• About
  • Advertise
  • Contact
Saturday, March 14, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home दिल्ली

अध्यापक भर्ती मामला: ओबीसी-एससी वर्ग के अभ्यर्थियों ने राज्यपाल से ‘इच्छा मृत्यु’ की मांग की

up80.online by up80.online
June 6, 2021
in दिल्ली, देश, बड़ी खबर, यूपी, राजनीति
0
UP Governor

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग NCBC के अनुसार भर्ती प्रक्रिया में आरक्षण Reservation के नियमों की अनदेखी हुई

यूपी80 न्यूज, लखनऊ

उत्तर प्रदेश के परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों में 69 हजार सहायक अध्यापक 69 thousand teachers recruitment भर्ती मामले में आरक्षण की अनदेखी का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की नोटिस के बावजूद अब तक प्रदेश सरकार की तरफ से कोई जवाब नहीं दिए जाने पर अन्य पिछड़ा वर्ग व अनुसूचित जाति वर्ग के अभ्यर्थियों ने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल Anandiben Patel से ‘इच्छा मृत्यु Ichha Mrityu’ की मांग की है। इस मामले में अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद अनुप्रिया पटेल Anupriya Patel भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ CM Yogi को पत्र लिखकर उच्चस्तरीय जांच करवाने और पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों को न्याय दिलाने की मांग कर चुकी हैं।

teacher recruitment
सहायक अध्यापक भर्ती मामला: ओबीसी-एससी वर्ग के अभ्यर्थियों ने राज्यपाल से ‘इच्छा मृत्यु’ की मांग की

आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों ने कहा है कि सहायक अध्यापक भर्ती मामले में राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग ने 29 अप्रैल को उत्तर प्रदेश सरकार से अंतरिम रिपोर्ट पर जवाब मांगा था, लेकिन प्रदेश सरकार की तरफ से अब तक कोई जवाब नहीं दिया गया, जिसकी वजह से ओबीसी और एससी वर्ग के अभ्यर्थी बहुत परेशान हैं।

पढ़ते रहिए www.up80.online सहायक अध्यापक भर्ती प्रक्रिया में आरक्षण की नीति का हुआ उल्लंघन: आयोग

इच्छा मृत्यु की मांग:

आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों ने राज्यपाल को भेजे पत्र में न्याय की गुहार लगाई है। साथ ही इन अभ्यर्थियों ने यह भी कहा है कि यदि उन्हें न्याय नहीं मिलेगा तो इच्छा मृत्यु प्रदान करें। इन अभ्यार्थियों का यह भी कहना है कि आरक्षण घोटाले की वजह से राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग में अपनी शिकायत लेकर पहुंचे सभी अभ्यर्थी नौकरी पाने से वंचित हो गए हैं।

ये है अंतरिम रिपोर्ट:

राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष लोकेश प्रजापति की अंतरिम रिपोर्ट के अनुसार अधिकारियों ने सहायक अध्यापक भर्ती प्रक्रिया में आरक्षण की नीति का उल्लंघन किया है।

रिपोर्ट में उल्लेख किया गया है कि आयोग के समक्ष राज्य का जवाब विरोधाभासी है। वर्तमान चयन प्रक्रिया में आरक्षण नियमों को कैसे और किस तरह से लागू किया गया है, यह बताने में राज्य सरकार विफल रही है। अंतिम चयन सूची में चयनित उम्मीदवारों की श्रेणी का उल्लेख नहीं किया गया। जबकि जिलेवार प्रकाशित सूची में चयनित उम्मीदवारों की श्रेणी का उल्लेख किया गया।

रिपोर्ट में कहा गया है कि उम्मीदवारों की श्रेणी और सभी जिलों में प्रकाशित सूचियों के आधार पर चयन प्रक्रिया में व्यापक अनियमितता दिखती है। अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित 18598 सीटों में से 5844 सीटें ऐसी हैं जो ओबीसी श्रेणी की बजाय अनारक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को दी गई और इस तरह ओबीसी उम्मीदवारों के अधिकारों का उल्लंघन हुआ है।

भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद रावण ने ओबीसी व एससी वर्ग के छात्रों से ऐसा कदम नहीं उठाने की अपील की है। उन्होंने कहा है, “आपकी लड़ाई भीम आर्मी लड़ेगी।”

पढ़ते रहिए www.up80.online 69 हजार शिक्षक भर्ती में आरक्षण का उल्लंघन, अनुप्रिया पटेल ने सीएम योगी से उच्चस्तरीय जांच की मांग की

