• About
  • Advertise
  • Contact
Saturday, April 25, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home बड़ी खबर

पंचायत चुनाव: 2 मंत्री सहित 5 विधायक व 2 सांसद के बावजूद बलिया में भाजपा पर भारी पड़ी सुभासपा

up80.online by up80.online
June 4, 2021
in बड़ी खबर, यूपी, राजनीति
0
BJP

भाजपा

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

पूर्व मंत्री ओमप्रकाश राजभर OP Rajbhar की सुहलदेव भारतीय समाज पार्टी SBSP ने 9 सीटों पर जीत का परचम लहराया, सर्वाधिक सीटें जीतने के बावजूद सपा को भी मंथन की जरूरत

अशोक जायसवाल, बलिया

अपने बाकपन के लिए दुनिया भर में मशहूर बलिया Ballia की भारतीय राजनीति में अलग पहचान है। पंचायत चुनाव में भी बलिया की जनता ने प्रदेश एवं देश की राजनीति को अलग संदेश दिया है। जनपद में दो मंत्री समेत 5 विधायक और 2 सांसद होने के बावजूद प्रदेश और केंद्र की सत्तासीन भाजपा को करारी हार का सामना करना पड़ा है। जनपद में भाजपा पर पूर्व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर OP Rajbhar की पार्टी सुहलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा SBSP) भारी पड़ी है। उधर, बांसडीह से विधायक एवं नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी Ramgovind Chaudhary के बेटे की जिला पंचायत सदस्य की हार एवं भाई की प्रधानी की हार ने भी विपक्ष की भूमिका निभाने वाली प्रदेश की सबसे बड़ी पार्टी समाजवादी पार्टी Samajawadi Party को एक बार फिर से मंथन करने पर मजबूर कर दिया है। जनपद में भाजपा से सुहलदेव भारतीय समाज पार्टी की दुरियों का असर भी पंचायत चुनाव में देखने को मिला है।

बलिया जनपद की 58 जिला पंचायत सदस्य की सीटों में से सर्वाधिक 15 सीटों पर समाजवादी पार्टी ने जीत हासिल की है। सपा की सीटों में और वृद्धि होने का अनुमान है। पंचायत चुनाव Panchayat Election में निर्दलीय प्रत्याशियों independent candidates एवं बागियों ने भी बड़ा उलटफेर किया है। जनपद की 13 जिला पंचायत सदस्य की सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है। तीसरे नंबर पर सुभासपा ने 9 सीटों पर जीत हासिल की है। इसके अलावा भाजपा 8 और बसपा को 7 सीटों एवं कांग्रेस को मात्र 1 सीट से संतोष करना पड़ा है। हालांकि अभी 5 सीटों पर रिजल्ट आना बाकी है।

पढ़ते रहिए www.up80.online बेटे के सिर जीत का सेहरा बांधने में असफल रहे नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी

बता दें कि बलिया सदर से सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त, सलेमपुर से सांसद रविंद्र कुशवाहा के अलावा जिला के फेफना विधानसभा से विधायक एवं योगी सरकार के आला मंत्री उपेंद्र तिवारी एवं बलिया सदर से विधायक एवं मंत्री आनंद प्रकाश शुक्ला के अलावा बैरिया, सिकंदरपुर एवं बेल्थरा रोड विधानसभा से भी भाजपा विधायक हैं। बावजूद इसके भाजपा प्रत्याशियों को करारी हार का सामना करना पड़ा। स्थिति ऐसी रही कि बलिया के पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष एवं वर्तमान में क्षेत्रीय महामंत्री देवेंद्र यादव एवं बेल्थरा रोड से भाजपा विधायक धनंजय कन्नौजिया की मां को करारी हार का सामना करना पड़ा।

जनपद में पार्टियों का प्रदर्शन:

सपा: 15 सीटें

निर्दलीय : 13

सुभासपा:9

भाजपा: 8 सीटें

बसपा: 7

कांग्रेस: 1

अन्य पांच का परिणाम आना शेष है।

देखें पूरी सूची:

