असम में चुनाव प्रचार के दौरान प्रियंका गांधी Priyanka Gandhi ने चाय बागान में काम करने वाली महिलाओं से मुलाकात की
यूपी80 न्यूज, नई दिल्ली
यदि कांग्रेस सत्ता में आई तो महिलाओं को प्रतिमाह 2000 रुपए ‘गृहिणी सम्मान राशि’ के तौर पर दिए जाएंगे। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी Priyanka Gandhi ने मंगलवार को असम Assam के तेजपुर में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यदि कांग्रेस असम में सत्ता में आई तो हम ऐसा कानून बनाएंगे कि सीएए यहां लागू नहीं होगा।
प्रियंका गांधी ने कहा कि राज्य के लोगों को 200 यूनिट बिजली मुफ्त मिलेगी। जिससे हर महीने प्रदेशवासियों को 1400 रुपए की बचत होगी। इसके अलावा हम चाय के बागान के श्रमिकों को प्रतिदिन 365 रुपए का पारिश्रमिक देंगे। उन्होंने घोषणा की कि प्रदेश की सत्ता में आने पर कांग्रेस 5 लाख लोगों को रोजगार देगी।

प्रियंका गांधी ने कहा कि प्रदेश में महिलाओं के प्रति अपराध की दर देश में सबसे ज्यादा है और वर्तमान सरकार महिला अपराध के प्रति उदासीन है। उन्होंने विश्वनाथ जिले के गोहपुर में चाय बागान में काम करने वाली महिलाओं और स्वयं सहायता समूह के सदस्यों से बातचीत की। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने बच्चों के बेहतर भविष्य को देखते हुए राजनीतिक दलों को वोट दें।