डॉ.मान सिंह यादव को अध्यक्ष व डॉ.एसपी सिंह पटेल को महासचिव बनाया गया
यूपी80 न्यूज, लखनऊ
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की अनुमति से प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने प्रदेश समाजवादी शिक्षक सभा की 51 सदस्यीय कमेटी की घोषणा की है। समिति के अध्यक्ष विधान परिषद सदस्य डॉ. मान सिंह यादव को बनाया गया है।
समिति में डॉ.सुरेश यादव, डॉ.अंशू चौधरी, शाह आलम खान, प्रभु सिंह सुमन और डॉ.प्रेम शंकर को प्रदेश उपाध्यक्ष एवं डॉ.एसपी सिंह पटेल को महासचिव और डॉ.निर्भय सिंह गुर्जर को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। इनके अलावा प्रदेश कमेटी में 13 सचिव और 30 सदस्य भी नामित किए गए हैं।
समाजवादी शिक्षक सभा में उत्तर प्रदेश के विभिन्न डिग्री कॉलेजों, महाविद्यालयों और इंटर कॉलेज के शिक्षकों को प्रतिनिधित्व दिया गया है।
समिति के सचिव:
1.डॉ.विनोद कुमार कुशवाहा
2.शेष कुमार पाल
3.धर्मेंद्र भारतीया
4.राम लाल विश्वकर्मा
5.डॉ.मनोज अस्थाना
6.प्रमोद यादव
7.मणिदेव मल्ल
8.डॉ.आशुतोष यादव
9.नरेंद्र यादव
10.डॉ.अकिल हुसैन
11.डॉ.राम मोहन सिंह यादव
12.अनुराग सचान
13.जितेंद्र बहादुर सिंह पटेल
प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य:
भारत सिंह, डॉ.मूलचंद्र पाल, गणेश दत्त पांडेय, महंथ प्रसाद, महताब आलम, शिवनाथ चौधरी, फूलचंद्र कन्नौजिया, प्रवीण कुमार जाट, विजय प्रताप सिंह, लक्ष्मीकांत उपाध्याय, उमेश पटेल, डॉ.बीडी यादव, वीरज सिंह यादव, डॉ.मीरा पाल, अमर नाथ, उत्तम सिंह, दीपू कुशवाहा, डॉ.पंकज यादव, डॉ.राकेश कुमार वर्मा, पद्माकर, भारत भूषण यादव, डॉ.कुलदीप यादव, सदाब अख्तर, डॉ.छाया यादव, मोहम्मद महफूज, संतोष जाटव, मासूक खान, डॉ.मनीष कुमार सिंह पटेल, लखन पाल और अमित कुमार नामदेव।