• About
  • Advertise
  • Contact
Wednesday, March 11, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home यूपी

आप सांसद संजय सिंह ने कहा- मंत्री सतीश द्विवेदी को बचा रहे हैं सीएम योगी

up80.online by up80.online
May 31, 2021
in यूपी, राजनीति
0
corruption

आप सांसद संजय सिंह ने कहा- मंत्री सतीश द्विवेदी को बचा रहे हैं सीएम योगी

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

मंत्री सतीश द्विवेदी का विवादों से नाता: भाई का मामला अभी ठंडा नहीं हुआ और अब भ्रष्टाचार का लगा आरोप

यूपी80 न्यूज, लखनऊ

योगी सरकार के बेसिक शिक्षा मंत्री सतीश द्विवेदी विवादों में लगातार फंसते जा रहे हैं। सतीश द्विवेदी के भाई की ईडब्ल्यूएस कोटे के तहत प्रोफेसर की नियुक्ति का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ कि अब उन पर कोरोना काल में प्रदेश में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय बंद होने के बावजूद बच्चियों के नाम पर 9 करोड़ की निकासी जैसे भ्रष्टाचार का गंभीर आरोप लगा है। यह आरोप आम आदमी पार्टी के उत्तर प्रदेश के प्रभारी एवं राज्य सभा सांसद संजय सिंह ने लगाया है।

Minister
बेसिक शिक्षा मंत्री सतीश द्विवेदी

आप नेता संजय सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में अनुसूचित जाति-जनजाति और पिछड़ा वर्ग की बच्चियों के लिए खोले गए कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय 11 फरवरी से 31 मार्च तक बंद थे, बावजूद इसके बंद विद्यालय में बच्चियों के भोजन, साबुन, तेल इत्यादि के नाम पर 9 करोड़ रुपए निकाल लिए गए। ये विद्यालय बेसिक शिक्षा मंत्री के अधीन आते हैं।

पढ़ते रहिए www.up80.online खेत में बनाए तालाब, यूपी सरकार देगी 50 परसेंट अनुदान

पीएम के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में 25 लाख तो मऊ में 23 लाख निकालने का आरोप:

संजय सिंह ने दावा किया है कि

बरेली में 84 लाख

बिजनौरी में 74 लाख

देवरिया में 68 लाख

फतेहपुर में 31 लाख

गाजियाबाद में 18 लाख

गोंडा में 96 लाख

कांशीराम नगर में 31 लाख

मऊ में 23 लाख

मेरठ में 26 लाख

मुरादाबाद में 39 लाख

प्रतापगढ़ में 76 लाख

रायबरेली में 63 लाख

संत कबीर नगर में 38 लाख

श्रावस्ती में 2 लाख

सोनभद्र में 46 लाख

सुल्तानपुर में 44 लाख

उन्नाव में 47 लाख

वाराणसी में 35 लाख

संजय सिंह का कहना है कि महानिदेशक की ओर से 2020 में नियम बनाया गया था कि कक्षाओं में सभी बच्चियों की फोटो प्रेरणा पोर्टल पर अपडेट करने के बाद ही उनकी खर्च का भुगतान किया जाएगा। इसमें किसी भी अनियमितता पर बेसिक शिक्षा अधिकारी को सीधे तौर पर जिम्मेदार बनाया गया था।

बच्चों के मिड डे मील, जूते, बस्ते का पैसा भी खा गए: संजय सिंह

संजय सिंह ने आरोप लगाया है कि बेसिक शिक्षा मंत्री द्वारा महामारी के दौरान बच्चों के मिड डे मील, जूते, बस्ते इत्यादि का पैसा खा गया। बावजूद इसके अब तक बेसिक शिक्षा मंत्री के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की गई।

मंत्री के भाई ने सर्किल रेट से नीचे जमीन खरीदी:

संजय सिंह ने कहा कि इटवा के शनिचरा बाजार में मंत्री के भाई ने सर्किल रेट से 8 लाख रुपए कम महज 12 लाख रुपए में जमीन खरीदी है। आप सांसद ने बेसिक शिक्षा मंत्री सतीश द्विवेदी पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ लोकायुक्त से शिकायत की है। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह, प्रदेश सहप्रभारी नदीम असरफ जायसी, प्रदेश उपाध्यक्ष इंजी इमरान लतीफ इत्यादि उपस्थित थे।

