लोकसभा चुनाव में हार की टीस को दूर करने के लिए उपचुनाव में हर हाल में विजय जरूरी
मऊ / लखनऊ, 28 अगस्त
घोसी एक्जाम (उपचुनाव) से पहले भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह मऊ में कार्यकत्र्ताओं को एकजुटता का पाठ पढ़ा गए। प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने बुधवार को मऊ जनपद का दौरा किया और नगर के सर्वोदय पीजी कॉलेज में आयोजित बूथ अध्यक्षों के साथ मीटिंग में उन्हें उपचुनाव के लिए अभी से पूरी तरह जुट जाने का आह्वान किया। बता दें कि घोसी लोकसभा चुनाव में भाजपा को करारी हार का सामना करना पड़ा था।
प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा, “यह भूल जाएं कि विधायक कौन बनेगा, बस यह याद रखें कि भाजपा जीतेगी।“ उन्होंने कहा कि उपचुनाव पार्टी की प्रतिष्ठा से जुड़ा है। लोकसभा चुनाव की टीस को दूर करने के लिए आपलोगों को पूरी तरह से एकजुट होकर मेहनत करनी होगी।
यह भी पढ़िये: सुभासपा के बाद अब अपना दल (एस) से भी दूरी बनाने की रणनीति पर भाजपा !
इस अवसर पर उन्होंने कार्यकत्र्ताओं को प्रोत्साहित करने के लिए कहा कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भी कभी एक बूथ अध्यक्ष थे। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, दारा सिंह चौहान, भाजपा के चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक डॉ.एचएन पटेल सहित जनपद के समस्त पदाधिकारी उपस्थित थे।
यह भी पढ़िये: आनंदीबेन पटेल के पदभार ग्रहण करने के बाद बदलने लगी सूबे की फिजा












