• About
  • Advertise
  • Contact
Tuesday, September 1, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home बड़ी खबर

मुकुट बिहारी वर्मा का होगा ‘डिमोशन’ या स्वतंत्रदेव सिंह का ‘प्रमोशन’ !

up80.online by up80.online
July 13, 2019
in बड़ी खबर, यूपी, राजनीति
0
BJP kurmi leader Swatantra dev singh and Mukut Bihari Verma

मुकुट बिहारी वर्मा का होगा डिमोशन या स्वतंत्र देव सिंह का होगा प्रमोशन!

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

भाजपा शीर्ष नेतृत्व जल्द लेगा फैसला

लखनऊ, 8 जुलाई

भाजपा के झंडाबरदार नेता स्वतंत्रदेव सिंह का ‘प्रमोशन’ होगा या योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा का ‘डिमोशन’ होगा। इन दिनों सत्ता के गलियारों में ये चर्चा का विषय बना हुआ है। चूंकि अगले कुछ दिनों में योगी कैबिनेट का विस्तार होने वाला है। तो लाजमी है कि चर्चा में ये दोनों पिछड़े नेता भी शामिल हैं।

बता दें कि योगी सरकार के तीन कैबिनेट मंत्रियों के सांसद बनने और सुहलदेव भारत समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर की बर्खास्तगी के बाद मंत्रिमंडल में चार महत्वपूर्ण पद रिक्त हो गए हैं। वैसे भी योगी सरकार में आवश्यकता के मुताबिक मंत्रियों की संख्या (43) काफी कम  है। ऐसे में माना जा रहा है कि योगी कैबिनेट का विस्तार कभी भी हो सकता है।

यह भी पढ़िये: आशीष पटेल, अशोक कटारिया, विद्यासागर सोनकर बन सकते हैं योगी सरकार में मंत्री

चूंकि इस चर्चा में स्वतंत्रदेव सिंह और मुकुट बिहारी वर्मा के शामिल होने के कई कारण है। बता दें कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.महेंद्र नाथ पांडेय मोदी मंत्रिमंडल में कैबिनेट मंत्री बन गए हैं। ऐसी स्थिति में उन्हें प्रदेश अध्यक्ष पद छोड़ना पड़ेगा। चूंकि भाजपा शीर्ष नेतृत्व प्रदेश के किसी पिछड़ा नेता को प्रदेश अध्यक्ष बनाना चाहता है। ऐसे में स्वतंत्रदेव सिंह का नाम सबसे आगे हैं। स्वतंत्रदेव सिंह को फिलहाल संगठन का सबसे मजबूत नेता माना जाता है। साथ ही वह पिछड़ा वर्ग (कुर्मी) से आते हैं। स्वतंत्रदेव सिंह को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और संघ का करीबी भी माना जाता है। चर्चा यह भी है कि यदि स्वतंत्रदेव सिंह को प्रदेश अध्यक्ष नहीं बनाया जाता है तो इन्हें स्वतंत्र प्रभार से प्रमोशन देते हुए योगी कैबिनेट में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जा सकती है।

