• About
  • Advertise
  • Contact
Wednesday, February 4, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home यूपी

पैसे के अभाव में सड़क पर घंटों पड़ा रहा मजदूर का शव

up80.online by up80.online
June 19, 2021
in यूपी
0
Labour

पैसे के अभाव में सड़क पर घंटों पड़ा रहा मजदूर का शव

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

Sonbhadra: लोगों ने चंदा इकट्‌ठा कर शव का अंतिम संस्कार किया

संतोष साहनी, सोनभद्र

रॉबर्ट्सगंज Robertsganj थाना क्षेत्र के खेखड़ा गांव में पैसे के अभाव में एक मजदूर Labour का शव रास्ते में घंटों पड़ा रहा, लेकिन सूचना देने के बाद भी जिला प्रशासन का कोई कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। बाद में लोगों ने चंदा इकट्ठा कर मजदूर के शव का दाह संस्कार किया। जिसमें चोपन Chopan नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि उस्मान अली Usman Ali ने भी आगे बढ़कर सहयोग किया।

रॉबर्ट्सगंज विकास खंड के ग्राम पंचायत मंगुराही के खेखड़ा गांव निवासी अनिल कुमार बियार की तबियत बृहस्पतिवार को भोर में अचानक खराब हो गई। परिजनों ने उन्हें लोढ़ी स्थित जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां दोपहर बाद करीब एक बजे उनकी मौत हो गई। परिजन उनके शव को लेकर गांव आ गए, लेकिन पैसे के अभाव में उनका दाह संस्कार नहीं कर सके। शव रास्ते में घंटों पड़ा रहा। शव के पास उनकी पत्नी और बच्चे रोते रहे। धीरे-धीरे इसकी सूचना ग्राम पंचायत बहुअरा के ग्रामीणों को हुई। सोशल मीडिया के माध्यम से प्रशासनिक अधिकारियों और जन प्रतिनिधियों को जानकारी दी गई। लेकिन कहीं से कोई सहयोग प्राप्त नहीं हुआ। इसके बाद ग्रामीणों ने अनिल कुमार के शव का दाह संस्कार करने के लिए चंदा इकट्ठा किया।

पढ़ते रहिए www.up80.online सूचना क्रांति के इस युग में यूपी के इस हिस्से में बगैर नेटवर्क संपन्न हुआ पंचायत चुनाव

अनिल कुमार के परिजनों की मदद के लिए हर धर्म-वर्ग के लोग आए। इस तरह ग्रामीणों ने करीब 6500 रुपये इकट्ठा किए। मौके पर मौजूद मंगुराही के ग्राम प्रधान रमेश यादव उर्फ हड़बड़ी प्रधान ने चंदे के रूप में केवल 500 रुपये की मदद की। सोशल मीडिया के माध्यम से इसकी जानकारी चोपन नगर पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि उस्मान अली को हुई तो उन्होंने पत्रकार विकास द्विवेदी के माध्यम से 5000 पांच हजार रुपये की धनराशि भिजवाया। हिन्दुवारी स्थित श्मशान घाट पर मृतक अनिल कुमार का दाह संस्कार किया गया। दाह संस्कार के बाद ग्रामीणों ने बची हुई धनराशि उनकी पत्नी चंद्रावती को दी।

इलाज के लिए बेचनी पड़ी जमीन:

मृतक अनिल कुमार बियार मजदूरी कर अपना और अपने परिवार का खर्च चलाते थे। उनकी पत्नी चंद्रावती ने बताया कि वे पिछले एक साल से बीमार चल रहे थे। पूरी कमाई दवा में ही खर्च हो जाती थी। इलाज के लिए डेढ़ बिस्वा जमीन भी बेचनी पड़ी थी। बृहस्पतिवार की भोर में अचानक उनकी सांसें फूलने लगी। हम लोगों ने उन्हें लोढ़ी स्थित जिला चिकिस्तालय में भर्ती कराया, जहां दोपहर बाद एक बजे उनकी मौत हो गई। मृतक अनिल कुमार के परिवार में उनकी पत्नी चंद्रावती के अलावा उनकी तीन बेटियां और एक बेटा है। बड़ी बेटी रेखा कुमारी 12 साल की है और कक्षा छह में पढ़ती है। इसके बाद 11 साल का उनका बेटा प्रिंस है जो कक्षा 5 का छात्र है। छोटी बेटी काजल और निशु क्रमशः कक्षा 4 और कक्षा 3 में पढ़ती हैं। परिवार के पास केवल पांच बिस्वा के करीब जमीन बची है जिसमें एक कच्चा मकान बना है और पूरा परिवार उसी में रहता है।

