• About
  • Advertise
  • Contact
Thursday, March 5, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home अन्य राज्य

जेपी का पैतृक गांव सिताबदियारा बना सियासी अखाड़ा

up80.online by up80.online
October 11, 2022
in अन्य राज्य, दिल्ली, देश, बड़ी खबर, बिहार, यूपी
0
सिताबदियारा

लोकनायक जेपी के गांव सिताबदियारा पहुंचे अमित शाह

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

जंयती पर गांव पहुंचे अमित शाह का नीतीश कुमार पर तंज, कहा-जेपी के सिद्धांतों को छोड़कर सत्ता के लिए कांग्रेस की गोद में बैठ गए; नीतीश कुमार का पलटवार-आज जेपी की बात करने वाले आजादी के समय कहां थे?

यूपी80 न्यूज, सिताबदियारा

संपूर्ण क्रांति के प्रेणता ‘लोकनायक’ जयप्रकाश नारायण Jaiprakash Narayan की जयंती पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह Amit Shah जेपी के गांव सिताबदियारा Sitabdiyara पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार Nitish Kumar पर निशाना साधते हुए कहा कि जो आज जेपी के सिद्धांतों को छोड़कर कांग्रेस की गोद में जाकर बैठ गए हैं, उनके खिलाफ दिल खोलकर नारा लगाइए। मैं जयप्रकाश नारायण जी की इस महान जन्मभूमि पर आया हूं। यहां जो आदमकद से भी ऊंची मूर्ति लगाई गई है, उसका प्रण हमारी सरकार ने किया था और इसका कैबिनेट में प्रस्ताव पास किया। आज वह प्रण जेपी जी की जयंती पर पूरा हो रहा है।

जेपी जी के नेतृत्व में पहली बार देश में गैर कांग्रेसी सरकार बनी

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि जेपी सारी जिंदगी देश की आजादी के लिए लड़े। उनका पूरा जीवन भूमिहीन, पिछड़े, दलितों के हितों के लिए समर्पित रहा। वहीं जब सत्ता लेने की बात आई तो उन्होंने उसे छोड़ दिया। 70 के दशक में सत्ता में चूर सरकार ने देश में इमरजेंसी लगाई, तो जेपी ने इसके खिलाफ आवाज उठाई। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वर्ष 1973 में गुजरात में इंदिरा गांधी की अगुवाई में कांग्रेस की सरकार थी, जिसके मुख्यमंत्री चिमनभाई पटेल थे, वहीं बिहार में अब्दुल गफ्फार मुख्यमंत्री थे। उस समय भ्रष्टाचार को रोकने के लिए गुजरात के विद्यार्थियों ने आंदोलन शुरू किया, उसका नेतृत्व जेपी जी ने किया और गुजरात में सत्ता बदल दी। इसके बाद बिहार के गांधी मैदान में आंदोलन किया, जहां की भीड़ देखकर इंदिरा गांधी के पसीने छूट गए और उन्होंने देश में इमरजेंसी लगाकर जेपी जी को जेल में डाल दिया। वर्ष 1942 के आंदोलन में जिस व्यक्ति को हजारीबाग की जेल न रोक सकी, उस जेपी को इंदिरा गांधी की तत्कालीन सरकार भी नहीं रोक सकी। जब इमरजेंसी खत्म हुई तो जेपी जी ने पूरे विपक्ष को एक किया और पहली बार देश में गैर कांग्रेसी सरकार बनाने का काम किया।

फूल मंडी
जय मां दुर्गे फूल मंडी, जौनपुर

मोदी सरकार ने अपनाए जेपी के सिद्धांत

अमित शाह ने कहा कि जेपी और विनोबा जी के सर्वोदय के सिद्धांत को आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार अपना रही है। हर घर में राशन, बिजली, गैस कनेक्शन और हर गांव को सड़क से जोड़ने का काम मोदी सरकार कर रही है। जेपी जी के सम्पूर्ण क्रांति के नारे को सफल बनाने का काम प्रधानमंत्री मोदी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज मैं बिहार से पूछ रहा हूं कि जेपी जी के आंदोलन से निकल कर राजनीति करने वाले नेता आज सत्ता के लिए कांग्रेस की गोद में बैठ गए, क्या आप उनसे सहमत हैं? ऐसे में बिहार की जनता को तय करना है कि जेपी जी के सिद्धांतों पर चलने वाली प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व की सरकार चाहिए या जेपी जी के सिद्धांतों से भटक कर सत्ता के लिए समाधान करनी वाली गठजोड़ की सरकार चाहिए।

सिताबदियारा
जेपी के गांव सिताबदियारा सीएम नीतीश कुमार, 8 अक्टूबर

नीतीश कुमार का पलटवार:

अमित शाह के बयान पर नीतीश कुमार ने पलटवार करते हुए कहा है कि जिन लोगों को आजादी की लड़ाई से मतलब नहीं था वो आज जेपी के आंदोलन पर बोल रहे हैं। उन्होंने सवाल किया कि जो लोग आज कल बोल रहे हैं, उनकी क्या भूमिका थी स्वतंत्रता आंदोलन में?

