• About
  • Advertise
  • Contact
Thursday, June 25, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home यूपी

महान दल के सम्मेलन में अखिलेश यादव ने कहा- भगवान बुद्ध के बताए रास्ते पर चल रही है सपा

up80.online by up80.online
August 8, 2021
in यूपी, राजनीति
0
Mahan Dal

महान दल के सम्मेलन में अखिलेश यादव ने कहा- भगवान बुद्ध के बताए रास्ते पर चल रही है सपा

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

अखिलेश यादव हमारे नेता हैं और हमेशा रहेंगे: केशव देव मौर्य; सपा व महान दल मिलकर लड़ेंगी विधान सभा चुनाव

यूपी80 न्यूज, लखनऊ

“मौर्या, शाक्य, सैनी और कुशवाहों ने ठाना है

2022 में सपा सरकार बनाना है।“

लखनऊ में रविवार को आयोजित महान दल के कार्यकर्ता सम्मेलन में यह नारा गूंज रहा था। बता दें कि भाजपा की तरह समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी 2022 में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव फतह के लिए क्षेत्रीय पार्टियों से गठबंधन की रणनीति को धरातल पर उतार रहे हैं। मुख्यत: मौर्या, शाक्य, सैनी और कुशवाहा समाज में पैठ रखने वाली महान दल के कार्यकर्ता सम्मेलन को बतौर मुख्य अतिथि अखिलेश यादव ने संबोधित किया। इस अवसर पर महान दल के वरिष्ठ नेताओं ने अखिलेश यादव को साइकिल प्रतीक चिन्ह् एवं गौतम बुद्ध की प्रतिमा भेंट की।

इस मौके पर अखिलेश यादव ने किसानों के समर्थन में समाजवादी पार्टी और महान दल की कासगंज में ऐतिहासिक रैली को याद करते हुए कहा कि भगवान बुद्ध ने मानवता का जो रास्ता दिखाया था, बाबा साहब ने संविधान के माध्यम से जिसे आगे बढ़ाया, वही रास्ता समाजवादी पार्टी का है। उन्होंने कहा कि भाजपा इसमें दीवार खड़ी कर अवरोध पैदा कर रही है।

Mahan Dal
सपा व महान दल मिलकर लड़ेंगी विधान सभा चुनाव

सपा अध्यक्ष ने कहा कि समाजवादी पार्टी और महान दल के कार्यकर्ता एकजुट होकर काम करें तो 400 सीट का लक्ष्य पाया जा सकता है। दिल्ली और लखनऊ की भाजपा सरकार पिछड़ों के साथ धोखा कर रही है। पिछड़े-दलित समाज के साथ हो रहे अन्याय और अपमान की जिम्मेदार भाजपा सरकार ही है। उन्होंने कहा कि सपा सरकार में यूपी की खुशहाली और तरक्की के लिए जो विकास कार्य हुए थे, उन्हें भाजपा सरकार ने बंद कर दिया है। भाजपा सरकार की कुनीतियों से अन्नदाता त्रस्त है। उन्होंने कहा कि सीएम योगी की भाषा असंसदीय और गैरजिम्मेदार है।

जातीय जनगणना की मांग:

अखिलेश यादव ने जातीय जनगणना की मांग करते हुए कहा कि सपा की सरकार बनने पर सबसे पहले जातीय जनगणना की जाएगी।

संविधान खत्म करना चाहती है भाजपा सरकार:

सम्मेलन की अध्यक्षता कर रहे महान दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव देव मौर्य ने कहा कि भाजपा सरकार संविधान खत्म करना चाहती है। महान दल के कार्यकर्ताओं का एक ही संकल्प है। 2022 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव हम लोगों के नेता थे, हैं और हमेशा रहेंगे। इस अवसर पर महान दल की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुमन शाक्य ने अखिलेश यादव के मुख्यमंत्रित्वकाल की विकास योजनाओं को गीत के माध्यम से प्रस्तुत किया। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.राजपाल कश्यप, पूर्व मंत्री रामकिशोर बिंद, उदयवीर सिंह, अरविंद कुमार सिंह, डॉ.असीम यादव, रामवृक्ष यादव, जेपी मौर्या, मदन सैनी, शिवकुमार यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Previous Post

मनरेगा में 1278 पदों पर होगी भर्ती, 9 अगस्त से करें आवेदन

Next Post

कोरोना से जान गंवाने वाले लोगों की याद में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन  

up80.online

up80.online

Related Posts

वीपी सिंह को क्यों याद करे?
अन्य राज्य

वीपी सिंह को क्यों याद करे?

