एससी SC वर्ग से आने वाली रेखा सर्वाधिक पढ़ी-लिखी जिला पंचायत सदस्य चुनी गई हैं, राजमंगल यादव की निरक्षर पत्नी भी बनी जिला पंचायत सदस्य
अशोक जायसवाल, बलिया
आजादी के 70 साल बाद आज भी हम अपने भाग्य विधाता के तौर पर निरक्षर को जनप्रतनिधि चुन रहे हैं। उत्तर प्रदेश के बलिया जनपद में जिला पंचायत सदस्य के चुनाव Panchayat Election में 3 विजेता प्रत्याशी निरक्षर चुने गए हैं। इनमें से एक विजेता प्रत्याशी पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राजमंगल यादव Rajmangal Yadav की पत्नी हैं।
बलिया में जिला पंचायत सदस्य की 58 सीटें हैं। इनमें से 51 विजेता प्रत्याशियों की मिली शैक्षिक जानकारी के अनुसार सर्वाधिक 17 ग्रेजुएट, 1 पीएचडी, 5 पोस्ट ग्रेजुएट, 8 इंटर, 7 हाईस्कूल, 3 जूनियर हाईस्कूल, 6 प्राईमरी, 3 निरक्षर और एक अन्य है।
पढ़ते रहिए www.up80.online 2022 से पहले सेमीफाइनल में भाजपा पर भारी पड़ा सपा-आरएलडी गठबंधन

ये हैं निरक्षर विजेता:
बांसडीह द्वितीय से पानमति, सोहांव प्रथम से रंजू यादव एवं हनुमानगंज चतुर्थ से रजिया हैं। रंजू यादव पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राजमंगल यादव की पत्नी हैं।
अनुसूचित जाति से हैं पीएचडी होल्डर:
जनपद की सभी 51 जिला पंचायत सदस्यों में सर्वाधिक पढ़ी-लिखी विजेता प्रत्याशी महिला हैं और अनुसूचित जाति से आती हैं। दुबहड़ चतुर्थ से पीएचडी धारी रेखा जिला पंचायत सदस्य बनी हैं। इनके अलावा जनपद में 5 विजेता पोस्ट ग्रेजुएट में से चार ओबीसी वर्ग से हैं।
पढ़ते रहिए www.up80.online पंचायत चुनाव: पीएम के संसदीय क्षेत्र में अपना दल (एस) से दूरी भाजपा को ले डूबी