Previous Post

शत-प्रतिशत कोरोना वैक्सीनेशन कराइए- गांव के विकास के लिए 10 लाख का इनाम पाइए 

Next Post

कोरोना काल में दिवंगत हुए निष्ठावान कार्यकर्ताओं के सुख-दु:ख में सदैव खड़ी रहेगी पार्टी: अनुप्रिया पटेल

up80.online

up80.online

Related Posts

यूनियन
बड़ी खबर

राज्य कर्मचारियों को परेशान कर रही है सरकार: तिवारी

March 11, 2026
मयंक जायसवाल
यूपी

पत्रकार अशोक जायसवाल के भतीजे के विवाह समारोह में विभिन्न क्षेत्रों की हस्तियों ने दिया आशीष

March 11, 2026
UP Police
बड़ी खबर

दरोगा भर्ती परीक्षा की तिथि जारी, इस दिन डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

March 9, 2026
Next Post
Corona

कोरोना काल में दिवंगत हुए निष्ठावान कार्यकर्ताओं के सुख-दु:ख में सदैव खड़ी रहेगी पार्टी: अनुप्रिया पटेल

diesel

मुंबई में 101.52 रुपए और दिल्ली में 95.31 रुपए प्रति लीटर हुआ पेट्रोल

Fisherman

मछुआ समाज को एससी में शामिल करने की मांग को लेकर सड़क पर उतरी निषाद पार्टी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

यूनियन

राज्य कर्मचारियों को परेशान कर रही है सरकार: तिवारी

2 days ago
मयंक जायसवाल

पत्रकार अशोक जायसवाल के भतीजे के विवाह समारोह में विभिन्न क्षेत्रों की हस्तियों ने दिया आशीष

3 days ago
जदयू

निशांत कुमार ने ली जदयू की सदस्यता, यूपी में खुशी की लहर  

5 days ago
CSE 2025

परचून की दुकान, इंस्पेक्टर, चपरासी व प्रिंसिपल के बच्चों ने सिविल सर्विसेज एग्जाम पास किया

6 days ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Nitish Kumar Samajwadi Party Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

एसआईआर: एनजीएसपी पर आईं 92,497 शिकायतें 

चुनाव खर्च की नहीं दी जानकारी, आयोग ने ठहराया अयोग्य

कृषक जातियों की समस्याओं का समाधान करेगी “भारतीय समतामूलक महासभा”

कुशवाहा जाएंगे राज्यसभा, 5 मार्च को करेंगे नामांकन

इजराइल में 6,004 यूपी के श्रमिक, परिजनों में बढ़ी चिंता

सीएम योगी सिंगापुर से भारी निवेश ला रहे यूपी

Trending

यूनियन
बड़ी खबर

राज्य कर्मचारियों को परेशान कर रही है सरकार: तिवारी

by up80.online
March 11, 2026
0

आचरण नियमावली के वर्तमान संशोधन से कर्मचारियों को अपनी सामाजिक प्रतिष्ठा बचाने के भी पड़ जाएंगे लाले...

मयंक जायसवाल

पत्रकार अशोक जायसवाल के भतीजे के विवाह समारोह में विभिन्न क्षेत्रों की हस्तियों ने दिया आशीष

March 11, 2026
UP Police

दरोगा भर्ती परीक्षा की तिथि जारी, इस दिन डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

March 9, 2026
जदयू

निशांत कुमार ने ली जदयू की सदस्यता, यूपी में खुशी की लहर  

March 8, 2026
CSE 2025

परचून की दुकान, इंस्पेक्टर, चपरासी व प्रिंसिपल के बच्चों ने सिविल सर्विसेज एग्जाम पास किया

March 7, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

राज्य कर्मचारियों को परेशान कर रही है सरकार: तिवारी

पत्रकार अशोक जायसवाल के भतीजे के विवाह समारोह में विभिन्न क्षेत्रों की हस्तियों ने दिया आशीष

दरोगा भर्ती परीक्षा की तिथि जारी, इस दिन डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

निशांत कुमार ने ली जदयू की सदस्यता, यूपी में खुशी की लहर  

परचून की दुकान, इंस्पेक्टर, चपरासी व प्रिंसिपल के बच्चों ने सिविल सर्विसेज एग्जाम पास किया

एसआईआर: एनजीएसपी पर आईं 92,497 शिकायतें 

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online