June 25, 2026
“आजादी के क्रांति युगल” पुस्तक में पढ़िये डॉ गया प्रसाद कटियार के संघर्षों की कहानी
अन्य राज्य

“आजादी के क्रांति युगल” पुस्तक में पढ़िये डॉ गया प्रसाद कटियार के संघर्षों की कहानी

June 23, 2026
CM Yogi
बड़ी खबर

आजम खान के खिलाफ मुकदमे लड़ रहे 6 शासकीय अधिवक्ताओं की सेवा समाप्त

June 21, 2026
Next Post
Covid19

कोरोना से जान गंवाने वाले लोगों की याद में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन  

CM Yogi

गोरखपुर, बलिया सहित 9 जिलों के एसएसपी व एसपी का ट्रांसफर

PM Modi

मराठा, पटेल, जाट व लिंगायत समुदाय को ओबीसी में शामिल करने का रास्ता खुला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

CM Yogi

आजम खान के खिलाफ मुकदमे लड़ रहे 6 शासकीय अधिवक्ताओं की सेवा समाप्त

5 days ago
VP Singh

भूदान यज्ञ में जननायक वीपी सिंह ने अपनी 30 हजार बीघा जमीन दान कर दी थी

6 years ago
वीपी सिंह को क्यों याद करे?

वीपी सिंह को क्यों याद करे?

8 hours ago
OBC

पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक में उठा 68500 शिक्षक भर्ती का मुद्दा

1 week ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

आजमगढ़ का एक लाख का इनामी भानू प्रताप सिंह मुठभेड़ में ढेर

पुलिस मुठभेड़ में अंतरराज्यीय गांजा तस्कर घायल

क्या डीके शिवकुमार के बाद यूपी के इस नेता की खुलेगी किस्मत?

झुका नगर निगम, सपा पार्षद को दिलाई शपथ

गंगोत्री से गंगा सागर तक खिला कमल

सोनभद्र: खनन कार्य में लापरवाही, 7 अधिकारियों पर एक्शन

Trending

वीपी सिंह को क्यों याद करे?
अन्य राज्य

वीपी सिंह को क्यों याद करे?

by up80.online
June 25, 2026
0

आज भारत के पूर्व प्रधानमंत्री विश्वनाथ प्रताप सिंह का जन्म दिवस है डॉ अनूप पटेल, लखनऊ वीपी...

“आजादी के क्रांति युगल” पुस्तक में पढ़िये डॉ गया प्रसाद कटियार के संघर्षों की कहानी

“आजादी के क्रांति युगल” पुस्तक में पढ़िये डॉ गया प्रसाद कटियार के संघर्षों की कहानी

June 23, 2026
CM Yogi

आजम खान के खिलाफ मुकदमे लड़ रहे 6 शासकीय अधिवक्ताओं की सेवा समाप्त

June 21, 2026
UP politics

भ्रष्टाचार: दो अधिशासी अधिकारी निलंबित

June 17, 2026
OBC

पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक में उठा 68500 शिक्षक भर्ती का मुद्दा

June 16, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

वीपी सिंह को क्यों याद करे?

“आजादी के क्रांति युगल” पुस्तक में पढ़िये डॉ गया प्रसाद कटियार के संघर्षों की कहानी

आजम खान के खिलाफ मुकदमे लड़ रहे 6 शासकीय अधिवक्ताओं की सेवा समाप्त

भ्रष्टाचार: दो अधिशासी अधिकारी निलंबित

पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक में उठा 68500 शिक्षक भर्ती का मुद्दा

नवंबर-दिसंबर में यूपी सहित पांच राज्यों में चुनाव की तैयारी!

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online