यूपी80 न्यूज, बलिया
बिहार स्पेशल आम्र्स पुलिस 18वीं बटालियन की ई कंपनी के जवानों से भरी बस के 29 अक्टूबर को बलिया जनपद के बैरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत रात में करीब 12:30 बजे चांद दियर पेट्रोल पंप के पास अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। ये जवान शांति व्यवस्था ड्यूटी दीपावली, छठ के लिए बिहार के देहरी आन सोन रोहतास से प्राइवेट बस से सीवान जा रहे थे।
इस हादसे में 29 जवान घायल हो गए, जिसमें से 10 जवानों को इलाज के लिए सदर अस्पताल बलिया रेफर किया गया है और शेष 19 जवानों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनवर्षा बैरिया में चल रहा है। बलिया के पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने अस्पताल का दौरा कर जवानों के स्वास्थ्य का हाल चाल लिया।