• About
  • Advertise
  • Contact
Saturday, September 5, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home देश

जब देश की बात आती है तो पहले हम खड़े होते हैं, लेकिन बैठने की बात हो तो हमें पीछे भेज दिया जाता है: हार्दिक पटेल

up80.online by up80.online
August 18, 2019
in देश, बड़ी खबर, यूपी, राजनीति
0
Patel Chetna Sammelan

जब देश की बात आती है तो पहले हम खड़े होते हैं, लेकिन बैठने की बात हो तो हमें पीछे भेज दिया जाता है: हार्दिक पटेल

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

हार्दिक पटेल ने कहा, “हमारे लिए देश के नौजवान, किसानों का हित इंपोर्टेंट है।”

लखनऊ, 18 अगस्त

“जब देश की बात आती हैं तो हम सबसे पहले खड़े हो जाते हैं, जब भगवान राम की बात आती है तो हम सबसे पहले खड़े हो जाते हैं, जब हिन्दुत्व की बात आती है तो सबसे पहले हम खड़े हो जाते हैं, लेकिन कहीं पर बैठने की बात आती है तो सबसे पीछे हमें भेज दिया जाता है।“ कांग्रेस के युवा नेता एवं किसान क्रांति सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष हार्दिक पटेल ने रविवार को लखनऊ में आयोजित पटेल चेतना सम्मेलन के दौरान यह बात कही।

हार्दिक पटेल ने कहा कि हमारे लिए भाजपा-कांग्रेस इंपोर्टेंट नहीं है, हमारे लिए हमारे समाज का, देश के नौजवानों का, किसानों का हित इंपोर्टेंट है। जब तक सब जातियों को अपनी संख्या के आधार पर काम नहीं मिलेगा तो वो सबसे बड़ा अपमान है।

यह भी पढ़िये: ‘लेडी सिंघम’ लिपि सिंह ने ‘ऑपरेशन अनंत सिंह’ को मुकाम तक पहुंचाया

हार्दिक पटेल ने कहा कि यूपी के सभी संगठन को एकजुट होना चाहिए और रमाबाई पार्क में 10 लाख लोगों के इकट्‌ठा होने की जरूरत है, तब सरकार आपको गंभीरता से लेगी। उन्होंने कहा कि आप कभी सपा से नाराज होते हैं, तो कभी बसपा से तो कभी बीजेपी से नाराज हो जाते हैं, तो क्या आप उन्हें हरा देते हैं? नहीं, इसलिए ये पार्टियां आपको प्रतिनिधित्व नहीं देती हैं।  जब तक आप एकजुट नहीं होंगे तब तक आपकी स्थिति ऐसी ही रहेगी।

यह भी पढ़िये: अंजू कटियार के बारे में ये भी जानिए, फिर फैसला कीजिए

किसान नेता हार्दिक पटेल ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश में समाज की स्थिति देखकर दु:ख होता है। यदि आपको आपना अस्तित्व बचाना है, अपना स्वाभिमान बचाना है, तो पार्टी छोड़कर एक हो जाइए, तभी सारी पार्टियां आपको तवज्जो देंगी।  मैं गुजरात से बार-बार आपको जागरूक करने आता हूं। यहां पर आपको जिम्मेदारी संभालनी होगी।

यह भी पढ़िये: छत्तीसगढ़ में ओबीसी को 27 परसेंट आरक्षण मिलेगा

यूपी में समाज की 10 हजार संस्थाएं:

हार्दिक पटेल ने कहा कि प्रदेश में समाज की लगभग 10 हजार संस्थाएं हैं। सबके अपने अलग-अलग राग हैं, यदि कोई विधायक पैसा देता है, तो उसकी राग गाने लगते हैं। कोई और दे तो उसकी बात करते हैं। ऐसे तो चलेगा नहीं।

अनुप्रिया पटेल को मंत्री न बनाया जाना अफसोस:

हार्दिक पटेल ने कहा कि हम सबको उम्मीद थी कि अनुप्रिया पटेल जी को मंत्री बनाया जाएगा, लेकिन नहीं बनाया गया, बरेली से आठ बार के सांसद संतोष गंगवार जी को भी कैबिनेट मंत्री नहीं बनाया गया। इस मौके पर मिर्जापुर के पूर्व सांसद बालकुमार पटेल ने कहा कि समाज ने झोली भर कर बीजेपी को वोट दिया, लेकिन हमें कैबिनेट में एक भी मंत्री नहीं मिला। हमें यूज करके फेंक दिया गया।

इस अवसर पर फतेहपुर के पूर्व सांसद राकेश सचान, प्रतापगढ़ के पट्‌टी विधानसभा के पूर्व विधायक राम सिंह पटेल, कांग्रेस प्रवक्ता अनूप पटेल, इंजीनियर आदर्श पटेल इत्यादि लोग उपस्थित थे।

Previous Post

‘लेडी सिंघम’ लिपि सिंह ने ‘ऑपरेशन अनंत सिंह’ को मुकाम तक पहुंचाया

Next Post

अरुण जेटली की तबियत नाजुक, योगी मंत्रिमंडल का विस्तार अचानक रूका

up80.online

up80.online

Related Posts

ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक
अखिलेश यादव

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

September 1, 2026
Uttar Pradesh
अन्य राज्य

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

August 13, 2026
पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला
अन्य राज्य

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

August 13, 2026
Next Post
योगी मंत्रिमंडल का विस्तार

अरुण जेटली की तबियत नाजुक, योगी मंत्रिमंडल का विस्तार अचानक रूका

Mayawati vs Mohan Bhagwat

संघ अपनी आरक्षण विरोधी मानसिकता त्याग दे: मायावती

Prianka Gandhi Vadra on reservation issue

आरएसएस-बीजेपी का असली निशाना सामाजिक न्याय है: प्रियंका गांधी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

4 days ago
दिलीप पटेल

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

2 months ago
BSP

रसड़ा से विधायक उमाशंकर सिंह को बसपा सुप्रीमो मायावती ने बनाया विधान मंडल दल का नेता

5 years ago
किशोरी

प्रेमी से बात करने पर रोका तो किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

3 weeks ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

अयोध्या विकास प्राधिकरण के ओएसडी वाराणसी का नगर मजिस्ट्रेट नियुक्त

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

आजम खान के खिलाफ मुकदमे लड़ रहे 6 शासकीय अधिवक्ताओं की सेवा समाप्त

पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक में उठा 68500 शिक्षक भर्ती का मुद्दा

नवंबर-दिसंबर में यूपी सहित पांच राज्यों में चुनाव की तैयारी!

Trending

ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक
अखिलेश यादव

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

by up80.online
September 1, 2026
0

डिप्टी सीएम के साले ने सपा की सरकार बनवाने की घोषणा की यूपी80 न्यूज, लखनऊ चुनावी साल...

Uttar Pradesh

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

August 13, 2026
पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

August 13, 2026
किशोरी

प्रेमी से बात करने पर रोका तो किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

August 13, 2026
कौशल पटेल, इसरो

पान की दुकान से ISRO तक पहुंचा किसान का बेटा

August 13, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

प्रेमी से बात करने पर रोका तो किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

पान की दुकान से ISRO तक पहुंचा किसान का बेटा

बिना मान्यता मैरिज हॉल में चल रहा था स्कूल!

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online