गोरखपुर के कामेश्वर सिंह बने किसान मोर्चा व सांसद गीता शाक्य महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष बनीं
यूपी80 न्यूज, लखनऊ
भारतीय जनता पार्टी ने सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी व विधान परिषद सदस्य अरविंद कुमार शर्मा को पार्टी का प्रदेश उपाध्यक्ष घोषित किया है। इनके अलावा मोहनलालगंज से सांसद कौशल किशोर को अनुसूचित जाति मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद गीता शाक्य को महिला मोर्चा एवं गाजियाबाद के पूर्व सांसद नरेंद्र कश्यप को पिछड़ा वर्ग मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष घोषित किया है।

नए अध्यक्षों व पदाधिकारियों की सूची:
सेवा निवृत्त आईएएस एके शर्मा- प्रदेश उपाध्यक्ष – मऊ
अर्चना मिश्रा – प्रदेश मंत्री – लखनऊ
अमित बाल्मीकि – प्रदेश मंत्री – बुलंदशहर
मोर्चा:
महिला मोर्चा – सांसद गीता शाक्य – औरैया
कामेश्वर सिंह – किसान मोर्चा – गोरखपुर
पूर्व सांसद नरेंद्र कश्यप- पिछड़ा वर्ग मोर्चा – गाजियाबाद
सांसद कौशल किशोर- अनुसूचित जाति- लखनऊ
संजय गोंड- अनु. जनजाति मोर्चा- गोरखपुर
कु.बासित अली- अल्पसंख्यक मोर्चा- मेरठ
प्रांशुदत्त द्विवेदी – युवा मोर्चा- फरूर्खाबाद