• About
  • Advertise
  • Contact
Friday, September 11, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home बड़ी खबर

भाजपा को सत्ता से बेदखल करने का संकल्प ही ‘बाबूजी’ को सच्ची श्रद्धांजलि होगी: अखिलेश यादव

up80.online by up80.online
March 27, 2021
in बड़ी खबर, यूपी, राजनीति
0
Beni Prasad Verma

बेनी प्रसाद वर्मा की आदमकद प्रतिमा का अनावरण

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

पूर्व सीएम अखिलेश यादव Ex CM Akhilesh Yadav ने दिग्गज समाजवादी नेता बेनी प्रसाद वर्मा Beni Prasad Verma की पुण्यतिथि पर उनकी आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया

यूपी80 न्यूज, बाराबंकी

“भाजपा सरकार Bjp Govt को 2022 में सत्ता से बेदखल करने का संकल्प लेकर ही हम समाजवादी पार्टी Samajwadi Party के वरिष्ठ नेता बेनी प्रसाद वर्मा ‘बाबूजी’ Beni Prasad Verma को सच्ची श्रद्धांजलि दे सकेंगे।“ दिग्गज समाजवादी नेता बेनी प्रसाद वर्मा Beni Prasad Verma की पुण्यतिथि के अवसर पर बाराबंकी Barabanki में उनकी समाधिस्थल पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने यह बात कही। इस अवसर पर अखिलेश यादव ने बाराबंकी के पल्हरी स्थित मोहन लाल वर्मा, एजुकेशनल इंस्टीट्यूट में बेनी प्रसाद वर्मा की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर बेनी प्रसाद वर्मा के पुत्र एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री राकेश वर्मा Ex Minister Rakesh Verma सहित परिवार के सदस्य उपस्थित थे।

Beni Prasad Verma
सपा के दिग्गज नेता बेनी प्रसाद वर्मा की पुण्यतिथि

इस अवसर पर अखिलेश यादव ने कहा कि बेनी प्रसाद वर्मा का उत्तर प्रदेश में बड़ा कद रहा है। उनके साथ समाजवादियों की कई सरकारें बनी है। उन्होंने कहा कि 2019 में बाराबंकी के उपचुनाव में शारीरिक अस्वस्थताओं के बाद भी उन्होंने समाजवादी पार्टी को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आजादी के बाद भी जिन्हें सम्मान नहीं मिला ऐसे वंचित, अल्पसंख्यक वर्गों के लिए संघर्ष कर अधिकार दिलाने में बेनी बाबू का विशेष योगदान रहा है।

पढ़ते रहिए www.up80.online सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ की 51 सदस्यीय प्रदेश कमेटी घोषित

Barabanki
दिवंगत सपा नेता बेनी प्रसाद वर्मा के गांव में पूर्व सीएम अखिलेश यादव

लोकतंत्र का गला घोंट रही है भाजपा:

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा लोकतंत्र का गला घोंट रही है। संविधान द्वारा मिले अधिकारों पर हमला हो रहा है। भाजपा राज में रोजी-रोटी का अकाल है। किसान, गरीब, महिलाएं सब अपमानित हो रही है। उन्होंने कहा कि प्राइवेट हाथों से संचालन होने पर आरक्षण और संविधान प्रदत्त अधिकार समाप्त हो जायेंगे। भाजपा सरकार ने तीन कृषि कानून बनाकर जमीन के मालिकाना हक को उद्योगपतियों के हाथों गिरवी रख दिया है। तीनों कानून जमीन पर आ जाने से किसानों को उनका मुनाफा नहीं मिल पायेगा। श्री यादव ने कहा कि भाजपा की राय किसानों के प्रति सम्मानजनक नहीं है। भाजपा के नेता किसानों को बाहरी और आतंकवादी कह रहे है। भाजपा सरकार किसानों को अपमानित कर रही है।

पिछड़े, अल्पसंख्यक व नौजवानों से एकजुट होने की अपील:

