• About
  • Advertise
  • Contact
Wednesday, March 4, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home यूपी

‘‘अखिलेश यादव के सम्मान में, चौहान समाज मैदान में‘‘ 2027 की तैयारी में जुटे सपा अध्यक्ष

राजभर समाज के बाद चौहान समाज को जोड़ने में जुटे अखिलेश यादव

up80.online by up80.online
May 4, 2025
in यूपी, राजनीति
0
‘‘अखिलेश यादव के सम्मान में, चौहान समाज मैदान में‘‘ 2027 की तैयारी में जुटे सपा अध्यक्ष
0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

यूपी80 न्यूज, लखनऊ

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अखिलेश यादव 2027 की तैयारी अभी से जुट गए हैं और सामाजिक गुलदस्ता का तानाबाना बुनने लगे हैं। राजभर समाज के बाद रविवार को उन्होंने चौहान समाज को पार्टी से जोड़ने की पहल की और चौहान समाज से वादा किया।

अखिलेश यादव
अखिलेश यादव ने चौहान समाज से किया वादा

रविवार को सपा के प्रदेश कार्यालय लखनऊ में सैकड़ों चौहान समाज के लोगों ने एक स्वर से अखिलेश यादव को वर्ष 2027 में उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने के लिए जीजान से जुटने का संकल्प लिया। चौहान समाज के प्रतिनिधि सम्मेलन का आयोजन महेन्द्र चौहान ने किया।

अखिलेश यादव ने चौहान समाज से किया ये वादा:

इस मौके पर अखिलेश यादव ने चौहान समाज के प्रतिनिधि सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा कि चौहान समाज का उत्साह, लगाव और ऊर्जा देखकर भरोसा है कि 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि हमारी आपकी पीड़ा, दुःख एक है और लक्ष्य भी एक है।

अखिलेश यादव ने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में आने वाली पीढ़ी के भविष्य का चुनाव है। भाजपा साजिशों और षडयंत्र का तानाबाना बुन रही है लेकिन पीडीए की ताकत के सामने भाजपा टिक नहीं पाएगी। जाति जनगणना का निर्णय लेने के लिए केन्द्र सरकार पीडीए की ताकत से ही मजबूर हुई है।

श्री यादव ने कहा कि भाजपा 2024 के लोकसभा चुनाव के नतीजों से बुरी तरह घबराई हुई है। वह यूपी की हार को पचा नहीं पा रही है। जातीय जनगणना में भाजपा कोई गड़बड़ी न कर पाए इसके लिए सतर्क रहना है।

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में सबका साथ और विकास कहां नज़र आता है। महंगाई, भ्रष्टाचार पर भाजपा सरकारें नियंत्रण नहीं कर पा रही है। अस्पताल में इलाज नहीं है। मरीज मजबूर है। किसान को भाजपा ने धोखा दिया है। नौजवानों का भविष्य अंधकार में है। उन्हें रोजगार नहीं मिल रहा हे। महिलाएं असुरक्षित है।

श्री यादव ने कहा कि जो इतिहास आगे न बढ़ने दे, उसे इतिहास ही रहने दें। संविधान ने हमें सम्मान दिया है। हमारे साथ भेदभाव और अन्याय एक जैसे है। जो वन नेशन वन इलेक्शन की बातें करते हैं वे यूपी में एक तारीख में ही चुनाव क्यों नहीं कराते है? उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की लड़ाई महत्वपूर्ण साबित होगी।

महेन्द्र चौहान ने कहा कि भाजपा सरकार में चौहान समाज के लोगों का उत्पीड़न हो रहा है। उन्हें अपमानित किया जा रहा है। उनकी हत्यायें हो रही है। भाजपा ने उन्हें धोखा दिया है। उन्हें छला गया है। उन्होंने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में कोई चूक न होने पाये। होशियार रहने की जरूरत है। चौहान समाज पूरी तरह से पीडीए समाज से जुड़ा है। चौहान समाज का सम्मान समाजवादी पार्टी में ही सुरक्षित है। चौहान जाति के लोग ओबीसी की श्रेणी में आते हैं।

चौहान समाज के वक्ताओं ने कहा कि जबसे अखिलेश यादव ने पीडीए का नारा दिया है तबसे पीडीए समाज में जागरूकता आई है। चौहान समाज को पूरी उम्मीद है कि अखिलेश यादव जी सामाजिक न्याय राज की स्थापना करेंगे। चौहान समाज ने नारा दिया ‘‘अखिलेश यादव के सम्मान में, चौहान समाज मैदान में‘‘।

