• About
  • Advertise
  • Contact
Thursday, January 22, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home यूपी

अनुप्रिया पटेल ने कहा- जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठेगा अपना दल (एस) का कार्यकर्ता

up80.online by up80.online
March 13, 2021
in यूपी, राजनीति
0
Prayagraj

अनुप्रिया पटेल, प्रयागराज

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

प्रयागराज के बंशी भवन टैगोर टाउन में आयोजित जिला कार्यकर्ता सम्मेलन में अनुप्रिया पटेल ने पंचायत चुनाव में अधिक से अधिक सीटें जीतने का किया आह्वान

प्रयागराज, 13 मार्च

“पंचायत चुनाव में हमारी तैयारी ऐसी हो कि जिले की सबसे बड़ी पंचायत में अध्यक्ष की कुर्सी पर अपना दल एस का कार्यकर्ता बैठे। यह चुनाव 2022 के विधानसभा चुनाव का दर्पण है। इसलिए अब विचारों की लड़ाई में आगे बढ़ने का फैसला लेने का समय आ गया है। अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने रविवार को प्रयागराज के बंशी भवन टैगोर टाउन में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर आयोजित जिला कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान यह विचार व्यक्त किया। इस दौरान श्रीमती पटेल ने आगामी पंचायत चुनाव को लेकर समीक्षा बैठक की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। इस अवसर पर श्रीमती पटेल ने कहा कि पौराणिक व ऐतिहासिक शहर प्रयागराज हमारे पिता यश:कायी डॉ.सोनेलाल पटेल की कर्मस्थली रही है। हमारे पूज्य पिता ने गरीबों, वंचितों, कमेरों व किसानों के हक-हुकूक के लिए जीवन  के अंतिम समय तक संघर्ष किया। आज हमारे पिताजी द्वारा आपलोगों के उत्थान के लिए किए गए महान कार्य का ही प्रतिफल है कि आज हम निरंतर सफलता की ओर बढ़ रहे हैं।

Prayagraj
अनुप्रिया पटेल, पंचायत चुनाव, प्रयागराज

श्रीमती पटेल ने इस मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय रामपूजन पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित कीं।

वन बूथ-10 यूथ का नारा:

प्रदेश अध्यक्ष एवं सोरांव से विधायक डॉ.जमुना प्रसाद सरोज ने कहा पार्टी की मूल ताकत कार्यकर्ता हैं। हमारी नेता ने बूथ को मजबूत करने पर जोर दे रही हैं। हम पार्टी के संगठन को निरंतर मजबूती दे रहे हैं। हम प्रयागराज की हर सीट पर जीत का झंडा बुलंद  करेंगे।

पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेश पटेल ने कहा कि ‘वन बूथ-10 यूथ’ के लक्ष्य को पूरा करने पर हम पंचायत चुनाव में मजबूत स्थिति में होंगे और 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भी सफल होंगे।

पंचायत चुनाव
सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी अपना दल (एस): अनुप्रिया पटेल

सम्मेलन की अध्यक्षता प्रयागराज गंगापार के जिलाध्यक्ष भानू प्रताप पटेल और प्रयागराज यमुनापार के जिलाध्यक्ष ब्रजेश पटेल ने संयुक्त रूप से की एवं संचालन जिला महासचिव वीरेंद्र पटेल ने किया।

उपस्थित मुख्य पदाधिकारी:

जिला कार्यकर्ता सम्मेलन में उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य एवं पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव जवाहर पटेल, युवा मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष  व युवा विधायक राहुल प्रकाश कोल, प्रतापगढ़ सदर से विधायक राजकुमार पाल, पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेश पटेल, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मुन्नर प्रजापति, राष्ट्रीय महासचिव एवं सदस्य पशुधन निगम उत्तर प्रदेश अजय प्रताप सिंह, राष्ट्रीय  कार्यकारिणी सचिव राघवेंद्र प्रताप सिंह, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं प्रयागराज गंगापार के प्रभारी मेघनाथ पटेल, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य राजेश पटेल बुलबुल,राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य दिनेश बियार, किसान मंच के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य बीडी गौड़, व्यापार मंच के राष्ट्रीय सचिव बाबू लाल पटेल, युवा मंच के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य राजू पाल, छात्र मंच के राष्ट्रीय महासचिव धनंजय पटेल, छात्र मंच के प्रदेश अध्यक्ष सावंत पटेल, प्रदेश महासचिव ब्रजेश पांडेय, अल्पसंख्यक मंच के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मो.असलम सिद्दिकी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य फूलचंद पटेल, प्रदेश कायकारिणी सदस्य शिवमूरत पटेल, अनुसूचित मंच के प्रदेश महासचिव दिनेश पासी व ललई सरोज, व्यापार मंच के प्रदेश महासचिव अरविंद  सिंह पटेल, छात्र मंच के प्रदेश महासचिव साकेत सिंह पटेल, छात्र मंच के प्रदेश महासचिव  अजीत चांसलर , अनुसूचित मंच के प्रदेश सचिव किशन सरोज, महिला मंच की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विमला गुप्ता, छात्र मंच के प्रदेश कोषाध्याक्ष पंकज मेहता, छात्र मंच के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रभाष पटेल, महिला मंच की प्रदेश सचिव रामशिला पटेल, विधि मंच के प्रदेश महासचिव एवं राज्य विधिक अधिकारी प्रीतम पटेल, जिला मीडिया सचिव धर्मराज पटेल बागी व जिला मीडिया सचिव राजेंद्र सिंह पटेल सहित कई गणमान्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Previous Post