अखिलेश यादव ने श्रद्धांजलि सभा में पिछड़े, अल्पसंख्यक और नौजवानों के खिलाफ काम कर रही ताकतों को सबक सिखाने का संकल्प लेने की अपील की। पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं कार्यक्रम संयोजक श्री राकेश वर्मा ने उपस्थित जनता से 2022 में समाजवादी पार्टी की जीत का आव्हान किया। कार्यक्रम का संचालन एमएलसी राजेश यादव राजू ने किया।

इस अवसर पर माता प्रसाद पाण्डेय, इन्द्रजीत सरोज, राजेन्द्र चौधरी, नरेश उत्तम पटेल, रवि प्रकाश वर्मा, ओम प्रकाश सिंह, अरविन्द सिंह गोप, नरेन्द्र वर्मा, राम प्रसाद चौधरी, विनोद कुमार सिंह उर्फ पण्डित सिंह, फरीद महमूद किदवई, योगेश प्रताप सिंह, राममूर्ति वर्मा, पवन पाण्डेय, लीलावती कुशवाहा, सुरेन्द्र पटेल, डॉ0 राजपाल कश्यप, सुरेश यादव, संतोष यादव सनी, संग्राम यादव, हीरालाल यादव, गौरव रावत, जूही सिंह, प्रो0 अली महमूदाबाद, कांति सिंह, एस.पी. सिंह, अरूण वर्मा, विशाल वर्मा, किसान सिंह सैंथवार, अतुल प्रधान, सैय्यद अब्बास अली जैदी, रूश्दी मियां, चौधरी अदनान एवं पूनम गिहार सहित अन्य प्रमुख लोग मौजूद रहे।

पढ़ते रहिए www.up80.online जननायक शारदानंद अंचल मिनी स्टेडियम की रखी गई आधारशिला

Previous Post

सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ की 51 सदस्यीय प्रदेश कमेटी घोषित

Next Post

नगर निकायों की रिक्त सीटों पर 4 मई को होगा उपचुनाव

up80.online

up80.online

Related Posts

ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक
अखिलेश यादव

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

September 1, 2026
Uttar Pradesh
अन्य राज्य

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

August 13, 2026
पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला
अन्य राज्य

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

August 13, 2026
Next Post
राज्य निर्वाचन आयोग

नगर निकायों की रिक्त सीटों पर 4 मई को होगा उपचुनाव

freedom fighter

पंचतत्व में विलीन हुए स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित राम

farmers protest

कृषि कानून की प्रतियां जलाकर किसानों ने होलिका दहन मनाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

1 week ago
अखिलेश

सपा सरकार में यादव जाति के कितने एसडीएम हुए थे भर्ती, देखें आंकड़ा

4 years ago
Awadh Bar Association

पूर्व महाधिवक्ता राकेश चौधरी बने अवध बार एसोसिएशन के अध्यक्ष  

5 years ago
वैज्ञानिक डॉ संतोष सचान बने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सदस्य

वैज्ञानिक डॉ संतोष सचान बने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सदस्य

3 years ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

अयोध्या विकास प्राधिकरण के ओएसडी वाराणसी का नगर मजिस्ट्रेट नियुक्त

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

आजम खान के खिलाफ मुकदमे लड़ रहे 6 शासकीय अधिवक्ताओं की सेवा समाप्त

पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक में उठा 68500 शिक्षक भर्ती का मुद्दा

नवंबर-दिसंबर में यूपी सहित पांच राज्यों में चुनाव की तैयारी!

Trending

ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक
अखिलेश यादव

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

by up80.online
September 1, 2026
0

डिप्टी सीएम के साले ने सपा की सरकार बनवाने की घोषणा की यूपी80 न्यूज, लखनऊ चुनावी साल...

Uttar Pradesh

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

August 13, 2026
पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

August 13, 2026
किशोरी

प्रेमी से बात करने पर रोका तो किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

August 13, 2026
कौशल पटेल, इसरो

पान की दुकान से ISRO तक पहुंचा किसान का बेटा

August 13, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

प्रेमी से बात करने पर रोका तो किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

पान की दुकान से ISRO तक पहुंचा किसान का बेटा

बिना मान्यता मैरिज हॉल में चल रहा था स्कूल!

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online