यूपी80 न्यूज, लखनऊ
सैलरी बढ़ाने की मांग को लेकर लखनऊ में धरना दे रहीं डायल-112 की महिला कर्मचारियों को रविवार की आधी रात को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और उनकी सांसद पत्नी डिंपल यादव ने घर बुलाया। दोनों ने महिला कर्मचारियों के साथ दिवाली मनाई। अखिलेश यादव ने महिला कर्मचारियों को सदन में उनकी आवाज उठाने का वादा किया। इसके बाद कर्मचारियों ने अपना धरना खत्म कर दिया।
रात भर का है मेहमां अँधेरा
किसके रोके रुका है सवेरा!आजीवन आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @yadavakhilesh जी आपकी और आदरणीय सांसद @dimpleyadav जी की आभारी रहूँगी,आपके आशीर्वाद से ही सब संभव है….अदिति यादव जी आपका भी बहुत धन्यवाद आपका सहयोग भी हमारे लिए बहुत बहुमूल्य है 🙏
कल… pic.twitter.com/XeNGR1GgT0
— Samajwadi Pooja shukla (@poojashukla04) November 13, 2023
अखिलेश ने उनसे कहा कि वह एफआईआर का भी विरोध करेंगे। अखिलेश-डिंपल के घर से महिलाएं अपने परिवारीजनों के साथ घरों को लौट गईं। रविवार को उनके धरने का सातवां दिन था। अखिलेश ने कहा कि संवेदना समाजवादी मूल्यों की भावनात्मक कोख होती है। अखिलेश ने महिला कर्मचारियों को बुलाने के लिए सपा नेत्री पूजा शुक्ला से कहा था। इसके पहले पूजा शुक्ला दिन में महिला कर्मचारियों से मिलने धरनास्थल पर पहुंची थीं। पुलिस ने उन्हें गेट पर ही रोक दिया था। आलमबाग के इंस्पेक्टर से उनकी नोकझोक भी हुई। पूर्व एमएलसी सुनील सिंह साजन, शर्मिला महाजन और मुन्नी पाल, अनिता श्रीवास्तव समेत दो दर्जन महिला कार्यकर्ता भी मिठाई लेकर वहां पहुंचे थे। पुलिस की उनसे भी बातचीत हुई। सपा नेताओं ने पुलिस को भरोसा दिया कि वे सिर्फ महिला कर्मियों को मिठाई खिलाएंगे और दिवाली की शुभकामनाएं देंगे। काफी मान-मनौव्वल के बाद पुलिस ने इकोगार्डन के गेट पर महिला कर्मियों बुलाया। पूजा शुक्ला ने उन्हें नम आंखों से हाथ उठाकर दीपावली की बधाई दी थी। धरनास्थल पर मिठाई भेजकर कहा था कि हक की लड़ाई में बेटी हम बाहर ही बैठे हैं जब तक न्याय नहीं मिलेगा पूजा कहीं नहीं जाएगी। पूजा इको गार्डन गेट के सामने बने पार्क में महिला कार्यकर्ता के साथ बैठ गईं थीं। आधी रात के करीब अखिलेश-डिंपल ने महिला कर्मियों को पूजा शुक्ला के जरिए अपने घर बुलाकर उनके साथ दिवाली मनाई।