पंचायत चुनाव: आरक्षण की अंतिम सूची जारी होने पर लगी रोक

Next Post

जेडीयू में रालोसपा का विलय फाइनल, उपेंद्र कुशवाहा की पत्नी बनेंगी मंत्री

up80.online

up80.online

Related Posts

Patel
अन्य राज्य

सरदार पटेल के नाम पर हो किसान पथ का नामकरण

January 21, 2026
पत्रकारिता
यूपी

एकला चलो: पत्रकारिता की स्वतंत्रता को लेकर पत्रकार अरविंद यादव ने किया पैदल मार्च

January 21, 2026
मिर्जापुर
यूपी

डॉ एसपी पटेल बने सहकारी ग्राम विकास बैंक के निर्विरोध अध्यक्ष

January 20, 2026
Next Post
Nitish Kumar

जेडीयू में रालोसपा का विलय फाइनल, उपेंद्र कुशवाहा की पत्नी बनेंगी मंत्री

RLSP

14 साल बाद उपेंद्र कुशवाहा की घर वापसी, जदयू संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने

Meritorious children

आज युवाओं को रोजगारपरक शिक्षा की जरूरत: जय कुमार सिंह जैकी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

अमन

टीवी कलाकार अमन जायसवाल की पहली पुण्यतिथि आज, क्षेत्र में श्रद्धांजलि कार्यक्रम

5 days ago
पत्रकारिता

एकला चलो: पत्रकारिता की स्वतंत्रता को लेकर पत्रकार अरविंद यादव ने किया पैदल मार्च

12 hours ago
SDM

18 जनवरी को बेल्थरा रोड में विशेष बूथ दिवस

4 days ago
Patel

सरदार पटेल के नाम पर हो किसान पथ का नामकरण

11 hours ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

मंत्रिमंडल विस्तार: अपना दल एस के किस विधायक की खुलेगी किस्मत

प्लेग पीड़ित बच्चे का इलाज कराने के दौरान बीमार होने से माता सावित्रीबाई फुले का निधन हुआ

एसआईआर: गांव-गांव जाकर काटे गए वोटों की जांच करेगी कांग्रेस

यूपी में फिर बढ़ी एसआईआर की समय सीमा

राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर तीन विभूतियों की प्रतिमा का अनावरण

26 दिसंबर से बढ़ जाएगा रेलवे किराया, इतनी होगी वृद्धि

Trending

Patel
अन्य राज्य

सरदार पटेल के नाम पर हो किसान पथ का नामकरण

by up80.online
January 21, 2026
0

सरदार पटेल बौद्धिक विचार मंच ने की तीन प्रमुख मांगें यूपी80 न्यूज, लखनऊ लखनऊ के चारों ओर...

पत्रकारिता

एकला चलो: पत्रकारिता की स्वतंत्रता को लेकर पत्रकार अरविंद यादव ने किया पैदल मार्च

January 21, 2026
मिर्जापुर

डॉ एसपी पटेल बने सहकारी ग्राम विकास बैंक के निर्विरोध अध्यक्ष

January 20, 2026
नील गाय से टकराने से सब इंस्पेक्टर की मौत

नील गाय से टकराने से सब इंस्पेक्टर की मौत

January 20, 2026
SDM

18 जनवरी को बेल्थरा रोड में विशेष बूथ दिवस

January 17, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

सरदार पटेल के नाम पर हो किसान पथ का नामकरण

एकला चलो: पत्रकारिता की स्वतंत्रता को लेकर पत्रकार अरविंद यादव ने किया पैदल मार्च

डॉ एसपी पटेल बने सहकारी ग्राम विकास बैंक के निर्विरोध अध्यक्ष

नील गाय से टकराने से सब इंस्पेक्टर की मौत

18 जनवरी को बेल्थरा रोड में विशेष बूथ दिवस

टीवी कलाकार अमन जायसवाल की पहली पुण्यतिथि आज, क्षेत्र में श्रद्धांजलि कार्यक्रम

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online