• About
  • Advertise
  • Contact
Thursday, February 5, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home देश

100 किलो गेहूं के बदले 50 किलो डीएपी, डीएपी की कीमत 1900 रुपए हुई

up80.online by up80.online
April 8, 2021
in देश, बड़ी खबर, यूपी
0
wheat

खेत (फाइल फोटो)

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

इफको ने डीएपी DAP की कीमत में 58.33 परसेंट बढ़ोत्तरी की, किसानों पर दोहरी मार

यूपी80 न्यूज, नई दिल्ली

अब किसान 100 किलाग्राम गेंहू बेचेगा तो उसे 50 किग्रा की एक बोरी डीएपी मिलेगी। सहकारी क्षेत्र के इंडियन फारमर्स फर्टिलाइजर कोऑपरेटिव (इफको IFFCO) ने रासायनिक खाद डाई अमोनियम फास्फेट (डीएपी DAP) की कीमत में 58.33 फीसदी की बढ़ोतरी कर दी है। किसानों को डीएपी की 50 किग्रा की बोरी 1200 रुपए की बजाय 1900 रुपए में मिलेगी। नया रेट 1 अप्रैल से लागू कर दिया गया है।

बता दें कि निजी क्षेत्र की पारादीप फॉस्फेट लिमिटेड (पीपीएल) और गुजरात स्टेट फर्टिलाइजर्स कॉरपोरेशन (सीएसएफसी) ने 50 केजी के डीएपी का प्रिंट रेट 1500 रुपए कर दिया था। अर्थात डीएपी की कीमत में 300 रुपए की वृद्धि की थी। और अब इफको ने डीएपी की कीमत को 1900 रुपए कर दिया है। अब माना जा रहा है कि इफको के इस फैसला से निजी कंपनियां भी डीएपी के रेट में फिर से वृद्धि कर सकती हैं।

इफको के अधिकारियों की दलील है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में डीएपी में यूज होने वाले फॉस्फेरिक एसिड और रॉक फॉस्फेट की कीमत बढ़ने से डीएपी का रेट बढ़ाया गया है।

पढ़ते  रहिए www.up80.online बस, ट्रेन के बाद अब घरेलू हवाई यात्रा हुई 30 परसेंट महंगी

समाजवादी पार्टी ने डीएपी की कीमत में भारी उछाल की निंदा की है और इसे वापस लेने की मांग की है। सपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री रामप्रसाद चौधरी ने डीएपी रेट वृद्धि की निंदा करते हुए तत्काल इसे वापस लेने की मांग की है। उन्होंने कहा कि किसान पहले ही नए कृषि कानूनों से परेशान है। ऐसे में सरकार का यह जनविरोधी फैसला पूरी तरह से निंदनीय है।

भारतीय किसान यूनियन टिकैत के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष हरिनाम सिंह वर्मा कहते हैं कि केंद्र की मोदी सरकार व प्रदेश की योगी सरकार पूरी तरह से किसान विरोधी है। अब किसानों को 100 किलोग्राम गेंहू बेचने पर 50 किग्रा की डीएपी की एक बोरी खाद मिलेगी। वर्तमान में गेहूं का एमएसपी रेट 1975 रुपए निर्धारित किया गया है। केंद्र सरकार किसानों की आमदनी दोगुनी करने का सबसे बड़ा मजाक कर रही है।

पूर्व मंत्री मो. जियाउद्दीन रिजवी कहते हैं, “मोदी सरकार किसान विरोधी है। यह सरकार बोलती कुछ है और करती कुछ। एक तरफ मोदी जी किसानों का भला करने की बात करते हैं तो दूसरी ओर भाजपा राज में किसानों का शोषण बढ़ जाता है। 50 किलो की यूरिया अब 45 किलो की हो गई है। डीएपी का दाम बढ़ा दिया गया। इस सरकार का किसानों से कोई लेना-देना नहीं है।”

बाराबंकी बार एसोसिएशन के महामंत्री एवं सामाजिक व्यक्ति नरेंद्र वर्मा कहते हैं कि केंद्र की मोदी व प्रदेश की योगी सरकार को जनसरोकार से कोई मतलब नहीं है। यह सरकार पूरी तरह से पूंजीपतियों के लिए काम कर रही है। किसान, मजदूर पहले ही परेशान है। अब इस फैसले से किसानों की स्थिति और दयनीय हो जाएगी।

