• About
  • Advertise
  • Contact
Friday, October 2, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home अन्य राज्य

देश के आईआईएम व आईआईटी में सामान्य वर्ग से हैं 80% फैकल्टी मेंबर, आईआईएम इंदौर में 97.2% सामान्य वर्ग से

केंद्रीय शैक्षणिक संस्थानों में विविधता और समावेशन को बढ़ावा देने के लिए तुरंत ओबीसी आरक्षण लागू हो: सांसद पी विल्सन

up80.online by up80.online
December 14, 2024
in अन्य राज्य, दिल्ली, देश, बड़ी खबर
0
IIMs

आल इंडिया ओबीसी स्टूडेंट्स एसोसिएशन के पदाधिकारी

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

बलिराम सिंह, नई दिल्ली

“देश के कम से कम दो आईआईटी IITs और तीन आईआईएम IIMs में 90% से अधिक फैकल्टी पद सामान्य वर्ग के व्यक्तियों द्वारा भरे गए हैं।” आल इंडिया ओबीसी स्टूडेंट्स एसोसिएशन ने प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक आरटीआई के जरिए प्राप्त जानकारी का खुलासा करते हुए केंद्र सरकार से मांग की कि केंद्रीय शिक्षण संस्थाओं में ओबीसी OBC के पदों पर भर्ती प्रक्रिया में हो रही अनियमितता को दूर करते हुए जल्द से जल्द सभी रिक्त पदों को भरा जाए।

राज्यसभा सदस्य पी विल्सन ने आईआईएम इंदौर में 97.2% फैकल्टी सामान्य वर्ग से हैं, जबकि एससी SC या एसटी ST समुदाय का कोई प्रतिनिधित्व नहीं है। आईआईएम उदयपुर और आईआईएम लखनऊ में भी 90% से अधिक फैकल्टी सामान्य वर्ग के हैं। आईआईटी बॉम्बे और आईआईटी खड़गपुर में 90% फैकल्टी सामान्य वर्ग के हैं, जबकि आईआईटी मंडी, गांधीनगर, कानपुर, गुवाहाटी और दिल्ली में भी यही अनुपात 80-90% है।

कुल मिलाकर 13 आईआईएम में फैकल्टी की संरचना 82.8% सामान्य वर्ग, 5% एससी, 1% एसटी, और 9.6% ओबीसी है। वहीं, 21 आईआईटी में यह अनुपात 80% सामान्य वर्ग, 6% एससी, 1.6% एसटी, और 11.2% ओबीसी है।

यह आंकड़े आरक्षित वर्गों के लिए निर्धारित 27% (ओबीसी), 15% (एससी), और 7.5% (एसटी) के मानकों से काफी पीछे हैं। देश के सात आईआईएम में 256 फैकल्टी पद खाली हैं, जिनमें 88 ओबीसी, 54 एससी, और 30 एसटी के लिए आरक्षित हैं। इसी तरह, 11 आईआईटी में 1,557 फैकल्टी पद खाली हैं, जिनमें 415 ओबीसी, 234 एससी, और 129 एसटी के लिए आरक्षित हैं।

ऑल इंडिया ओबीसी स्टूडेंट एसोसिएशन के राष्ट्रीय सलाहकार इंजी.  आला रामकृष्णा ने कहा कि इस तरह की असमानताएं न केवल आरक्षण नीति का उल्लंघन हैं, बल्कि यह प्रणालीगत बहिष्कार को भी बढ़ावा देती हैं, जिससे शिक्षा में विविधता और हाशिए पर पड़े समुदायों की आकांक्षाओं पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।

एआईओबीसीएसए के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौड़ किरण कुमार ने कहा कि आईआईटी पटना और आईआईएम जम्मू जैसे संस्थान अपेक्षाकृत बेहतर आरक्षण नीति के अनुपालन का पालन कर रहे हैं, जिससे यह साबित होता है कि उचित प्रतिबद्धता और निगरानी से इन मानकों का पालन संभव है। एआईओबीसीएसए के राष्ट्रीय संयोजक पंकज राजशेखर कुशवाहा ने संगठन की तरफ से केंद्र सरकार से मांग करते हुए कहा कि केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय से आईआईटी और आईआईएम में फैकल्टी भर्ती प्रक्रियाओं की स्वतंत्र समीक्षा कराई जाए, फैकल्टी नियुक्तियों में आरक्षण नीतियों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए।