यह भी पढ़िये: योगी जी का चला चाबुक, 201 नकारा कर्मी जबरन हुए सेवानिवृत्त

दूसरी ओर, पार्टी के एक और कद्दावर नेता मुकुट बिहारी वर्मा हैं। मुकुट बिहारी वर्मा फिलहाल योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं। कुर्मी समाज से आने एवं तराई क्षेत्र में अच्छी पकड़ की वजह से मुकुट बिहारी वर्मा का कद काफी बड़ा माना जाता है, लेकिन हालही में संपन्न लोकसभा चुनाव में मुकुट बिहारी वर्मा अंबेडकर नगर लोकसभा क्षेत्र से 95880 वोटों से चुनाव हार गए। चूंकि अंबेडकर नगर संसदीय क्षेत्र कुर्मी बहुल इलाका है, बावजूद इसके यहां से मुकुट बिहारी वर्मा बसपा उम्मीदवार से चुनाव हार गए। ऐसे में उनकी साख पर बट्टा लगना स्वाभाविक है। बताया जा रहा है कि अंबेडकर नगर में स्थानीय नेताओं ने मुकुट बिहारी वर्मा का साथ नहीं दिया। उन्होंने भीतरघात किया। जिसकी वजह से मुकुट बिहारी को हार का स्वाद चखना पड़ा। ऐसे में अब सवाल उठ रहा है कि मुकुट बिहारी वर्मा की स्थिति ज्यों की त्यों रहती है या उनका डिमोशन होगा ! हालांकि मुकुट बिहारी वर्मा बहराइच से हैं और वहां का भाजपा प्रत्याशी लोकसभा चुनाव जीत गया है। अत: किसी भी निर्णय से पहले शीर्ष नेतृत्व सभी विषयों पर विचार कर रहा है।

यह भी पढ़िये: सुधरना नहीं चाहते हैं भाजपा विधायक धनंजय कन्नौजिया, कर्मचारी को चाटा मारने का आरोप

Previous Post

सुधरना नहीं चाहते भाजपा विधायक धनंजय कन्नौजिया, कर्मचारी को चाटा मारने का आरोप

Next Post

एमपी से यूपी में ब्याह कर आते ही आदिवासी से दलित हो जाती है कोल समाज की बेटी

up80.online

up80.online

Related Posts

ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक
अखिलेश यादव

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

September 1, 2026
Uttar Pradesh
अन्य राज्य

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

August 13, 2026
पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला
अन्य राज्य

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

August 13, 2026
Next Post
ब्याह कर आते ही आदिवासी से दलित बन जाती है कोल समाज की बेटी

एमपी से यूपी में ब्याह कर आते ही आदिवासी से दलित हो जाती है कोल समाज की बेटी

2019 लोकसभा चुनाव में भाजपा के हारे हुए प्रत्याशी

  लोकसभा 2019: यूपी से हारने वाले ये हैं भाजपा के 'सूरमा'

Bijar society should be included in Scheduled Tribes.

बियार समाज को मिले आदिवासी का दर्जा, अनुप्रिया पटेल ने केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा को लिखा पत्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

10 hours ago
दिलीप पटेल

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

2 months ago
अखिलेश

सपा सरकार में यादव जाति के कितने एसडीएम हुए थे भर्ती, देखें आंकड़ा

4 years ago
UP politics

ओबीसी छात्रों के लिए कम्प्यूटर प्रशिक्षण हेतु आवेदन की तिथि बढ़ाई गई

2 years ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

अयोध्या विकास प्राधिकरण के ओएसडी वाराणसी का नगर मजिस्ट्रेट नियुक्त

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

आजम खान के खिलाफ मुकदमे लड़ रहे 6 शासकीय अधिवक्ताओं की सेवा समाप्त

पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक में उठा 68500 शिक्षक भर्ती का मुद्दा

नवंबर-दिसंबर में यूपी सहित पांच राज्यों में चुनाव की तैयारी!

Trending

ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक
अखिलेश यादव

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

by up80.online
September 1, 2026
0

डिप्टी सीएम के साले ने सपा की सरकार बनवाने की घोषणा की यूपी80 न्यूज, लखनऊ चुनावी साल...

Uttar Pradesh

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

August 13, 2026
पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

August 13, 2026
किशोरी

प्रेमी से बात करने पर रोका तो किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

August 13, 2026
कौशल पटेल, इसरो

पान की दुकान से ISRO तक पहुंचा किसान का बेटा

August 13, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

प्रेमी से बात करने पर रोका तो किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

पान की दुकान से ISRO तक पहुंचा किसान का बेटा

बिना मान्यता मैरिज हॉल में चल रहा था स्कूल!

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online