पढ़ते रहिए www.up80.online किसान नेता धर्मेंद्र मलिक ने ‘कृषक समृद्धि आयोग’ से दिया इस्तीफा

Previous Post

लखनऊ, कानपुर व वाराणसी में कल से नाइट कफ्र्यू लागू

Next Post

बाबा साहब की जयंती पर 14 अप्रैल को ‘दलित दिवाली’ मनाएगी समाजवादी पार्टी

up80.online

up80.online

Related Posts

SIR
अखिलेश यादव

फॉर्म 7 के जरिए मतदाताओं के नाम कटवाने का प्रयास कर रही है भाजपा

February 4, 2026
Ballia
अन्य राज्य

शिक्षा: बलिया के इस परिवार की चारों बेटियां हैं रोल मॉडल

February 3, 2026
Anupriya Patel
यूपी

अनुप्रिया पटेल का कार्यकर्ताओं को संदेश-लक्ष्य बड़ा है और समय कम

February 3, 2026
Next Post
Dr BhimRao Ambedkar

बाबा साहब की जयंती पर 14 अप्रैल को ‘दलित दिवाली’ मनाएगी समाजवादी पार्टी

BJP

पंचायत चुनाव: सहयोगी दलों की नाराजगी से पूर्वांचल में मुरझा सकता है ‘कमल’!

Corona

बलिया के कई स्वास्थ्य केंद्रों पर कोरोना वैक्सीन का अभाव, टीकाकरण कार्य ठप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

स्वतंत्र देव सिंह से भीड़ गया बीजेपी विधायक, हुई हाथापाई

स्वतंत्र देव सिंह से भीड़ गया बीजेपी विधायक, हुई हाथापाई

5 days ago
Ballia

शिक्षा: बलिया के इस परिवार की चारों बेटियां हैं रोल मॉडल

1 day ago
धरना

केशव चाचा न्याय करो- 69 हजार शिक्षक भर्ती के पीड़ित अभ्यर्थियों की अपील

2 days ago
Budget

यूपी के हर जिले में खुलेंगे इमरजेंसी ट्रॉमा सेंटर

3 days ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में प्रतिभाग करेंगी यूपी की 14 लखपति दीदियां

सरदार पटेल के नाम पर हो किसान पथ का नामकरण

नाम “सांसद खेल प्रतियोगिता”, लेकिन सांसद को ही कर दिया गया नजरअंदाज!

पैतृक संपत्ति के बंटवारे की रजिस्ट्री अब सिर्फ 10 हजार रुपये में

मंत्रिमंडल विस्तार: अपना दल एस के किस विधायक की खुलेगी किस्मत

प्लेग पीड़ित बच्चे का इलाज कराने के दौरान बीमार होने से माता सावित्रीबाई फुले का निधन हुआ

Trending

SIR
अखिलेश यादव

फॉर्म 7 के जरिए मतदाताओं के नाम कटवाने का प्रयास कर रही है भाजपा

by up80.online
February 4, 2026
0

सपा प्रतिनिधिमंडल ने डीएम को सौंपा ज्ञापन यूपी80 न्यूज, मऊ “भाजपा नेताओं की मिलीभगत से बड़ी संख्या...

Ballia

शिक्षा: बलिया के इस परिवार की चारों बेटियां हैं रोल मॉडल

February 3, 2026
Anupriya Patel

अनुप्रिया पटेल का कार्यकर्ताओं को संदेश-लक्ष्य बड़ा है और समय कम

February 3, 2026
धरना

केशव चाचा न्याय करो- 69 हजार शिक्षक भर्ती के पीड़ित अभ्यर्थियों की अपील

February 3, 2026
Budget

यूपी के हर जिले में खुलेंगे इमरजेंसी ट्रॉमा सेंटर

February 1, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

फॉर्म 7 के जरिए मतदाताओं के नाम कटवाने का प्रयास कर रही है भाजपा

शिक्षा: बलिया के इस परिवार की चारों बेटियां हैं रोल मॉडल

अनुप्रिया पटेल का कार्यकर्ताओं को संदेश-लक्ष्य बड़ा है और समय कम

केशव चाचा न्याय करो- 69 हजार शिक्षक भर्ती के पीड़ित अभ्यर्थियों की अपील

यूपी के हर जिले में खुलेंगे इमरजेंसी ट्रॉमा सेंटर

स्वतंत्र देव सिंह से भीड़ गया बीजेपी विधायक, हुई हाथापाई

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online