• About
  • Advertise
  • Contact
Wednesday, June 17, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home यूपी

पिटाई से अपना दल (एस) कार्यकर्ता नाराज, एसपी कार्यालय पर किया प्रदर्शन

up80.online by up80.online
December 30, 2020
in यूपी
0
Kushinagar

एसपी कार्यालय पर अपना दल (एस) कार्यकत्र्ताओं ने किया प्रदर्शन

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

एसपी SP ने दिया जांच का आश्वासन- दोषियों के खिलाफ होगी कार्रवाई

यूपी80 न्यूज, कुशीनगर

कुशीनगर Kushinagar में कार्यकर्ता की पिटाई से नाराज अपना दल (एस) Apna Dal (S के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने बुधवार को एसपी कार्यालय SP Office पर प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। जिलाध्यक्ष विनोद सिंह पटेल Vinod Singh Patel के नेतृत्व में प्रदर्शन कर रहे नाराज कार्यकत्र्ताओं ने दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। मामले की गंभीरता को देखते हुए जनपद के एसपी विनोद कुमार सिंह ने मामले की जांच कराकर दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया।

अपना दल (एस) के जिलाध्यक्ष विनोद सिंह पटेल ने बताया कि पार्टी के शिक्षक मंच के विधानसभा अध्यक्ष गुड्‌डु गुप्ता थाना कप्तानगंज क्षेत्र के ग्राम देउरवा के निवासी हैं। 29 दिसंबर की सुबह उनका ड्राईवर गन्ना लेकर कप्तानगंज शुगर मील जा रहा था। किसान चौक चौराहे पर दो पुलिस कांस्टेबल ने गाड़ी रोक कर ड्राईवर की पिटाई की। ड्राईवर द्वारा सूचित किए जाने पर गुड्‌डु गुप्ता मौके पर पहुंचे और पुलिस से ड्राईवर की पिटाई की वजह जानना चाहा। पुलिस ने गुड्‌डु गुप्ता को थाने लेकर आई और उनका मोबाइल छीन ली। विनोद सिंह पटेल का कहना है कि पुलिस ने थानाध्यक्ष की उपस्थिति में गुड्‌डु गुप्ता की बेल्ट व लात-घूसों से बेरहमी से पिटाई की। पुलिस की इस बर्बरतापूर्ण रवैया से कार्यकत्र्ताओं में गहरी नाराजगी है। इसी मामले को लेकर बुधवार को पार्टी कार्यकत्र्ताओं ने एसपी आवास पर प्रदर्शन किया और न्याय की मांग को लेकर नारेबाजी की।

पढ़ते रहिए www.up80.online वाहन पर जाति का इस्तेमाल किए तो गाड़ी हो जाएगी सीज

विनोद सिंह पटेल का कहना है कि यदि प्रशासन ने तीन दिन के अंदर दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की तो कार्यकत्र्ता सड़क पर उतरेंगे।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष विनोद सिंह पटेल के अलावा उपाध्यक्ष राजन सिंह, महासचिव वासिंद पटेल, शिक्षक मंच के जिलाध्यक्ष रंती देव सिंह, खड्‌डा विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष विरेंद्र सिंह, खड्‌डा के महासचिव विजय सिंह, कुर्मी महासभा के जिलाध्यक्ष राम नरेश सिंह, पडरौना के विधानसभा अध्यक्ष गौरव सिंह, रामकोला के विधानसभा अध्यखक्ष अशोक सिंह सहित जनपद के समस्त पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

एमएलसी आशीष पटेल ने की एसपी से बात:

उधर, अपना दल (एस) के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य आशीष पटेल MLC Ashish Patel ने बुधवार को पंचायत चुनाव Panchayat election की तैयारियों को लेकर कुशीनगर Kushinagar स्थित सर्किट हाउस में पार्टी की बैठक की। उन्होंने संगठन विस्तार को लेकर कार्यकत्र्ताओं के साथ बैठक की और पंचायत चुनाव को लेकर आवश्यक निर्देश दिया। बैठक के दौरान पार्टी कार्यकत्र्ताओं ने गुड्‌डु गुप्ता का मामला उठाया तो एमएलसी आशीष पटेल ने एसपी से फोन पर बात कर दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया। एसपी ने श्री पटेल को दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया।