कार्यक्रम में शामिल होने वाले प्रमुख नेताओं में महेन्द्र चौहान प्रदेश सचिव मऊ, राज कुमार चौहान जिला उपाध्यक्ष कानपुर ग्रामीण, हंसराज चौहान प्रदेश महासचिव यूथ ब्रिगेड, अमलेश चौहान प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पिछड़ावर्ग प्रकोष्ठ, महेन्द्र चौहान प्रदेश महासचिव पिछड़ा वर्ग गाजीपुर, विजय चौहान देवरिया, भगवती चौहान लखीमपुर, मुसाफिर चौहान प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, मुन्ना चौहान जौनपुर, रामाश्रय चौहान विधानसभा अध्यक्ष दीदारगंज, श्यामदेव चौहान पूर्व सदस्य जिला पंचायत समेदा आजमगढ़, दिलीप चौहान लखनऊ, रामनरायन चौहान अयोध्या, सीताराम चौहान बस्ती, अशोक चौहान पूर्व प्रत्याशी खड्डा कुशीनगर, अशोक चौहान पूर्व चेयरमैन मेहनगर आजमगढ़ सहित सैकेड़ों चौहान समाज के लोग शामिल रहे।

बाबा विश्वनाथ फॉर्मेसी कॉलेज, बेल्थरा रोड
बाबा विश्वनाथ फॉर्मेसी कॉलेज, बेल्थरा रोड
Previous Post

माँ शकुंतला देवी इंटर कॉलेज में सम्मानित हुए मेधावी छात्र

Next Post

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के गांव में स्टेडियम तक नहीं

up80.online

up80.online

Related Posts

Bihar
देश

कुशवाहा जाएंगे राज्यसभा, 5 मार्च को करेंगे नामांकन

March 3, 2026
gulf countries
अन्य राज्य

इजराइल में 6,004 यूपी के श्रमिक, परिजनों में बढ़ी चिंता

March 1, 2026
Lata Singh
बिहार

पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह की बेटी ने हासिल की यह उपलब्धि

February 26, 2026
Next Post
Rajnath singh

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के गांव में स्टेडियम तक नहीं

फुले

डॉ.आरके वर्मा की मांग- फुले फिल्म टैक्स फ्री हो

बांसडीह

सुखपुरा कांड: सालों की छाती पर बुलडोजर चलवाऊंगी!

Recommended

Lata Singh

पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह की बेटी ने हासिल की यह उपलब्धि

6 days ago
gulf countries

इजराइल में 6,004 यूपी के श्रमिक, परिजनों में बढ़ी चिंता

2 days ago
Ballia

शिक्षा: बलिया के इस परिवार की चारों बेटियां हैं रोल मॉडल

4 weeks ago
बुंदेलखंड राज्य के गठन के लिए गाँधीगीरी, 20 सितंबर से शुरू होगी यात्रा

बुंदेलखंड राज्य के गठन के लिए गाँधीगीरी, 20 सितंबर से शुरू होगी यात्रा

1 year ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

फॉर्म 7 में धांधली! सपा प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव आयोग को सौंपा ज्ञापन

सत्ता त्याग पीडीए मजबूत करने अखिलेश यादव के साथ आए पूर्व विधायक राजकुमार पाल

शंकराचार्य मामले में बोले योगी- माघ मेले में मच सकती थी भगदड़

दिव्यांग पेंशन 300 से बढ़कर 1000 रुपए, 11 लाख से अधिक लाभार्थी लाभांवित

फॉर्म 7 के जरिए नाम कटवाने वाले व्यक्ति को देनी होगी अपनी जानकारी

शिक्षा: बलिया के इस परिवार की चारों बेटियां हैं रोल मॉडल

Trending

Bihar
देश

कुशवाहा जाएंगे राज्यसभा, 5 मार्च को करेंगे नामांकन

by up80.online
March 3, 2026
0

भाजपा कोटे से बिहार से दो नेता भी जाएंगे राज्यसभा यूपी80 न्यूज, पटना पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं...

gulf countries

इजराइल में 6,004 यूपी के श्रमिक, परिजनों में बढ़ी चिंता

March 1, 2026
Lata Singh

पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह की बेटी ने हासिल की यह उपलब्धि

February 26, 2026
सिंगापुर में सीएम योगी

सीएम योगी सिंगापुर से भारी निवेश ला रहे यूपी

February 24, 2026
आकाश पटेल

अपना दल एस के श्रमिक मंच के प्रदेश सचिव को पितृ शोक

February 23, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

कुशवाहा जाएंगे राज्यसभा, 5 मार्च को करेंगे नामांकन

इजराइल में 6,004 यूपी के श्रमिक, परिजनों में बढ़ी चिंता

पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह की बेटी ने हासिल की यह उपलब्धि

सीएम योगी सिंगापुर से भारी निवेश ला रहे यूपी

अपना दल एस के श्रमिक मंच के प्रदेश सचिव को पितृ शोक

विद्युत सखियों ने बनाया रिकार्ड- अरबों रुपए का किया कलेक्शन

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online