पढ़ते रहिए www.up80.online रिहंद बांध परियोजना: 106 गांवों के विस्थापित आदिवासी 60 साल बाद भी गरीबी की दंश झेलने को मजबूर

Previous Post

जनवरी से अब तक 52 बार महंगे हुए पेट्रोल-डीजल: प्रियंका गांधी

Next Post

जिला पंचायत अध्यक्ष: अंबिका चौधरी के पुत्र आनंद चौधरी बलिया और चेखूर पांडेय सोनभद्र से सपा उम्मीदवार  

up80.online

up80.online

Related Posts

Ballia
अन्य राज्य

शिक्षा: बलिया के इस परिवार की चारों बेटियां हैं रोल मॉडल

February 3, 2026
Anupriya Patel
यूपी

अनुप्रिया पटेल का कार्यकर्ताओं को संदेश-लक्ष्य बड़ा है और समय कम

February 3, 2026
धरना
यूपी

केशव चाचा न्याय करो- 69 हजार शिक्षक भर्ती के पीड़ित अभ्यर्थियों की अपील

February 3, 2026
Next Post
BSP

जिला पंचायत अध्यक्ष: अंबिका चौधरी के पुत्र आनंद चौधरी बलिया और चेखूर पांडेय सोनभद्र से सपा उम्मीदवार  

IAS AK Sharma

भाजपा: एके शर्मा प्रदेश उपाध्यक्ष, सांसद कौशल किशोर एससी व पूर्व सांसद नरेंद्र कश्यप ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बनें

LJP

पशुपति कुमार पारस ने लोजपा की सभी कमेटियां भंग की, पदाधिकारियों की नई सूची जारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

स्वतंत्र देव सिंह से भीड़ गया बीजेपी विधायक, हुई हाथापाई

स्वतंत्र देव सिंह से भीड़ गया बीजेपी विधायक, हुई हाथापाई

5 days ago
Ballia

शिक्षा: बलिया के इस परिवार की चारों बेटियां हैं रोल मॉडल

15 hours ago
धरना

केशव चाचा न्याय करो- 69 हजार शिक्षक भर्ती के पीड़ित अभ्यर्थियों की अपील

2 days ago
Algu Rai

आजादी के उपेक्षित नायक : अमिला के अलगू    

6 days ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में प्रतिभाग करेंगी यूपी की 14 लखपति दीदियां

सरदार पटेल के नाम पर हो किसान पथ का नामकरण

नाम “सांसद खेल प्रतियोगिता”, लेकिन सांसद को ही कर दिया गया नजरअंदाज!

पैतृक संपत्ति के बंटवारे की रजिस्ट्री अब सिर्फ 10 हजार रुपये में

मंत्रिमंडल विस्तार: अपना दल एस के किस विधायक की खुलेगी किस्मत

प्लेग पीड़ित बच्चे का इलाज कराने के दौरान बीमार होने से माता सावित्रीबाई फुले का निधन हुआ

Trending

Ballia
अन्य राज्य

शिक्षा: बलिया के इस परिवार की चारों बेटियां हैं रोल मॉडल

by up80.online
February 3, 2026
0

पूर्व नौ सैनिक की बेटियों ने मेडिकल फिल्ड में गाड़ा सफलता का झंडा  यूपी80 न्यूज, बलिया पंख...

Anupriya Patel

अनुप्रिया पटेल का कार्यकर्ताओं को संदेश-लक्ष्य बड़ा है और समय कम

February 3, 2026
धरना

केशव चाचा न्याय करो- 69 हजार शिक्षक भर्ती के पीड़ित अभ्यर्थियों की अपील

February 3, 2026
Budget

यूपी के हर जिले में खुलेंगे इमरजेंसी ट्रॉमा सेंटर

February 1, 2026
स्वतंत्र देव सिंह से भीड़ गया बीजेपी विधायक, हुई हाथापाई

स्वतंत्र देव सिंह से भीड़ गया बीजेपी विधायक, हुई हाथापाई

January 30, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

शिक्षा: बलिया के इस परिवार की चारों बेटियां हैं रोल मॉडल

अनुप्रिया पटेल का कार्यकर्ताओं को संदेश-लक्ष्य बड़ा है और समय कम

केशव चाचा न्याय करो- 69 हजार शिक्षक भर्ती के पीड़ित अभ्यर्थियों की अपील

यूपी के हर जिले में खुलेंगे इमरजेंसी ट्रॉमा सेंटर

स्वतंत्र देव सिंह से भीड़ गया बीजेपी विधायक, हुई हाथापाई

आजादी के उपेक्षित नायक : अमिला के अलगू    

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online