पढ़ते रहिए www.up80.online अखिल भारतीय न्यायिक सेवा के गठन से ओबीसी, एससी-एसटी का बढ़ेगा प्रतिनिधित्व

Previous Post

आरजेडी का नीतीश को सुझाव-तेजस्वी को सीएम बनाएं और खुद करें पीएम की तैयारी

Next Post

मांझी ने दी भाजपा को चेतावनी, कहा- नीतीश कुमार को कमजोर ना समझे

up80.online

up80.online

Related Posts

OBC
बड़ी खबर

पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक में उठा 68500 शिक्षक भर्ती का मुद्दा

June 16, 2026
Election
बड़ी खबर

नवंबर-दिसंबर में यूपी सहित पांच राज्यों में चुनाव की तैयारी!

June 14, 2026
उपजातियों के भेदों को छोड़कर ‘पटेल’ नाम के सूत्र में बंधें समाज- आरबी सिंह पटेल
अन्य राज्य

उपजातियों के भेदों को छोड़कर ‘पटेल’ नाम के सूत्र में बंधें समाज- आरबी सिंह पटेल

June 12, 2026
Next Post
Bihar

मांझी ने दी भाजपा को चेतावनी, कहा- नीतीश कुमार को कमजोर ना समझे

farmers protest

केंद्र सरकार ने दो छोटी मांगें मानी, लेकिन एमएसपी व तीन कृषि कानूनों पर नहीं बनी बात

Apna Dal (S)

मजबूती से पंचायत चुनाव लड़ेगा अपना दल (एस) : रेखा वर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

OBC

पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक में उठा 68500 शिक्षक भर्ती का मुद्दा

19 hours ago
उपजातियों के भेदों को छोड़कर ‘पटेल’ नाम के सूत्र में बंधें समाज- आरबी सिंह पटेल

उपजातियों के भेदों को छोड़कर ‘पटेल’ नाम के सूत्र में बंधें समाज- आरबी सिंह पटेल

5 days ago
Patel

सरदार पटेल के नाम पर हो किसान पथ का नामकरण

5 months ago
Election

नवंबर-दिसंबर में यूपी सहित पांच राज्यों में चुनाव की तैयारी!

3 days ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

पुलिस मुठभेड़ में अंतरराज्यीय गांजा तस्कर घायल

क्या डीके शिवकुमार के बाद यूपी के इस नेता की खुलेगी किस्मत?

झुका नगर निगम, सपा पार्षद को दिलाई शपथ

गंगोत्री से गंगा सागर तक खिला कमल

सोनभद्र: खनन कार्य में लापरवाही, 7 अधिकारियों पर एक्शन

“शिक्षा का अधिकार” लिखे बैग जलाने से मचा हड़कंप

Trending

OBC
बड़ी खबर

पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक में उठा 68500 शिक्षक भर्ती का मुद्दा

by up80.online
June 16, 2026
0

ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को न्याय दिलाने का प्रस्ताव पास यूपी 80 न्यूज़, लखनऊ उत्तर प्रदेश राज्य...

Election

नवंबर-दिसंबर में यूपी सहित पांच राज्यों में चुनाव की तैयारी!

June 14, 2026
उपजातियों के भेदों को छोड़कर ‘पटेल’ नाम के सूत्र में बंधें समाज- आरबी सिंह पटेल

उपजातियों के भेदों को छोड़कर ‘पटेल’ नाम के सूत्र में बंधें समाज- आरबी सिंह पटेल

June 12, 2026
भानू प्रताप सिंह

आजमगढ़ का एक लाख का इनामी भानू प्रताप सिंह मुठभेड़ में ढेर

June 8, 2026
Indian Train

पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए रेलवे ने चलाईं तीन जोड़ी विशेष ट्रेनें

June 6, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक में उठा 68500 शिक्षक भर्ती का मुद्दा

नवंबर-दिसंबर में यूपी सहित पांच राज्यों में चुनाव की तैयारी!

उपजातियों के भेदों को छोड़कर ‘पटेल’ नाम के सूत्र में बंधें समाज- आरबी सिंह पटेल

आजमगढ़ का एक लाख का इनामी भानू प्रताप सिंह मुठभेड़ में ढेर

पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए रेलवे ने चलाईं तीन जोड़ी विशेष ट्रेनें

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बलिया रेलवे स्टेशन का हुआ गहन निरीक्षण

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online