खून और फिर खाने व सांस की नली को जोड़ा गया। रात आठ बजे के करीब शुरू हुआ ऑपरेशन एक बजे के करीब पूरा हुआ। एक सप्ताह बाद मरीज की हालत में काफी सुधार आया। अब वह धीरे-धीरे बोल पा रहा है।

agriculture company
www.growfarm.in

भारतीय ओबीसी महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौ.लौटनराम निषाद ने डॉ. शैलेन्द्र यादव के इस अभूतपूर्व कार्य के लिए बधाई देते हुए कहा कि डॉक्टर भगवान का रूप होता है, उसे डॉ. शैलेन्द्र यादव जी ने चरितार्थ कर दिया है।

ऑपरेशन टीम में डॉ.शैलेंद्र यादव, ट्रॉमा सर्जरी विभाग के डॉ. यादवेंद्र, प्लास्टिक सर्जरी विभाग के अध्यक्ष डॉ. विजय कुमार, एनीस्थीसिया विभाग के डॉ. तन्मय तिवारी और आईसीयू के प्रमुख डॉ. जिया शामिल रही। कुलपति लेफ्टिनेन्ट जनरल प्रोफेसर बिपिन पुरी ने टीम को बधाई दी ।

Previous Post

रोटरी क्लब ने नेत्रहीन बच्चों को दिया कपड़े व खाद्य पदार्थ

Next Post

अगस्त क्रांति के दिन बिहार में जदयू और भाजपा में हुआ तलाक, नीतीश फिर बनेंगे सीएम व तेजस्वी बनेंगे डिप्टी सीएम

up80.online

up80.online

Related Posts

लखनऊ में 31 मई को होगा “अर्जक संघ” का कार्यक्रम
यूपी

लखनऊ में 31 मई को होगा “अर्जक संघ” का कार्यक्रम

May 29, 2026
तेरहवीं का बहिष्कार कर नम आंखों से दी श्रद्धांजलि
यूपी

तेरहवीं का बहिष्कार कर नम आंखों से दी श्रद्धांजलि

May 28, 2026
आदर्श कटियार को कांग्रेस ने दी बड़ी जिम्मेदारी
यूपी

आदर्श कटियार को कांग्रेस ने दी बड़ी जिम्मेदारी

May 25, 2026
Next Post
Nitish Kumar

अगस्त क्रांति के दिन बिहार में जदयू और भाजपा में हुआ तलाक, नीतीश फिर बनेंगे सीएम व तेजस्वी बनेंगे डिप्टी सीएम

सपा

जिनके मुख्यालय पर 52 सालों से तिरंगा नहीं फहराया गया, उन्हें देशवासियों से माफी मांगनी चाहिए: राजीव राय, राष्ट्रीय प्रवक्ता, सपा  

VK Sinha

बिहार में सत्ता बदलते ही विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा को हटाने का आया प्रस्ताव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

तेरहवीं का बहिष्कार कर नम आंखों से दी श्रद्धांजलि

तेरहवीं का बहिष्कार कर नम आंखों से दी श्रद्धांजलि

2 days ago
लखनऊ में 31 मई को होगा “अर्जक संघ” का कार्यक्रम

लखनऊ में 31 मई को होगा “अर्जक संघ” का कार्यक्रम

23 hours ago
आदर्श कटियार को कांग्रेस ने दी बड़ी जिम्मेदारी

आदर्श कटियार को कांग्रेस ने दी बड़ी जिम्मेदारी

5 days ago
झुका नगर निगम, सपा पार्षद को दिलाई शपथ

झुका नगर निगम, सपा पार्षद को दिलाई शपथ

5 days ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

“शिक्षा का अधिकार” लिखे बैग जलाने से मचा हड़कंप

राज्य कर्मचारियों को परेशान कर रही है सरकार: तिवारी

दरोगा भर्ती परीक्षा की तिथि जारी, इस दिन डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

परचून की दुकान, इंस्पेक्टर, चपरासी व प्रिंसिपल के बच्चों ने सिविल सर्विसेज एग्जाम पास किया

एसआईआर: एनजीएसपी पर आईं 92,497 शिकायतें 

चुनाव खर्च की नहीं दी जानकारी, आयोग ने ठहराया अयोग्य

Trending

लखनऊ में 31 मई को होगा “अर्जक संघ” का कार्यक्रम
यूपी

लखनऊ में 31 मई को होगा “अर्जक संघ” का कार्यक्रम

by up80.online
May 29, 2026
0

कार्यक्रम में राष्ट्रीय वैचारिक हस्तियां भाग लेंगी यूपी 80 न्यूज़, लखनऊ अर्जक संघ के 59वें स्थापना दिवस...

तेरहवीं का बहिष्कार कर नम आंखों से दी श्रद्धांजलि

तेरहवीं का बहिष्कार कर नम आंखों से दी श्रद्धांजलि

May 28, 2026
आदर्श कटियार को कांग्रेस ने दी बड़ी जिम्मेदारी

आदर्श कटियार को कांग्रेस ने दी बड़ी जिम्मेदारी

May 25, 2026
झुका नगर निगम, सपा पार्षद को दिलाई शपथ

झुका नगर निगम, सपा पार्षद को दिलाई शपथ

May 25, 2026
“सेल्फी स्टेशन” के जरिए लोगों को सड़क सुरक्षा का संदेश

“सेल्फी स्टेशन” के जरिए लोगों को सड़क सुरक्षा का संदेश

May 22, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

लखनऊ में 31 मई को होगा “अर्जक संघ” का कार्यक्रम

तेरहवीं का बहिष्कार कर नम आंखों से दी श्रद्धांजलि

आदर्श कटियार को कांग्रेस ने दी बड़ी जिम्मेदारी

झुका नगर निगम, सपा पार्षद को दिलाई शपथ

“सेल्फी स्टेशन” के जरिए लोगों को सड़क सुरक्षा का संदेश

सरदार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष को पितृशोक

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online