पारदर्शी फैकल्टी रोस्टर बनाए जाएं और उन्हें सार्वजनिक डोमेन में रखा जाए। ओबीसी, एससी, और एसटी के लिए आरक्षित रिक्त फैकल्टी पदों को शीघ्र भरा जाए और आरक्षण मानदंडों के पालन की निगरानी के लिए जवाबदेही तंत्र स्थापित किया जाए।

राज्यसभा सांसद पी. विल्सन ने इस मुद्दे पर तुरंत कार्रवाई की आवश्यकता पर जोर दिया और मंत्रालय से इसे शीघ्र हल करने की अपील की। एआईओबीसीएसए के राष्ट्रीय सलाहकार इंजी. अला रामकृष्णा, राष्ट्रीय अध्यक्ष गौड़ किरण कुमार, राष्ट्रीय संयोजक पंकज राजशेखर कुशवाहा, राष्ट्रीय समन्वयक रितु, राष्ट्रीय सचिव पुष्प राज और कृषि विश्वविद्यालय प्रभारी अरविंद ने प्रेस बैठक में भाग लिया।

देखते रहिए यूपी80: मूसलाधार बारिश में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के आवास पर प्रदर्शन करते 69000 शिक्षक भर्ती घोटाला के दलित- पिछड़ा वर्ग के पीड़ित छात्र

journalist
Baliram Singh, Journalist
Previous Post

चौधरी अजित सिंह को पदम् बिभूषण सम्मान देने की मांग

Next Post

बिजली के निजीकरण से 50 हजार संविदा कर्मियों की जाएगी नौकरी!

up80.online

up80.online

Related Posts

संजय निषाद की नाराजगी दूर करने निषाद पार्टी के दफ्तर पहुंचे विनोद तावड़े
बड़ी खबर

संजय निषाद की नाराजगी दूर करने निषाद पार्टी के दफ्तर पहुंचे विनोद तावड़े

September 19, 2026
ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक
अखिलेश यादव

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

September 1, 2026
Uttar Pradesh
अन्य राज्य

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

August 13, 2026
Next Post
पॉवर प्लांट

बिजली के निजीकरण से 50 हजार संविदा कर्मियों की जाएगी नौकरी!

OBC

ओबीसी आयोग के अध्यक्ष ने रामसनेही घाट के एसडीएम को तलब किया

UP assembly

विधानमंडल का शीतकालीन सत्र 16 दिसंबर से, 17 को पेश हो सकता है अनुपूरक बजट

Recommended

BJP

क्या इस बार भी गोरखपुर-आजमगढ़ मंडल के पटेल होंगे नजरअंदाज

1 day ago
दीपशिखा सिंह

मऊ जनपद की बेटी दीपशिखा सिंह बनीं बिल्थरारोड की एसडीएम

4 years ago
UP assembly

बेटे के सिर जीत का सेहरा बांधने में असफल रहे नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी

5 years ago
नंदी

मंत्री नंद गोपाल नंदी को एससी-एसटी मामले में एक साल की सजा

4 years ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

अयोध्या विकास प्राधिकरण के ओएसडी वाराणसी का नगर मजिस्ट्रेट नियुक्त

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

आजम खान के खिलाफ मुकदमे लड़ रहे 6 शासकीय अधिवक्ताओं की सेवा समाप्त

पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक में उठा 68500 शिक्षक भर्ती का मुद्दा

Trending

BJP
यूपी

क्या इस बार भी गोरखपुर-आजमगढ़ मंडल के पटेल होंगे नजरअंदाज

by up80.online
October 1, 2026
0

बढ़ सकती है क्षेत्रीय असंतुलन की समस्या देवी सिंह के बाद अब तक राज्यसभा व विधान परिषद...

संजय निषाद की नाराजगी दूर करने निषाद पार्टी के दफ्तर पहुंचे विनोद तावड़े

संजय निषाद की नाराजगी दूर करने निषाद पार्टी के दफ्तर पहुंचे विनोद तावड़े

September 19, 2026
ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

September 1, 2026
Uttar Pradesh

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

August 13, 2026
पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

August 13, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

क्या इस बार भी गोरखपुर-आजमगढ़ मंडल के पटेल होंगे नजरअंदाज

संजय निषाद की नाराजगी दूर करने निषाद पार्टी के दफ्तर पहुंचे विनोद तावड़े

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

प्रेमी से बात करने पर रोका तो किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online