पढ़ते रहिए www.up80.online मंत्री सतीश द्विवेदी को बचाने के लिए भाई अरुण द्विवेदी ने दिया इस्तीफा: युवा हल्ला बोल

Previous Post

सराहनीय पहल: पीएम मोदी का एलान-कोरोना से अनाथ बच्चों को 10 लाख की मदद

Next Post

कोरोना की वजह से सीबीएसई बोर्ड की 12वीं की परीक्षा रद्द

up80.online

up80.online

Related Posts

मयंक जायसवाल
यूपी

पत्रकार अशोक जायसवाल के भतीजे के विवाह समारोह में विभिन्न क्षेत्रों की हस्तियों ने दिया आशीष

March 11, 2026
UP Police
बड़ी खबर

दरोगा भर्ती परीक्षा की तिथि जारी, इस दिन डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

March 9, 2026
जदयू
बिहार

निशांत कुमार ने ली जदयू की सदस्यता, यूपी में खुशी की लहर  

March 8, 2026
Next Post
CBSE

कोरोना की वजह से सीबीएसई बोर्ड की 12वीं की परीक्षा रद्द

सराहनीय पहल: कोरोना टीका लगवाने पर इनाम में मिला 5 किलो राशन व फल

Bihar

सराहनीय पहल: बिहार के मेडिकल व इंजीनियरिंग कॉलेजों में लड़कियों को 33% आरक्षण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

2022

चुनाव खर्च की नहीं दी जानकारी, आयोग ने ठहराया अयोग्य

6 days ago
समता मूलक

कृषक जातियों की समस्याओं का समाधान करेगी “भारतीय समतामूलक महासभा”

7 days ago
CSE 2025

परचून की दुकान, इंस्पेक्टर, चपरासी व प्रिंसिपल के बच्चों ने सिविल सर्विसेज एग्जाम पास किया

4 days ago
जदयू

निशांत कुमार ने ली जदयू की सदस्यता, यूपी में खुशी की लहर  

3 days ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Nitish Kumar Samajwadi Party Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

चुनाव खर्च की नहीं दी जानकारी, आयोग ने ठहराया अयोग्य

कृषक जातियों की समस्याओं का समाधान करेगी “भारतीय समतामूलक महासभा”

कुशवाहा जाएंगे राज्यसभा, 5 मार्च को करेंगे नामांकन

इजराइल में 6,004 यूपी के श्रमिक, परिजनों में बढ़ी चिंता

सीएम योगी सिंगापुर से भारी निवेश ला रहे यूपी

फॉर्म 7 में धांधली! सपा प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव आयोग को सौंपा ज्ञापन

Trending

मयंक जायसवाल
यूपी

पत्रकार अशोक जायसवाल के भतीजे के विवाह समारोह में विभिन्न क्षेत्रों की हस्तियों ने दिया आशीष

by up80.online
March 11, 2026
0

बलिया, मऊ व आसपास के जिलों के गणमान्य लोग भी पहुंचे लखनऊ यूपी80 न्यूज, लखनऊ बलिया जनपद...

UP Police

दरोगा भर्ती परीक्षा की तिथि जारी, इस दिन डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

March 9, 2026
जदयू

निशांत कुमार ने ली जदयू की सदस्यता, यूपी में खुशी की लहर  

March 8, 2026
CSE 2025

परचून की दुकान, इंस्पेक्टर, चपरासी व प्रिंसिपल के बच्चों ने सिविल सर्विसेज एग्जाम पास किया

March 7, 2026
चुनाव आयोग

एसआईआर: एनजीएसपी पर आईं 92,497 शिकायतें 

March 7, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

पत्रकार अशोक जायसवाल के भतीजे के विवाह समारोह में विभिन्न क्षेत्रों की हस्तियों ने दिया आशीष

दरोगा भर्ती परीक्षा की तिथि जारी, इस दिन डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

निशांत कुमार ने ली जदयू की सदस्यता, यूपी में खुशी की लहर  

परचून की दुकान, इंस्पेक्टर, चपरासी व प्रिंसिपल के बच्चों ने सिविल सर्विसेज एग्जाम पास किया

एसआईआर: एनजीएसपी पर आईं 92,497 शिकायतें 

चुनाव खर्च की नहीं दी जानकारी, आयोग ने ठहराया अयोग्य

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online