वार्ड नम्बर 1 अजय यादव सपा,

वार्ड नम्बर 2 विनोद कुमार यादव सपा,

वार्ड नम्बर 3 अमित भाजपा,

वार्ड नम्बर 4 राजीव कुमार यादव निर्दल,

वार्ड नम्बर 5 कुसुम देवी भाजपा,

वार्ड 6 आकांक्षा सिंह सपा,

वार्ड 7 राजकिशोर सपा,

वार्ड 8 विजय मिश्र भाजपा,

वार्ड 9 मालती देवी सपा,

वार्ड 10 रमेश वर्मा निर्दल,

वार्ड 11 फागु भाई निर्दल,

वार्ड 12 अनिल यादव निर्दल,

वार्ड 13 घोषित नही,

वार्ड 14 ललिता देवी सपा,

वार्ड 15 विजय यादव निर्दल,

वार्ड 16 गुड्डू मलिक बसपा,

वार्ड 17 कुंजन राजभर सुभासपा,

वार्ड 18 संतोष चौहान सुभासपा,

वार्ड 19 संजय सिंह सुभासपा,

वार्ड 20 हेमंती यादव निर्दल पत्नी अक्षय लाल यादव,

वार्ड 21 बृजेश यादव सपा,

वार्ड 22 ललिता चौधरी सुभासपा,

वार्ड 23 राम विलास राम  भाजपा,

वार्ड 24 दिनेश यादव रक्षक निर्दल,

वार्ड 25 चन्द्रभान  बसपा,

वार्ड 26 घोषित नही,

वार्ड 27 हरेराम यादव निर्दल,

वार्ड 28 जनार्दन यादव निर्दल,

वार्ड 29 मानपति देवी निर्दल,

वार्ड 30 अनिता कन्नौजिया भाजपा,

वार्ड 31 जयराम क्रांतिकारी सुभासपा,

वार्ड 32 मनोज भाई सुभासपा,

वार्ड 33 प्रेम चंद राजभर सुभासपा,

वार्ड 34 शारदा भारती सपा,

वार्ड 35 जयराम प्रसाद सपा,

वार्ड 36 राजनाथ व्यापारी बसपा,

वार्ड 37 शैलेश सिंह भाजपा,

वार्ड 38 विपिन राजभर सुभासपा,

वार्ड 39 मनीष सिंह दादा बसपा,

वार्ड 40 घोषित नही,

वार्ड 41 प्रभुनाथ यादव सपा,

वार्ड 42  राजमंगल यादव की पत्नी, अभी परिणाम विवादित,

वार्ड 43 बीरलाल यादव सपा,

वार्ड 44 गंगाजली देवी सपा,

वार्ड 45 आनंद चौधरी बसपा,

वार्ड 46 मुन्नू सिंह निर्दल,

वार्ड 47 सीता देवी बसपा,

वार्ड 48 सुप्रिया यादव सुभासपा,

वार्ड 49 अभय गिरी बसपा,

वार्ड 51 रजिया खातून सपा,

वार्ड 52 अनिता सिंह पत्नी मानवेन्द्र सिंह भाजपा,

वार्ड 53 किरन देवी पत्नी बरमेश्वर प्रधान सपा,

वार्ड 54 शमशा सपा,

वार्ड 55 रेखा सावित्री निर्दल,

56 इंदु पांडेय भाजपा,

वार्ड 57 विद्यावती देवी उपाध्याय निर्दल,

वार्ड 58 गीता सिंह कांग्रेस ।

पढ़ते रहिए www.up80.online पंचायत चुनाव: मंत्री मनीराम कोल तीसरे तो भाजपा विधायक धनंजय कन्नौजिया की मां छठें स्थान पर

 

Journalist
वरिष्ठ पत्रकार अशोक जायसवाल, बलिया
Previous Post

बेटे के सिर जीत का सेहरा बांधने में असफल रहे नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी

Next Post

पंचायत चुनाव: पीएम के संसदीय क्षेत्र में अपना दल (एस) से दूरी भाजपा को ले डूबी

up80.online

up80.online

Related Posts

IAS
यूपी

नागरिकों के प्रति उत्तरदायित्व हमारी प्राथमिकता -निरंजन

April 21, 2026
सोनभद्र: खनन कार्य में लापरवाही, 7 अधिकारियों पर एक्शन
बड़ी खबर

सोनभद्र: खनन कार्य में लापरवाही, 7 अधिकारियों पर एक्शन

April 17, 2026
पटेल
यूपी

पीसीएस 2026 में चयनित पटेल समाज के प्रतिभाशाली अधिकारियों का हुआ भव्य स्वागत

April 14, 2026
Next Post
Varanasi

पंचायत चुनाव: पीएम के संसदीय क्षेत्र में अपना दल (एस) से दूरी भाजपा को ले डूबी

Uttar Pradesh

2022 से पहले सेमीफाइनल में भाजपा पर भारी पड़ा सपा गठबंधन

राज्य निर्वाचन आयोग

पंचायत चुनाव: पीएचडी धारक से लेकर निरक्षर प्रत्याशी तक बने विजेता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

IAS

नागरिकों के प्रति उत्तरदायित्व हमारी प्राथमिकता -निरंजन

4 days ago
मुंबई

शूद्रों के उत्थान के प्रति मेरा दृढ़ संकल्प ही मुझे जीवित रखे हुए है: बाबा साहब

6 years ago
पटेल

पीसीएस 2026 में चयनित पटेल समाज के प्रतिभाशाली अधिकारियों का हुआ भव्य स्वागत

2 weeks ago
Anupriya Patel with Rajesh Patel in flood-affected areas

अनुप्रिया पटेल ने नाव से बाढ़ग्रस्त इलाकों का दौरा किया

7 years ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

दरोगा भर्ती परीक्षा की तिथि जारी, इस दिन डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

परचून की दुकान, इंस्पेक्टर, चपरासी व प्रिंसिपल के बच्चों ने सिविल सर्विसेज एग्जाम पास किया

एसआईआर: एनजीएसपी पर आईं 92,497 शिकायतें 

चुनाव खर्च की नहीं दी जानकारी, आयोग ने ठहराया अयोग्य

कृषक जातियों की समस्याओं का समाधान करेगी “भारतीय समतामूलक महासभा”

कुशवाहा जाएंगे राज्यसभा, 5 मार्च को करेंगे नामांकन

Trending

IAS
यूपी

नागरिकों के प्रति उत्तरदायित्व हमारी प्राथमिकता -निरंजन

by up80.online
April 21, 2026
0

आशुतोष निरंजन ने संभाली परिवहन आयुक्त की कुर्सी केके वर्मा, लखनऊ आईएएस अफसर आशुतोष निरंजन ने आज ...

सोनभद्र: खनन कार्य में लापरवाही, 7 अधिकारियों पर एक्शन

सोनभद्र: खनन कार्य में लापरवाही, 7 अधिकारियों पर एक्शन

April 17, 2026
पटेल

पीसीएस 2026 में चयनित पटेल समाज के प्रतिभाशाली अधिकारियों का हुआ भव्य स्वागत

April 14, 2026
“शिक्षा का अधिकार” लिखे बैग जलाने से मचा हड़कंप

“शिक्षा का अधिकार” लिखे बैग जलाने से मचा हड़कंप

April 12, 2026
कुर्मी

सुरेश पटेल के परिजनों को न्याय के लिए संघर्ष करेगी कुर्मी महासभा

April 9, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

नागरिकों के प्रति उत्तरदायित्व हमारी प्राथमिकता -निरंजन

सोनभद्र: खनन कार्य में लापरवाही, 7 अधिकारियों पर एक्शन

पीसीएस 2026 में चयनित पटेल समाज के प्रतिभाशाली अधिकारियों का हुआ भव्य स्वागत

“शिक्षा का अधिकार” लिखे बैग जलाने से मचा हड़कंप

सुरेश पटेल के परिजनों को न्याय के लिए संघर्ष करेगी कुर्मी महासभा

राजकीय पॉलीटेक्निक लखनऊ के छात्रों ने सीखा पुस्तकालय प्रबंधन

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online