• About
  • Advertise
  • Contact
Tuesday, April 14, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home अन्य राज्य

ईवीएम के बारे में झूठा एवं भ्रामक पोस्ट कर अफवाह फैलाने वाले पर कसा शिकंजा, मामला दर्ज

जिलाधिकारी ने एक्स हैण्डल ऑपरेटर को भी पत्र लिखकर उक्त हैण्डल के खिलाफ कार्यवाही का दिया निर्देश

up80.online by up80.online
February 4, 2024
in अन्य राज्य, दिल्ली, देश, यूपी, राजनीति
0
ईवीएम के बारे में झूठा एवं भ्रामक पोस्ट कर अफवाह फैलाने वाले पर कसा शिकंजा, मामला दर्ज
0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

यूपी 80 न्यूज़, चंदौली
चन्दौली के जिलाधिकारी निखिल टी. फुन्डे ने गत दिवस ईवीएम के सम्बन्ध में सोशल मीडिया पर किये गये फर्जी एवं भ्रामक पोस्ट को गम्भीरता से लिया है। एक्स हैण्डल पर गुर्जर @ प्रतिहार सुरेन्दर द्वारा किये भ्रामक पोस्ट को गम्भीरत से लेते हुए उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराये जाने के साथ ही एक्स (ट्विटर) को पत्र लिखकर उक्त हैण्डल के विरूद्ध कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया और थाना चन्दौली में भा.दं.वि 1860 की धारा 505, 507 एवं सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 की धारा 66 (डी) दर्ज कराया गया।
बता दे कि सोशल मीडिया एक्स हैण्डल पर गुर्जर @ प्रतिहार सुरेन्दर द्वारा ईवीएम के सम्बन्ध में ’’स्थान चन्दौली, उत्तर प्रदेश लोकतंत्र से खिलवाड़, स्थानीय लोगों ने एक दुकान के अन्दर रखे 300 से अधिक ई.वी.एम. मशीन पकड़े’’ शीर्षक के साथ वीडियो पोस्ट किया गया। उक्त प्रकरण संज्ञान में आते ही जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी ने इसे गम्भीरता से लेते हुए जांच कराई तो पता चला कि लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2019 से सम्बन्धित वीडियो को आज का दिखाते हुए लोक सभा सामान्य निर्वाचन- 2024 के पूर्व पोस्ट करके झूठ एवं भ्रम फैलाने तथा एक संवैधानिक संस्था (भारत निर्वाचन आयोग) के विरूद्ध आम जनमानस को गुमराह करने तथा शान्ति व्यवस्था तथा निर्वाचन की सुचिता को प्रतिकूल रूप से प्रभावित करने का कुत्सित प्रयास किया गया है। इतना ही नहीं, सम्बन्धित एक्स हैण्डल के अवलोकन से स्पष्ट हुआ कि इस मीडिया हैण्डल द्वारा एक षडयंत्र के तहत हैस टैग द्वारा ’’ई.वी.एम. हटाओ देश बचाओ’’ अभियान चलाकर विभिन्न तिथियों में निर्वाचन प्रक्रिया व ई.वी.एम. पर भ्रामक पोस्ट किये जा रहे हैं। इस एक्स हैण्डल के जाॅच पड़ताल से स्पष्ट है कि एक प्रायोजित सोशल मीडिया नरेटिव निर्वाचन आयोग व निर्वाचन प्रक्रिया के विरूद्ध चलाया जा रहा है।

एक्स हैण्डल पर उपरोक्त पोस्ट दिनांक 29 जनवरी, 2024 की रात को जनपद के पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार की सोशल मीडिया टीम के संज्ञान में आया। तत्काल ही इसे जिला निर्वाचन अधिकारी के संज्ञान में लाया गया। तत्काल् एक्स के उक्त पोस्ट पर dm chandauli के आधिकारिक हैण्डल से प्रकरण का संज्ञान लेते हुए टिप्पणी कर बताया गया कि प्रकरण की जाॅंच तत्काल की जा रही है। जाॅच पूर्ण होने पर पाया गया कि यह वीडियो वर्ष-2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान का है। तत्समय VVPAT को राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में शिफ्ट किया गया था। किसी प्रकार से कोई अनियमित कार्य नहीं हुआ था। पुनः एक्स पर तथ्यों को पोस्ट किया गया एवं इस खबर का सिरे से खंडन किया गया।
अगले ही दिन सुबह एफ.आई.आर. दर्ज कराई गई एवं उसके बाद ट्वीटर (X) को ईमेल भेजकर उपरोक्त हैण्डल को बैन करने हेतु लिखा गया। जिसके सम्बन्ध में (X) द्वारा ईमेल से प्रतिउत्तर दिया गया कि कार्यवाही प्रक्रियाधीन है।

जिलाधिकारी का कहना है कि इस पूरी कार्यवाही के पीछे मंशा है कि कोई व्यक्ति/संस्था निर्वाचन संबंधी किसी भी विषय पर भ्रामक सूचना न फैलाये, जिससे कि निर्वाचन की प्रक्रिया बाधित हो।