पढ़ते रहिए www.up80.online जेपी गांव में नीतीश कुमार ने पीपा पुल के निर्माण व अस्पताल के उच्चीकरण का दिया निर्देश

Previous Post

‘नेताजी अमर रहे’ नारों के साथ मुलायम सिंह यादव पंचतत्व में विलीन, अखिलेश यादव ने दी मुखाग्नि

Next Post

पैरा कमांडो का पार्थिव शरीर गांव में आते ही नम हुईं हर आंख

up80.online

up80.online

Related Posts

समता मूलक
बड़ी खबर

कृषक जातियों की समस्याओं का समाधान करेगी “भारतीय समतामूलक महासभा”

March 5, 2026
Bihar
देश

कुशवाहा जाएंगे राज्यसभा, 5 मार्च को करेंगे नामांकन

March 3, 2026
gulf countries
अन्य राज्य

इजराइल में 6,004 यूपी के श्रमिक, परिजनों में बढ़ी चिंता

March 1, 2026
Next Post
शहीद

पैरा कमांडो का पार्थिव शरीर गांव में आते ही नम हुईं हर आंख

AK

देश के टॉप 10 सरकारी स्कूलों में यूपी, बिहार व गुजरात फिसड्‌डी, दिल्ली के पांच स्कूल शामिल

बाढ़

आजमगढ़: बाढ़ से देवारा क्षेत्र जलमग्न, स्थानीय विधायक डॉ.एचएन पटेल ने नाव से लिया जायजा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

Lata Singh

पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह की बेटी ने हासिल की यह उपलब्धि

1 week ago
समता मूलक

कृषक जातियों की समस्याओं का समाधान करेगी “भारतीय समतामूलक महासभा”

21 hours ago
gulf countries

इजराइल में 6,004 यूपी के श्रमिक, परिजनों में बढ़ी चिंता

4 days ago
Bihar

कुशवाहा जाएंगे राज्यसभा, 5 मार्च को करेंगे नामांकन

2 days ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

सीएम योगी सिंगापुर से भारी निवेश ला रहे यूपी

फॉर्म 7 में धांधली! सपा प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव आयोग को सौंपा ज्ञापन

सत्ता त्याग पीडीए मजबूत करने अखिलेश यादव के साथ आए पूर्व विधायक राजकुमार पाल

शंकराचार्य मामले में बोले योगी- माघ मेले में मच सकती थी भगदड़

दिव्यांग पेंशन 300 से बढ़कर 1000 रुपए, 11 लाख से अधिक लाभार्थी लाभांवित

फॉर्म 7 के जरिए नाम कटवाने वाले व्यक्ति को देनी होगी अपनी जानकारी

Trending

समता मूलक
बड़ी खबर

कृषक जातियों की समस्याओं का समाधान करेगी “भारतीय समतामूलक महासभा”

by up80.online
March 5, 2026
0

विधायक विपिन कुमार वर्मा व डॉ एचएन पटेल बने राष्ट्रीय संरक्षक आरपी चौधरी राष्ट्रीय अध्यक्ष व डॉ...

Bihar

कुशवाहा जाएंगे राज्यसभा, 5 मार्च को करेंगे नामांकन

March 3, 2026
gulf countries

इजराइल में 6,004 यूपी के श्रमिक, परिजनों में बढ़ी चिंता

March 1, 2026
Lata Singh

पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह की बेटी ने हासिल की यह उपलब्धि

February 26, 2026
सिंगापुर में सीएम योगी

सीएम योगी सिंगापुर से भारी निवेश ला रहे यूपी

February 24, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

कृषक जातियों की समस्याओं का समाधान करेगी “भारतीय समतामूलक महासभा”

कुशवाहा जाएंगे राज्यसभा, 5 मार्च को करेंगे नामांकन

इजराइल में 6,004 यूपी के श्रमिक, परिजनों में बढ़ी चिंता

पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह की बेटी ने हासिल की यह उपलब्धि

सीएम योगी सिंगापुर से भारी निवेश ला रहे यूपी

अपना दल एस के श्रमिक मंच के प्रदेश सचिव को पितृ शोक

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online