जिलाधिकारी निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी निखिल टी. फुन्डे ने कहा कि निर्वाचन कार्यो में लगे सभी सम्बन्धित तथा जिम्मेदार प्राधिकारियों से अपेक्षा की जाती है कि वह आगामी चुनाव तक ई.वी.एम. के रख रखाव एंव ट्रेनिंग आदि के समय उसके प्रयोग आदि को लेकर बेहद सतर्कता बरतें तथा किसी भी अवांछनीय तत्व द्वारा शरारत पूर्ण रवैये को तुरन्त प्रशासन को अवगत करायें, जिससे कि तत्काल उचित कार्यवाही की जा सके।

Previous Post

बेल्थरा रोड: बोलेरो- पिक अप की टक्कर में दो बहनों समेत चार लोगों की मौत

Next Post

पटेल समाज की मांग- संख्या बल के आधार पर संस्थाओं व आयोगों में मिले प्रतिनिधित्व

up80.online

up80.online

Related Posts

“शिक्षा का अधिकार” लिखे बैग जलाने से मचा हड़कंप
बड़ी खबर

“शिक्षा का अधिकार” लिखे बैग जलाने से मचा हड़कंप

April 12, 2026
कुर्मी
यूपी

सुरेश पटेल के परिजनों को न्याय के लिए संघर्ष करेगी कुर्मी महासभा

April 9, 2026
राजकीय पॉलीटेक्निक, लखनऊ
यूपी

राजकीय पॉलीटेक्निक लखनऊ के छात्रों ने सीखा पुस्तकालय प्रबंधन

April 8, 2026
Next Post
पटेल समाज की मांग- संख्या बल के आधार पर संस्थाओं व आयोगों में मिले प्रतिनिधित्व

पटेल समाज की मांग- संख्या बल के आधार पर संस्थाओं व आयोगों में मिले प्रतिनिधित्व

मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने क्यों कहा- पीएम मोदी हैं पसमांदा समाज के सच्चे दोस्त

मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने क्यों कहा- पीएम मोदी हैं पसमांदा समाज के सच्चे दोस्त

69000 शिक्षक भर्ती: पांच महिला अभ्यर्थी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर

69000 शिक्षक भर्ती: पांच महिला अभ्यर्थी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर

Recommended

राजकीय पॉलीटेक्निक, लखनऊ

राजकीय पॉलीटेक्निक लखनऊ के छात्रों ने सीखा पुस्तकालय प्रबंधन

5 days ago
खेल से सीखने की पहल: बेल्थरारोड में शुरू हुआ प्ले-वे स्कूल

खेल से सीखने की पहल: बेल्थरारोड में शुरू हुआ प्ले-वे स्कूल

6 days ago
“शिक्षा का अधिकार” लिखे बैग जलाने से मचा हड़कंप

“शिक्षा का अधिकार” लिखे बैग जलाने से मचा हड़कंप

1 day ago
वैज्ञानिक डॉ संतोष सचान बने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सदस्य

वैज्ञानिक डॉ संतोष सचान बने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सदस्य

2 years ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Nitish Kumar Samajwadi Party Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

परचून की दुकान, इंस्पेक्टर, चपरासी व प्रिंसिपल के बच्चों ने सिविल सर्विसेज एग्जाम पास किया

एसआईआर: एनजीएसपी पर आईं 92,497 शिकायतें 

चुनाव खर्च की नहीं दी जानकारी, आयोग ने ठहराया अयोग्य

कृषक जातियों की समस्याओं का समाधान करेगी “भारतीय समतामूलक महासभा”

कुशवाहा जाएंगे राज्यसभा, 5 मार्च को करेंगे नामांकन

इजराइल में 6,004 यूपी के श्रमिक, परिजनों में बढ़ी चिंता

Trending

“शिक्षा का अधिकार” लिखे बैग जलाने से मचा हड़कंप
बड़ी खबर

“शिक्षा का अधिकार” लिखे बैग जलाने से मचा हड़कंप

by up80.online
April 12, 2026
0

जाँच के लिए बीएसए पहुंचे स्कूल, प्रथम दृष्टया लापरवाही का मामला यूपी 80 न्यूज़, बलिया बलिया जनपद...

कुर्मी

सुरेश पटेल के परिजनों को न्याय के लिए संघर्ष करेगी कुर्मी महासभा

April 9, 2026
राजकीय पॉलीटेक्निक, लखनऊ

राजकीय पॉलीटेक्निक लखनऊ के छात्रों ने सीखा पुस्तकालय प्रबंधन

April 8, 2026
खेल से सीखने की पहल: बेल्थरारोड में शुरू हुआ प्ले-वे स्कूल

खेल से सीखने की पहल: बेल्थरारोड में शुरू हुआ प्ले-वे स्कूल

April 7, 2026
मानसिंह पटेल

गौरव का क्षण — रायबरेली की प्रतिभाओं को नमन….

April 3, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

“शिक्षा का अधिकार” लिखे बैग जलाने से मचा हड़कंप

सुरेश पटेल के परिजनों को न्याय के लिए संघर्ष करेगी कुर्मी महासभा

राजकीय पॉलीटेक्निक लखनऊ के छात्रों ने सीखा पुस्तकालय प्रबंधन

खेल से सीखने की पहल: बेल्थरारोड में शुरू हुआ प्ले-वे स्कूल

गौरव का क्षण — रायबरेली की प्रतिभाओं को नमन….

केरोसिन तेल की सप्लाई होगी आसान, केंद्र सरकार का बड़ा फैसला

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online